राशिफल

13 February 2024, Aaj Ka Rashifal: आज सूर्य़ के राशि परिवर्तन से इन 3 राशियों की चमकेगी किस्मत, धन-धान्य की नहीं रहेगी कोई कमी

  • Authored by: सुजीत जी महाराज
  • Updated Feb 13, 2024, 06:39 AM IST

13 February 2024, Aaj Ka Rashifal: आज सूर्य देव शनि की राशि कुंभ में प्रवेश करेंगे। जानिए इस राशि में सूर्य का गोचर किन राशियों की किस्मत चमका देगा।

Image

13 February 2024 Rashifal

13 February 2024, Aaj Ka Rashifal (आज का राशिफल): आज का दिन काफी खास रहने वाला है। क्योंकि आज सूर्य देव अपने पुत्र शनि की राशि कुंभ में प्रवेश करने जा रहे हैं। कुंभ राशि में सूर्य के गोचर से कई राशियों की किस्मत खुल जाएगी तो कुछ राशियों के लिए ये राशि परिवर्तन परेशानियों से भरा साबित होगा। अब जानिए सभी 12 राशियों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा।

13 February 2024 Ka Rashifal

आज का मेष राशिफल

मंगल व चन्द्रमा व्यवसाय में लाभ देंगे। आज आपका मन बहुत विचलित रह सकता है, ध्यान व योग करें। छात्र अपने परफार्मेंस से खुश रहेंगे। राजनीतिज्ञ लाभान्वित होंगे। लव लाइफ के सुखद वैलेंटाइन पूर्व दिवस का आनन्द लेंगे।

आज का उपाय -चंद्रमा के द्रव्य शक्कर का दान करें। गाय को पालक व गुड़ खिलाइए।

शुभ रंग -लाल व सफेद।

शुभ अंक -02 व 09

आज का वृष राशिफल

स्टूडेंट्स लाभान्वित होंगे। शुक्र व बुध आईटी व बैंकिंग जॉब में सफलता देगा। आज का दिन परिवार के साथ उमंग भरे पल व्यतीत कर शुभ बनाएंगे।धन का आगमन हो सकता है। गुरु कल्याणकारी हैं लेकिन शनि गोचर के कारण जॉब में विवाद हो सकता है। आज आपकी वाणी लाभ प्रदान करेगी।आज का उपाय -श्री सूक्तम का पाठ करें।

शुभ रंग -नारंगी व पीला रंग शुभ है।

शुभ अंक -05 व 07

आज का मिथुन राशिफल

इस राशि से नवम सूर्य व चन्द्रमा आर्थिक प्रगति देंगे। जॉब परिवर्तन सम्बन्धी कोई भी निर्णय सोच समझ कर ही लें। दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा। हेल्थ में बुध स्किन प्रॉब्लम दे सकता है। घर में धार्मिक अनुष्ठान होंगे।

आज का उपाय -तिल व केला का दान करें।

शुभ रंग-हरा व नीला।

शुभ अंक -04 व 06

आज का कर्क राशिफल

आज का दिन बैंकिंग व आईटी जॉब में सफलता का है। स्टूडेंट्स करियर को लेकर उत्साहित व प्रसन्न होंगे। छात्र शाम को घूमने टहलने का आनन्द प्राप्त करेंगे। यूवा लव लाइफ में सफल रहेंगे।

आज का उपाय -सुंदरकांड का पाठ करें। कम्बल दान करना पुण्यकारी है।

शुभ रंग -सफ़ेद व लाल।

शुभ अंक -01 व 03

आज का सिंह राशिफल

अभी सूर्य सप्तम हुए हैं। चन्द्रमा का गोचर आज आपको व्यवसाय व जॉब में सफलता देगा। अपराजिता का पेड़ लगाएं। आर्थिक सुख में वृद्धि होगी। जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी। लव लाइफ को लेकर खुश रहेंगे।

आज का शुभ रंग -लाल व पीला रंग शुभ है।

उपाय -श्री सूक्त का पाठ करें व अन्न का दान करें।

शुभ अंक-05 व 08

आज का कन्या राशिफल

खष्ठम सूर्य शुभ है। चन्द्रमा व गुरु आर्थिक सुख में सफलता देंगे। बिज़नेस कार्यों में उन्नति से प्रसन्नता होगी। शुक्र व बुध बैंकिंग जॉब में सफलता दे सकता है। गुरु व पिता का आशीर्वाद लें।आर्थिक लाभ सम्भव है।

आज का उपाय -परमब्रम्ह शिव जी की पूजा करते रहें। ऊनी वस्त्रों का दान करें।

शुभ रंग -हरा व बैगनी।

शुभ अंक -06 व 08

आज का तुला राशिफल

सूर्य अभी इसी राशि से पंचम हो गए हैं। जॉब में प्रगति को लेकर प्रसन्न रहेंगे। आर्थिक सुख में वृद्धि के लिए प्रयास करेंगे। जॉब में उच्चाधिकारियों का सहयोग आपको आशावादी बनाएगा। लव लाइफ को लेकर शुक्र खूबसूरत जर्नी का संयोग बनाएगा।

आज का उपाय -कम्बल का दान लाभदायी रहेगा।

शुभ रंग -हरा व बैगनी।

शुभ अंक -01 व 09

आज का वृश्चिक राशिफल

आज छात्रों को करियर में सफलता की प्राप्ति होगी। नव व्यवसाय प्रारंभ के लिए शुभ दिवस है। दान पुण्य से दिवस मङ्गलमय करें। लव लाइफ में विश्वास को कायम रखें। वाहन क्रय करने के संकेत हैं। शुक्र लव लाइफ को बेहतर करेंगे।

आज का उपाय - पिता का चरण स्पर्श करें। कम्बल दान मंगलमय फल देगा।

शुभ अंक -01 व 02

आज का धनु राशिफल

आज इस राशि से तृतीय सूर्य बहुत ही शुभ हैं। जॉब में प्रमोशन को लेकर सुखद समाचार की प्राप्ति होगी। पॉलिटीक्स में सफलता के संकेत हैं। आर्थिक प्रगति को लेकर प्रसन्न रहेंगे। लव लाइफ में क्रोध प्यार की माधुर्यता को खराब करता है।

आज का उपाय --उड़द व गुड़ का दान करें।पिता का आशीर्वाद लें।

शुभ रंग -पीला व नारंगी।

शुभ अंक -03 व 09

आज का मकर राशिफल

द्वितीय सूर्य आर्थिक लाभ देंगे। वेलेंटाइन वीक घूमने टहलने का है। चन्द्र व बुध गोचर से मीडिया, आईटी व बैंकिंग जॉब में लाभ हो सकता है। पिता के आशीर्वाद से लाभ मिलेगा। धार्मिक यात्रा कर सकते हैं। जॉब में उच्चाधिकारियों के सपोर्ट से माहौल प्रगतिकारक हो सकता है।

आज का उपाय -सुंदरकांड पाठ करें।

शुभ रंग -नीला व हरा।

शुभ अंक -05 व 09

आज का कुंभ राशिफल

इस स्थान पर सूर्य जॉब व बिजनेस में लाभ देंगे। आज बिजनेस में सफलता के लिए मित्रों का प्रयास अच्छा काम करेगा यात्रा शुभ है। जॉब से सम्बंधित कोई निर्णय लेने में विलंब कर सकते हैं। मित्रों के साथ बिताया गया पल सुखद रहेगा। लव लाइफ अच्छी रहेगी।

आज का उपाय -तिल व फल का दान करें। घर में तुलसी का पेड़ लगाएं।

शुभ रंग -बैगनी व असमानी।

शुभ अंक -05 व 07

आज का मीन राशिफल

सपरिवार धार्मिक यात्रा से दिवस मंगलमय रहेगा। चन्द्रमा व शनि रुके धन का आगमन करवा सकते हैं। इस राशि से द्वितीय गुरु धार्मिक कार्यों में व्यस्त करेगा। पॉलिटीक्स में सफलता के संकेत हैं। जॉब में उच्चाधिकारियों से खुश रहेंगे।

आज का उपाय -श्री विष्णुसहस्त्रनाम का पाठ करें।

शुभ रंग -पीला व लाल रंग शुभ है।

शुभ अंक -01 व 0

आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|

सुजीत जी महाराज
सुजीत जी महाराजauthor

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़े पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं और कई बड़े पुरस्कार भी प्राप्त कर चुके हैं जिसमें ,एक अमेरिका के संस्था से भी प्राप्त है। यह गणित के साथ फलित ज्योतिष पर भी पकड़ रखते हैं और ज्योतिष के क्षेत्र में इन्हें कई सम्मान मिल चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article