12 March 2024 Rashifal In Hindi: मंगलवार का दिन मेष राशि वालों के लिए लकी साबित होगा। व्यापार में लाभ मिलेगा। करियर के लिए कुल मिलाकर दिन महत्वपूर्ण रहने वाला है। लेकिन लव लाइफ में इमोशन से बचें। वृषभ राशि वालों को करियर में लाभ मिलेगा। लेकिन वाणी पर थोड़ा संयम बरतना होगा। वाद विवाद से बचकर रहें। मिथुन राशि वालों को बिजनेस में तरक्की मिलेगी। अब जानिए बाकी सभी राशियों के लिए मंगलवार का दिन कैसा रहने वाला है।
मेष राशि
आज परिवार में कई रुके सरकारी कार्य बनेंगे। अपने कर्म को आनंद पूर्वक करें। बिजनेस को लेकर लाभ में रहेंगे। लव लाइफ में इमोशन से बचें, आपका करियर भी महत्वपूर्ण है। प्रेम में विवाद का स्थान होता ही नहीं है। आपके ऑफिस में कुछ नवीन मेंबर्स सम्मिलित होंगे। आज का उपाय -हनुमान जी की उपासना करें। शिवलिंग पर जलाभिषेक व बेलपत्र अर्पित करें। जॉब में प्रमोशन के लिए सुन्दरकाण्ड का पाठ करें। शुभ अंक- 01 व 03। शुभ रंग- लाल व पीला
वृषभ राशि
करियर में सफलता है।बिजनेस में कुछ नवीन कार्य मिलने की सम्भावना है। ऑफिस में विवाद हो सकता है। वाणी पर संयम रखें। शुक्र प्रेम संबंधों में माधुर्यता देगा। जॉब में आप कुछ विशेष रुके कार्यों को सफल करने के पीछे लगे रहेंगे। स्टूडेंट्स करियर को लेकर परेशान रहेंगे। आज का उपाय -भैरो उपासना करें। उड़द का दान करें। शुभ रंग-नीला व हरा। शुभ अंक -05 व 07
मिथुन राशि
बिजनेस के लिए प्रोग्रेस वाला टाइम है। जॉब को लेकर किसी भी डिपार्टमेन्टल डिस्प्यूट को आगे न बढ़ने दें। छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। रुका हुआ कोई महत्वपूर्ण सरकारी कार्य पूर्ण होगा। लव लाइफ को लेकर खुश रहेंगे। भाग दौड़ बनी रहेगी। युवा प्यार के मामले में ज्यादा इमोशन में पड़ने से बचें। आज का उपाय --गेंहू व गुड़ का दान करें। शुभ रंग- हरा व बैगनी। शुभ अंक -02 व 09
कर्क राशि
जॉब में लगातार कुछ नवीन प्रोजेक्ट की तरफ लगे रहने के बावजूद भी सफलता नहीं मिल पा रही है। स्टूडेंट्स करियर को चमकाने में लगे रहेंगे। स्टडी निरन्तर करें तो भविष्य में बेहतर परिणाम पाएंगे। लव लाइफ में तनाव आ सकता है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। आज का उपाय -शनि से संबंधित द्रव्यों तिल व उड़द का दान करें। शुभ रंग -सफेद व नारंगी। शुभ अंक -03 व 09
सिंह राशि
जॉब में किसी विशेष पद परिवर्तन को लेकर खुश रहेंगे। बड़े भाई की सहायता मिलेगी। छात्र करियर को लेकर कभी कभी असन्तुष्ट हो जाते हैं। लव लाइफ को और बेहतर करने के लिए कहीं लांग ड्राइव पर जाएं। आप अपनी ऊर्जा का सही उपयोग करें। सही दिशा में कार्य करें। मन को एकाग्र करने के लिए योग व ध्यान का आलम्ब लें। आज का उपाय -तिल व मसूर का दान श्रेष्ठ दान है। शुभ रंग - लाल व पीला। शुभ अंक- 03 व 09
कन्या राशि
गृह निर्माण सम्बंधित कार्य को पूर्ण करने में सफल रहेंगे। छात्रों को क्वालिटी एजुकेशन व टाइम मैनेजमेंट का ख्याल रखना है। जॉब में आपकी कार्यशैली ही आपको सफल करती है। बिजनेस में किसी रुके धन आगमन से मन प्रफुल्लित हो जाएगा। व्यवसाय में नवीन प्रोजेक्ट पर कार्य की शुरुआत होगी। आज का उपाय - स्वास्थ्य सुख में सफलता के लिए उड़द व गुड़ का दान करें। श्री सूक्त का पाठ करें। शुभ अंक -05 व 08
तुला राशि
जॉब को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे। पारिवारिक जिम्मेदारियों को लेकर संतुलन बनाना होगा। लव लाइफ सुंदर व अट्रैक्टिव रहेगी। यात्रा आपके मन को रोमांच व तनाव से मुक्त रखेगी। स्वास्थ्य बेहतर रहने की सम्भावना है। शुक्र प्रेम में भावुकता देगा। आज का उपाय- भगवान विष्णु जी के मंदिर में जाएं व उनकी 04 परिक्रमा करें। शुभ रंग -हरा व सफेद। शुभ अंक -06 व 08
वृश्चिक राशि
स्टूडेंट्स सफलता की प्राप्ति करेंगे। करियर में प्रोग्रेस से मन आनंदित व ऊर्जा से भरा रहेगा। जॉब को लेकर चली आ रही कुछ चिंताएं जो मन मे थीं उनका समाधान भी हो जाएगा। घर में परिवार का सहयोग लाभप्रद रहेगा। लव लाइफ अच्छी रहेगी। आज का उपाय -हनुमान जी के मंदिर जाएं व उनकी 03 परिक्रमा करें। धार्मिक पुस्तकों का दान करते रहें। शुभ रंग -लाल व सफेद। शुभ अंक -04 व 09
धनु राशि
स्टूडेंट्स करियर को लेकर हर्षित रहेंगे। आप एक साथ कई कार्यों को ले लेते हैं। एक समय में एक ही कार्य करें नहीं तो कार्यों के दबाव को लेकर परेशान रहेंगे। मित्रों से सहायता प्राप्त कर सकते हैं। लव लाइफ बहुत बेहतर रह सकती है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आज का उपाय -घर में तुलसी को जल समर्पित कर उसके पत्ते को भगवान विष्णु जी को सपर्पित करें। गाय को केला खिलाएं। शुभ रंग -लाल व पीला। शुभ अंक -01 व 03
मकर राशि
परिवार में किसी रिश्ते को लेकर थोड़ा तनाव संभावित है। अपनी सकारात्मक सोच, मेहनत व आत्मबल से ही अपने जीवन को सही दिशा दे सकते हैं। स्टडी के प्रेसर व टेंशन से बचें। लव लाइफ अच्छी रहेगी। स्किन रोग से बचें। आज का उपाय - हनुमान जी की उपासना आपकी सहायता करेगी। शिवलिंग को दही व शक्कर अर्पित करें। चन्द्रमा के द्रव्य शक्कर का दान भी करें। शुभ रंग -नीला व हरा। शुभ अंक -05 व 07
कुंभ राशि
व्यवसाय को लेकर थोड़ा परेशान रह सकते हैं। जॉब में किसी भी बड़े कार्य या प्रोजेक्ट को क्रमबद्ध तरीक़े से हल करें। सिस्टेमेटिक कार्य करने से आप अपने प्रोजेक्ट को सही समय पर पूरा कर लेंगे। लव लाइफ व ऑफिस वर्क में बैलेंस स्थापित करें। आज का उपाय - घर के मन्दिर में अखंड दीपक जलाएं तथा वहीं बैठकर श्री सूक्त का पाठ करें। शुभ रंग -नीला व हरा। शुभ अंक -05 व 07
मीन राशि
जॉब को लेकर आशान्वित रहेंगे तथा अपनी कार्य पद्धति को सही दिशा देंगे। व्यवसाय में सफलता में मित्रों का बहुत योगदान रहेगा। जॉब में बहुत जल्द प्रोन्नति संभावित है। लव लाइफ को लेकर खुश व आनंदित रहेंगे। आज का उपाय -श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। चने की दाल का दान करें। शुभ रंग -पीला व लाल। शुभ अंक-04 व 09
आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|
