Zodiac Signs Who Can’t Keep Secrets: कुछ लोग छोटी-सी बात को भी सालों तक मन में दबाकर रखते हैं, जैसे कोई पुराना जख्म जो कभी भरता ही नहीं है। ज्योतिष शास्त्र में कुछ ऐसी राशियां बताई गई हैं, जिनके लोग इधर की बात उधर करने में माहिर होते हैं। ये लोग यह काम दुश्मनी में या तो खुद के फायदे के लिए करते हैं। हालांकि इनका नेचर ही ऐसा होता है कि कोई भी बात इनके पेट में नहीं पचती है। कुछ राशियां ऐसी होती हैं जो विश्वास टूटने पर बदला लेने या कड़वाहट पालने में माहिर होती हैं। ये लोग भावनाओं को इतनी गहराई से महसूस करते हैं कि माफी देना भी मुश्किल हो जाता है। आइए जानते हैं कि वे कौन सी राशियां हैं, जो ऐसे करने में सबसे आगे होती हैं।
वृषभ राशि के लोग जिद्दी और स्थिर स्वभाव के होते हैं। ये वफादारी को बहुत महत्व देते हैं, इसलिए धोखा या चोट मिलने पर उसे सालों तक पकड़े रहते हैं। बाहर से शांत लगते हैं, लेकिन अंदर से पुरानी कड़वाहट को पालते रहते हैं। इनके लिए माफी मांगना या भूलना आसान नहीं होता है। ये व्यक्ति को पूरी तरह काट देते हैं और कभी पीछे मुड़कर नहीं देखते हैं। इनकी जिद इनकी ताकत भी है और कमजोरी भी है। एक बार मन में बात जम गई, तो निकलना मुश्किल होता है।
कर्क राशि के लोग बेहद संवेदनशील और भावुक होते हैं। ये रिश्तों को परिवार की तरह निभाते हैं। अगर कोई करीबी चोट पहुंचाए, तो दर्द को मन में दफनाकर रखते हैं। माफी दे सकते हैं, लेकिन भूलते नहीं हैं। पुरानी बातें अचानक ट्रिगर बन जाती हैं और ये नाराजगी को छिपाकर रखते हैं। बाहर से सब सामान्य लगता है, लेकिन अंदर से भावनाएं उबाल मारती रहती हैं। कर्क वाले ‘इधर की उधर’ करने में निपुण होते हैं, क्योंकि इनका दिल बहुत नाजुक होता है।
सिंह राशि के लोग राजसी स्वभाव और मजबूत अहंकार के धनी होते हैं। छोटी-सी बेइज्जती भी इनके लिए घोर अपमान होती है। ये भूलते नहीं, बल्कि आपको याद दिलाते रहते हैं कि गलती हुई है। बदला लेने में ये नाटकीय और प्रभावशाली होते हैं। माफी इनकी डिक्शनरी में नहीं होती है। ये व्यक्ति को पूरी तरह नजरअंदाज कर देते हैं और अपनी गरिमा बनाए रखते हैं। सिंह वाले ईर्ष्या को अपनी ताकत समझते हैं, जो रिश्तों को भी प्रभावित करता है।
कन्या राशि के लोग हर बात का गहराई से विश्लेषण करते हैं। कोई गलती हो जाए, तो उसे बार-बार मन में दोहराते हैं। विवाद की हर बात याद रहती है। माफी देना इनके लिए संघर्ष है, क्योंकि ये परफेक्शन की अपेक्षा रखते हैं। ये दूरी बनाकर सजा देते हैं और पुरानी बातें उछालते रहते हैं। इनका स्वभाव विश्लेषणात्मक होने से "पेट में बात न पचना’ स्वाभाविक हो जाता है।
वृश्चिक राशि के लोग भावनाओं की गहराई में डूबे रहते हैं। इनका स्वभाव रहस्यमय और तीव्र होता है। अगर कोई इनके विश्वास को ठेस पहुँचाए, तो ये उसे कभी भूलते नहीं। ये चुपचाप योजना बनाते हैं और सही समय पर बदला लेते हैं। माफी इनके लिए नामुमकिन है – ये दुश्मनी को जीवन का हिस्सा बना लेते हैं। इनकी याददाश्त इतनी तेज होती है कि सालों पुरानी बात भी ताजा रहती है। वृश्चिक वाले बाहर से शांत दिखते हैं, लेकिन अंदर से आग सुलगती रहती है।
मकर राशि के लोग अनुशासित और जिम्मेदार होते हैं। ये गलतियों को तर्कसंगत तरीके से याद रखते हैं। बदला लेना इनके लिए रणनीति का खेल है। ये चुपचाप योजना बनाते हैं और सही समय पर कार्रवाई करते हैं। माफी इनके लिए कमजोरी है। ये व्यक्ति को जीवन से पूरी तरह हटा देते हैं। इनकी ईर्ष्या लंबे समय तक चलने वाली और सोची-समझी होती है।
यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्रों पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।