जब पूरी दुनिया सो जाती है, तब यहां आता है न्यू ईयर! जानें धरती पर सबसे अंत में कहां मनाया जाता है नए साल का जश्न

सबसे दिलचस्प बात तो यह है कि धरती पर एक ही समय में कहीं नया साल चल रहा होता है, तो कहीं पुराना साल अभी बाकी होता है। ऐसे में क्या आपको पता है कि इस धरती पर सबसे आखिरी में नए साल का जश्न कहां मनाया जाता है। अगर नहीं तो आज हम आपको इस बारे में बताते हैं।

Authored by: पंकज यादवUpdated Jan 1 2026, 14:44 IST
दुनिया में अलग-अलग समय पर नए साल का जश्नImage Credit : IStock01 / 07

दुनिया में अलग-अलग समय पर नए साल का जश्न

आज 1 जनवरी को पूरी दुनिया न्यू ईयर मना रही है। अलग-अलग टाइम जोन के हिसाब से अलग-अलग समय पर लोग नए साल का जश्न मनाते हैं।

क्या कभी इस पर गया है आपका दिमागImage Credit : IStock02 / 07

क्या कभी इस पर गया है आपका दिमाग

ऐसे में क्या आपने कभी यह सोचा है कि धरती पर सबसे आखिरी में न्यू ईयर का जश्न कहां मनाया जाता है। अगर नहीं, तो चलिए आज हम आपको इस बारे में बता देते हैं।

​कहां मनाया जाता है सबसे आखिरी में न्यू ईयरImage Credit : IStock03 / 07

​कहां मनाया जाता है सबसे आखिरी में न्यू ईयर

पूरी दुनिया में सबसे आखिरी में न्यू ईयर अमेरिका के हाउलैंड और बेकर द्वीप (Howland & Baker Islands) में मनाया जाता है।

टाइम जोन का खेलImage Credit : IStock04 / 07

टाइम जोन का खेल

आइए अब आपको यह बताते हैं कि आखिर ऐसा क्यों है? दरअसल, ये द्वीप प्रशांत महासागर (Pacific Ocean) में स्थित हैं और इसके पीछे टाइम जोन का खेल है।

यहां सबसे आखिरी में नया साल देता है दस्तक Image Credit : IStock05 / 07

यहां सबसे आखिरी में नया साल देता है दस्तक

दरअसल, ये द्वीप UTC −12 टाइम जोन में आते हैं, जो दुनिया का सबसे पीछे चलने वाला समय है। जब भारत, यूरोप और एशिया में न्यू ईयर कब का मन चुका होता है, तब यहां 1 जनवरी आता है।

यहां सबसे अंत में आता है नया सालImage Credit : IStock06 / 07

यहां सबसे अंत में आता है नया साल

इन द्वीपों पर नया साल सबसे आखिरी में दस्तक देता है। समय की गणना में यही जगह न्यू ईयर की आखिरी सीमा मानी जाती है और यहां के बाद कहीं भी न्यू ईयर का जश्न बाकी नहीं रहता।

क्या यहां लोग रहते हैं?Image Credit : IStock07 / 07

क्या यहां लोग रहते हैं?

बताते चलें कि इन द्वीपों पर कोई स्थायी आबादी नहीं रहती। जब दुनिया के ज्यादातर देश 1 जनवरी मना चुके होते हैं, तब Howland और Baker Island पर अभी भी 31 दिसंबर चल रहा होता है।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!