आंखों के इस सफेद हिस्से को क्या कहते हैं, नाम जानकर बढ़ जाएगा आपका नॉलेज

आपको अपनी आंखों के कई हिस्सों के नाम पता भी होंगे और कुछ के नाम से आप आज भी अंजान होंगे। ऐसे में हमारी आंखों में मौजूद इस सफेद हिस्से को क्या कहते हैं, शायद ही इस बारे में आपको पता होगा। अगर आपको भी इसका नाम नहीं पता तो चलिए आज हम आपको यह बता देते हैं कि आंखों के इस सफेद हिस्से को क्या कहते हैं?

Authored by: पंकज यादवUpdated May 25 2026, 08:18 IST
शरीर के कई हिस्सों के नाम भी नहीं होंगे मालूमImage Credit : IStock01 / 07

शरीर के कई हिस्सों के नाम भी नहीं होंगे मालूम

आप अपने शरीर को कितना जानते हैं? इस सवाल पर कई लोगों का जवाब यह होगा कि उन्हें अपने शरीर के बारे में मोटा-मोटी सब पता है। मगर देखा जाए तो आपको अपने शरीर के कई हिस्सों के नाम तक नहीं मालूम होंगे।

मानव अंगों के कई हिस्सों से अनजानImage Credit : IStock02 / 07

मानव अंगों के कई हिस्सों से अनजान

आमतौर पर शरीर के कई अंग जैसे आंख, नाक, कान, हाथ-पैर तो लगभग सभी लोगों को पता होगा लेकिन शरीर के अंगों में कुछ ऐसे भी हिस्से होते हैं, जिनका नाम अधिकतर लोगों को नहीं पता होता है।

​क्या कहलाता है यह?Image Credit : IStock03 / 07

​क्या कहलाता है यह?

जैसे अब आप अपने आंखों के इस सफेद हिस्से को ही देख लीजिए। यकीनन कह सकते हैं कि आपको इसका नाम नहीं मालूम होगा। अगर आपको भी इसका नाम नहीं पता है तो चलिए आज हम आपको आंखों के इस सफेद हिस्से का नाम बता देते हैं।

सफेद हिस्से को यह कहते हैंImage Credit : IStock04 / 07

सफेद हिस्से को यह कहते हैं

दरअसल, आंखों के इस सफेद हिस्से का एक खास नाम होता है। जिसे हिंदी में श्वेतपटल कहते हैं और इसे इंग्लिश में Sclera कहते हैं। आंखों का यह सफेद हिस्सा मानव शरीर के लिए बहुत जरूरी होता है।

क्या है आंखों के इस खास हिस्से का काम?Image Credit : IStock05 / 07

क्या है आंखों के इस खास हिस्से का काम?

बता दें कि यह आंख का वह बाहरी हिस्सा होता है, जो इंसानों की आंखों को मजबूती और सुरक्षा प्रदान करता है। आंखों का यह हिस्सा खुद बहुत मजबूत होता है और इसके भीतर के नाजुक हिस्सों को यह सुरक्षित रखने का काम करता है। साथ ही यह आंखों की मांसपेशियों को भी मजबूती देता है।

रखता है आंखों को मजबूत और सुरक्षितImage Credit : IStock06 / 07

रखता है आंखों को मजबूत और सुरक्षित

अगर आसान भाषा में समझें तो हम यह कह सकते हैं कि जिस तरह घर की दीवार घर को मजबूती देती है, उसी तरह स्क्लेरा हमारी आंख को मजबूत और सुरक्षित बनाता है। हमारी आंखों का यह छोटा सा हिस्सा हमारे लिए बहुत बड़ा काम करता है।

समस्या आने पर डॉक्टर को जरूर दिखाएं  Image Credit : IStock07 / 07

समस्या आने पर डॉक्टर को जरूर दिखाएं

आंखों के इसी सफेद हिस्से की वजह से हमारी आंखें आसानी से खराब नहीं होतीं। कई बार यह सफेद हिस्सा लिवर से जुड़ी परेशानी या फिर आंखों की थकान या इंफेक्शन की वजह से पीला या लाल पड़ जाता है। ऐसी स्थिति में हमें तुरंत डॉक्टर को अपनी आंखें दिखानी चाहिए।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!