हमारे और आपके लिए 5 मिनट भी मुश्किल, इस महिला ने बर्फीले पानी में 1 घंटे तक रह कर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

एक मिला ने बर्फीले पानी के अंदर 1 घंटा 38 सेकंड तक रहकर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया। जिसका वीडियो शेयर करते हुए गिनीज ने महिला के इस कारनामे के बारे में पूरी दुनिया को बताया। साथ में यह भी बताया कि उस महिला ने इस रिकॉर्ड को कैसे कायम किया और इसके लिए उसने कितनी और कैसी मेहनत की थी।

Authored by: Pankaj YadavUpdated Oct 12 2026, 12:52 IST
1 घंटे तक बर्फीले पानी में डूबी रही महिलाImage Credit : Instagram/@GuinnessWorldRecords01 / 07

1 घंटे तक बर्फीले पानी में डूबी रही महिला

जरा सोचिए, आपको बर्फ से भरे पानी में कुछ मिनट के लिए बैठने को कहा जाए, तो क्या आप ऐसा कर पाएंगे? शायद ठंड का नाम सुनते ही आपके हाथ-पैर कांपने लगें लेकिन एक महिला ने ऐसा कर के वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया है। महिला कोई 5-10 मिनट नहीं बल्कि 1 घंटे तक बर्फीले पानी में खुद को डुबाए रखा।

गिनीज बुक के पन्नों में दर्ज हुआ नामImage Credit : Instagram/@GuinnessWorldRecords02 / 07

गिनीज बुक के पन्नों में दर्ज हुआ नाम

महिला पोलैंड की रहने वाली है और उसका नाम मारिया बोडाज है। बर्फ में डूबे रहने की वजह से ही उस महिला को 'आइसब्रेकर' के नाम से भी जाना जाता है। मारिया ने बर्फीले पानी में सबसे लंबे समय तक डूबे रहने का महिला वर्ग का गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है। उनका ऑफिशियल टाइमिंग 1 घंटा और 38 सेकंड रहा।

बर्फीले पानी में कैसे बनाया रिकॉर्ड?Image Credit : Instagram/@GuinnessWorldRecords03 / 07

बर्फीले पानी में कैसे बनाया रिकॉर्ड?

मारिया के इस कारनामे को गिनीज ने अपने इंस्टाग्राम समेत दूसरे प्लेटफॉर्म पर भी वीडियो के जरिए शेयर किया है। मारिया ने 19 सितंबर 2025 को यह रिकॉर्ड बनाया था। खास बात यह है कि इस कैटेगरी में उनसे पहले किसी भी महिला ने ऐसा कोई भी रिकॉर्ड नहीं बनाया था। ऐसे में मारिया वह पहली महिला बन गईं जिसने इस रिकॉर्ड को बनाया हो।

सालों तक किया प्रैक्टिसImage Credit : Instagram/@GuinnessWorldRecords04 / 07

सालों तक किया प्रैक्टिस

आमतौर पर लोग ठंड से बचने के लिए गर्म कपड़े पहनते हैं और गर्म पानी से नहाना पसंद करते हैं लेकिन मारिया ने ठंड का सामना करने का एक अलग रास्ता चुना। उन्होंने कई साल तक ठंड में अपनी बॉडी को कम्फर्टबल बनाने के लिए खूब प्रैक्टिस किया और धीरे-धीरे अपने बॉडी के रिएक्शन्स को समझना शुरू किया। मारिया के मुताबिक, उन्होंने शुरुआत में ठंडे पानी में उतरने का फैसला यह जानने के लिए किया था कि इससे वह क्या सीख सकती हैं और फिर धीरे-धीरे उनकी यही प्रैक्टिस उनकी जिंदगी का अहम हिस्सा बन गया।

सांस और दिमाग पर रखा पूरा ध्यानImage Credit : Instagram/@GuinnessWorldRecords05 / 07

सांस और दिमाग पर रखा पूरा ध्यान

अब सवाल उठता है कि बर्फीले पानी में इतनी देर तक रहने के दौरान मारिया खुद को शांत कैसे रखती हैं? उनका कहना है कि इसके लिए शरीर के साथ-साथ दिमाग को तैयार करना भी जरूरी है। मारिया के अनुसार, वह ठंडे पानी में अपना ध्यान सांसों और इनहेलर एक्सेसरिज़ पर ज्यादा रखती हैं। इससे वह पानी में भी फोकस्ड रहती है।

बर्फ के साथ भी बना चुकी हैं रिकॉर्डImage Credit : Instagram/@GuinnessWorldRecords06 / 07

बर्फ के साथ भी बना चुकी हैं रिकॉर्ड

मारिया का यह पहला रिकॉर्ड नहीं है। 28 जून 2025 को उन्होंने बर्फ के अंदर पूरे शरीर को सबसे लंबे समय तक ढंककर रखने का भी रिकॉर्ड बनाया था। उस समय उनका रिकॉर्ड 3 घंटे, 33 मिनट और 33 सेकंड का था। इसके अलावा, 21 फरवरी को उन्होंने ऐसा ही एक और रिकॉर्ड बनाया, जिसका समय 1 घंटा, 33 मिनट और 33 सेकंड बताया गया है। उनकी ये उपलब्धियां दिखाती हैं कि उन्होंने ठंड के माहौल में खुद को ढालने के लिए लंबे समय तक अभ्यास किया है।

रिकॉर्ड से भी बढ़कर है मारिया का मकसदImage Credit : Instagram/@GuinnessWorldRecords07 / 07

रिकॉर्ड से भी बढ़कर है मारिया का मकसद

मारिया के लिए रिकॉर्ड बनाना ही सब कुछ नहीं है। वह चाहती हैं कि दूसरे लोग भी अपने शरीर और मन को बेहतर तरीके से समझें। खासकर महिलाओं को वह छोटे-छोटे अनुभवों के जरिए खुद को जानने के लिए प्रेरित करना चाहती हैं। हालांकि, यह समझना जरूरी है कि बर्फीले पानी में लंबे समय तक रहना बेहद खतरनाक हो सकता है। इससे शरीर का तापमान तेजी से गिर सकता है और जान का खतरा भी पैदा हो सकता है इसलिए इसे बिना एक्सपर्ट्स की निगरानी और उचित सुरक्षा के आजमाना बिल्कुल सही नहीं है।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!