T20I में वेस्टइंडीज ने बनाया सबसे ज्यादा छक्के लगाने का विश्व रिकॉर्ड

टी20 क्रिकेट में वेस्टइंडीज टीम और उसके खिलाड़ियों का कोई सानी नही हैं। तूफानी बल्लेबाजी करना इसकी आदत है। जब भी फटाफट क्रिकेट में वेस्टइंडीज की टीम मैदान पर उतरती है तो फैंस का पैसा वसूल हो जाता है। कैरेबियाई टीम अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से मैदान के हर तरफ चौके और छक्कों की बारिश कर देते है। भारत के खिलाफ टी20 सीरीज में वेस्टइंडीज की टीम ने टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में एक बड़ी उपलब्धि हासिल की। आइए जानते हैं कि वेस्टइंडीज ने कौन सा वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया।

Authored by: Umesh KumarUpdated Oct 12 2026, 13:35 IST
वेस्टइंडीज ने बनाया विश्व रिकॉर्डImage Credit : BCCI/PCB/WI01 / 07

वेस्टइंडीज ने बनाया विश्व रिकॉर्ड

भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 सीरीज के दौरान कैरेबियाई टीम ने एक बड़ा कीर्तिमान स्थापित किया। वेस्टइंडीज टीम टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे पहले 2000 सिक्स लगाने वाली पहली टीम बनी। वेस्टइंडीज के नाम टी20I में सबसे ज्यादा सिक्स लगाने का विश्व रिकॉर्ड दर्ज हो गया।

2000 सिक्स लगाने वाली बनीं पहली टीमImage Credit : BCCI/PCB/WI02 / 07

2000 सिक्स लगाने वाली बनीं पहली टीम

वेस्टइंडीज ने 258 टी20 मैच में 2010 सिक्स लगाए हैं। भारत के खिलाफ टी20 सीरीज के दौरान टीम ने 2000 का मैजिकल आंकड़ा पार किया। वेस्टइंडीज ने तूफानी खेल के बल पर यह कारनामा किया है।

​​भारतीय टीम पड़ी है पीछे​Image Credit : BCCI/PCB/WI03 / 07

​​भारतीय टीम पड़ी है पीछे​

वेस्टइंडीज की इस उपलब्धि के पीछे टीम इंडिया पड़ी हुई है। भारतीय टीम टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा सिक्स लगाने के मामले में फिलहाल दूसरे पायदान पर है। मेन इन ब्लू ने अभी तक 296 टी20 मैच में 1997 सिक्स जड़े हैं। वह 2000 सिक्स पूरा करने से मात्र तीन हिट दूर है। भारत-वेस्टइंडीज के बीच होने वाले चौथे टी20 मुकाबले में भारत यह मैजिकल आंकड़ा छूने वाली दूसरी टीम बन सकती है।

न्यूजीलैंड की टीम तीसरे स्थान परImage Credit : BCCI/PCB/WI04 / 07

न्यूजीलैंड की टीम तीसरे स्थान पर

टी20 में सबसे ज्यादा सिक्स लगाने के मामले में कीवी टीम तीसरे पायदान पर है। न्यूजीलैंड की टीम ने 267 मैच में 1585 सिक्स जड़े हैं। भारत के खिलाफ आगामी टी20 सीरीज के दौरान कीवी टीम 2000 सिक्स के आंकड़े के और करीब पहुंच जाएगी।

पाकिस्तान ने पूरे किए 1500 छक्केImage Credit : BCCI/PCB/WI05 / 07

पाकिस्तान ने पूरे किए 1500 छक्के

श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टी20 मैच के दौरान पाकिस्तान ने 1500 छक्के का आंकड़ा छुआ। पाकिस्तान की टीम अब सबसे ज्यादा सिक्स लगाने वाली चौथी टीम बन गई है। पाकिस्तान ने 303 टी20I मैच में 1500 छक्के जड़े हैं। 235 मैच में 1407 सिक्स के साथ साउथ अफ्रीका की टीम पांचवें स्थान पर है।

IND vs WI टी20 सीरीज में कैरेबियाई बल्लेबाजों का बोल-बालाImage Credit : BCCI/PCB/WI06 / 07

IND vs WI टी20 सीरीज में कैरेबियाई बल्लेबाजों का बोल-बाला

भारत और वेस्टइंडीज के बीच मौजूदा टी20 सीरीज में कैरेबियाई बल्लेबाजों का बोल बाला है। पांच मैच की सीरीज में तीन मैच हो चुके है और शेरफेन रदरफोर्ड 12 सिक्स के साथ पहले स्थान पर काबिज हैं। अभी तक तीन मैच में वेस्टइंडीज के बल्लेबाजों ने मिलकर कुल 40 छक्के जड़े दिए हैं।

अभी तक लग चुके हैं कुल 67 छक्केImage Credit : BCCI/PCB/WI07 / 07

अभी तक लग चुके हैं कुल 67 छक्के

टी20 सीरीज में सिक्स लगाने के मामले में भारतीय टीम भी पीछे नहीं रही है। भारतीय टीम ने मिलकर अभी तक कुल 27 छक्के लगा दिए हैं। कप्तान श्रेयस अय्यर के बल्ले से सर्वाधिक 9 छक्के निकले हैं। तीन मैच में अभी तक दोनों टीमों ने मिलकर कुल 67 छक्के लगा दिए हैं। देखने वाली बात होगी कि बचे हुए दो मुकाबलों में और कितने छक्के लगते हैं।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!