गांव सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी हैं, और यहां भी आपको अजीबोगरीब चीजें देखने को मिल सकती हैं। ऐसे ही विदेशी सरजमीं पर एक ऐसा गांव है, जहां लोग जमीन के अंदर रहते हैं।
जी हां! यहां के लोगों का घर अंडरग्राउंड में बना हुआ है। अब भला ऐसा क्यों है? तो इसका जवाब हम आपको बताएंगे कि आखिर इस गांव का क्या नाम है, कहां है यह गांव, और वहां के लोग जमीन के अंदर क्यों रहते हैं?
दरअसल, इस गांव का नाम कुबेर पेडी (Coober Pedy) है और यह गांव ऑस्ट्रेलिया में है। यह गांव एडिलेड से 850 किमी उत्तर में एक रेगिस्तानी क्षेत्र में है। इस गांव की आबादी करीब 2000 से 2500 के आसपास है।
कुबेर पेडी (Coober Pedy) गांव में लोगों के घर, दुकान, होटल और यहां तक कि चर्च भी अंडरग्राउंड में हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि यहां पर सबसे ज्यादा ओपल के माइंस हैं और इसी वजह से इस गांव को “ओपल की राजधानी (Opal Capital of the World)” कहा जाता है।
लोगों के जमीन के अंदर घर होने के पीछे एक कारण यह भी है कि कुबेर पेडी गांव रेगिस्तान में है और यहां की जलवायु बेहद ही गर्म है। यहां तापमान भी बहुत ज्यादा होता है। इसी वजह से लोग गर्मी से राहत पाने के लिए अपने घरों को अंडरग्राउंड में बना रखे हैं।
कुबेर पेडी (Coober Pedy) गांव की पूरी अर्थव्यवस्था खनन, ओपल माइंस और पर्यटन के सहारे चलती है। इस गांव को घूमने के लिए हर साल भारी संख्या में दुनिया भर के लोग आते हैं।
कुबेर पेडी गांव रेगिस्तान में होने के बावजूद भी वहां के लोगों ने इसे अपने रहने लायक बना दिया है। गांव में अस्पताल, स्कूल, चर्च, दुकान, होटल और सारी सुख-सुविधाएं मौजूद हैं।