टीवी मसाला

Bigg Boss 20: मेकर्स को एक्ट्रेस ने दिया झटका, शो शुरू होने से चंद घंटे पहले एंट्री से किया मना; क्या है वजह

Bigg Boss 20: रियलिटी शो बिग बॉस 20 शुरू होने वाला है और दावा है कि शो में आने से एक कंटेस्टेंट ने आखिरी मौके पर मना कर दिया है। आइए आपको इस कंटेस्टेंट का नाम बताते हैं।

Image

bigg boss 20 (photo credit- instagram)

Bigg Boss 20: सलमान खान (Salman Khan) के रियलिटी शो बिग बॉस 20 (Bigg Boss 20) का काउंटडाउन शुरू हो गया है। चंद घंटे में शो का ग्रैंड प्रीमियर शुरू हो जाएगा। मेकर्स इस शो की तैयारियों में आखिरी मिनट तक लगे हुए दिखाई दे रहे हैं। सोशल मीडिया पर एक-एक करके कंटेस्टेंट्स के नाम रिवील किए जा रहे हैं, जिससे फैंस के बीच शो को लेकर बज बना हुआ है और इसी बीच एक बड़ी खबर सामने आई है। शो शुरू होने से चंद घंटे पहले एक कंटेस्टेंट ने अपना नाम पीछे ले लिया है। दावा है कि एक एक्ट्रेस अब शो में नहीं आ रही है। Bigg Boss 20: शो में एंट्री से पहले Isha Rikhi ने बादशाह संग तलाक पर तोड़ी चुप्पी, बोलीं- 'शादी के बारे में कई..'

    शो में नहीं आएंगी खुशी दुबे?

    रियलिटी शो बिग बॉस 20 में 18 कंटेस्टेंट्स एंट्री ले रहे हैं और दावा है कि आखिरी मौके पर एक कंटेस्टेंट ने अपना नाम पीछे लेकर मेकर्स को मुश्किल में डाल दिया है। दावा है कि शो में खुशी दुबे भी आ रही थीं लेकिन आखिरी दिन पर खुशी ने शो में आने से मना कर दिया है। अब तक मेकर्स की तरफ से कुछ भी कंफर्म नहीं हुआ है, लेकिन बिग बॉस को काफी करीबी से फॉलो करने वाले द खबरी की तरफ से एक पोस्ट सामने आया है। इस पोस्ट में खुलासा किया गया है कि खुशी दुबे ने आखिरी मौके पर शो में आने से मना कर दिया है। दावा है कि खुशी ने अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट की वजह से शो में आने से आखिरी मौके पर मना किया है। वहीं, अब फैंस को मेकर्स की प्रतिक्रिया का इंतजार है और फैंस ये भी जानना चाहते हैं कि मेकर्स खुशी कपूर की जगह किसे शो में लेकर आ रहे हैं। Box Office Report: वीकेंड पर Hanuman Ansh ने किया 100 करोड़ का धमाका, दूसरे दिन Mirzapur ने भी छापे इतने करोड़

    बिग बॉस 20 के कंटेस्टेंट्स

    बता दें कि बिग बॉस 20 इस बार काफी अलग होने वाला है। शो के थीम को काफी बदल दिया गया है। इस बार कंटेस्टेंट्स को शो में बने रहने के दो मौके मिलेंगे, लेकिन ड्रामे भी फिर डबल होंगे। इस बार शो में मेकर्स टीवी स्टार्स के साथ साथ सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स और रैपर की एंट्री करवा रहे हैं। शो में मनोज तिवारी की बेटी रिती तिवारी, गीता बसरा, माही विज, कनिका मान, आम्रपाली दुबे, मैरी कॉम, अरिशफा खान, गुल्लू उर्फ कुशल तंवर, ईशा रिखी, लव गिल समेत कई स्टार्स एंट्री ले रहे हैं।
    Kavita
    कविताauthor

    कविता टाइम्स नाउ नवभारत डिजीटल के एंटरटेनमेंट डेस्क में बतौर चीफ कॉपी एडिटर की पोस्ट पर काम कर रही है. पत्रकारिता के क्षेत्र डिप्लोमा हासिल करने के बाद कविता ने मनोरंजन के क्षेत्र में कदम रखा, जहां पर वह टीवी पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबे समय से काम कर रही है. टीवी के क्षेत्र में कविता की मजबूत पकड़ है. इस क्षेत्र में कविता को फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जानी जाती हैं. कविता ने अब तक 6,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं. मनोरंजन पत्रकारिता में तेजी से आ रहे बदलाव पर पैनी नजर रखना और समय पर हर सटीक खबर की जानकारी देना कविता की खासियत है.

    और पढ़ें
    End of Article