Entertainment News Today: मनोरंजन की दुनिया में इन दिनों कई खबरें सुर्खियों में हैं। बिपाशा बसु ने बेटी देवी के जन्म के बाद हुई ट्रोलिंग पर बात की है। एआर रहमान के ‘मसकली’ गाने से जुड़ी एक पुरानी कहानी भी सामने आई है। ‘इंडियाज गॉट लेटेंट 2’ में समय रैना, वरुण धवन और मेधा शंकर नजर आए। मोहनलाल की अगली फिल्म का नाम ‘ऑपरेशन गंगा’ हो गया है। चंकी पांडे, गौतम घट्टामनेनी, मैथिली ठाकुर और कंगना रनौत भी चर्चा में हैं। वहीं ‘लस्ट स्टोरीज 3’ और अजय देवगन की ‘दृश्यम: द कन्क्लूजन’ को लेकर भी बड़ी अपडेट सामने आई है।
‘लस्ट स्टोरीज’ के तीसरे चैप्टर की रिलीज को लेकर अपडेट सामने आई है। ये एंथोलॉजी 18 सितंबर को नेटफ्लिक्स पर प्रीमियर होगी।
मोहनलाल की फिल्म, जिसे अब तक ‘L 367’ के नाम से जाना जा रहा था, अब उसके टाइटल से पर्दा उठ गया है। फिल्म का नाम ‘ऑपरेशन गंगा’ रखा गया है। फिल्म का निर्देशन नेशनल अवॉर्ड जीत चुके फिल्ममेकर विष्णु मोहन करेंगे।
चंकी पांडे ने एक पुराना किस्सा शेयर करते हुए बताया कि उन्होंने जीनत अमान की एक एडल्ट पिक्चर देखी थी। उन्होंने कहा कि उस समय वो सिर्फ 15 साल के थे और पिक्चर देखने के लिए बुर्का पहनकर गए थे।
शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के दौरान जब उनसे पूछा गया पैनल में उन्हें सबसे ज्यादा कौन पसंद है तो उन्होंने बिना देर किए मेधा शंकर का नाम लिया। जिसके बाद दोनों को लेकर फिर से सोशल मीडिया पर चर्चा शुरू हो गई।
बिपाशा बसु ने बेटी देवी के जन्म के बाद झेली ट्रोलिंग को याद किया है। उन्होंने बताया कि नई मां से तुरंत पहले जैसी बॉडी में लौटने की उम्मीद की जाती है। बिपाशा ने इसे बेहद मुश्किल बताया और कहा कि महिलाओं के शरीर को लेकर इतनी चर्चा अजीब है। उन्होंने पैप्स के कुछ असंवेदनशील व्यवहार का भी जिक्र किया, जिसने उनके लिए ये दौर और मुश्किल बनाया।
एआर रहमान का मशहूर गाना ‘मसकली’ पहले शाहरुख खान की फिल्म ओम शांति ओम के लिए तैयार किया गया था। बाद में यह गाना ‘दिल्ली-6’ का हिस्सा बना और काफी लोकप्रिय हुआ।
महेश बाबू के बेटे गौतम घट्टामनेनी की Letterboxd प्रोफाइल चर्चा में है। उन्होंने यश की फिल्म ‘टॉक्सिक’ को सिर्फ 0.5 स्टार दिए हैं। वहीं ‘धुरंधर’ को 4 स्टार और ‘धुरंधर 2’ को 3 स्टार दिए गए हैं।
‘पद्मावत’ में जौहर वाले सीन पर स्वरा भास्कर की टिप्पणी को लेकर मैथिली ठाकुर ने नाराजगी जताई है। मैथिली ने स्वरा की बात को गलत और भद्दा बताया और कहा कि ऐसे मुद्दे पर बोलने से पहले पूरी जानकारी हासिल करनी चाहिए।
जनमाष्टमी पर कंगना रनौत ने घर पर भोग तैयार करते हुए एक वीडियो शेयर किया था। एक यूजर ने उनके खाना बनाने के तरीके पर सवाल उठाते हुए कहा कि उन्होंने गैस तक नहीं जलाई। कंगना ने इस कमेंट का जवाब दिया। उन्होंने समझाया कि ये हलवा नहीं बल्कि भोग है, जिसमें कई चीजें अलग-अलग तैयार करके बाद में मिलाई जाती हैं।
अजय देवगन की ‘दृश्यम 3’ के ट्रेलर को सीबीएफसी से U/A 16+ सर्टिफिकेट मिल चुका है। ट्रेलर की लंबाई 2 मिनट 52 सेकेंड बताई गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसे गोवा में 9 सितंबर को लॉन्च किया जाएगा।