एजुकेशन

Delhi High Court Recruitment 2026: दिल्ली हाईकोर्ट में नौकरी का शानदार मौका, कई पदों पर निकली वैकेंसी, ग्रेजुएट करें अप्लाई

Delhi High Court Recruitment 2026: दिल्ली हाईकोर्ट ने सीनियर पर्सनल असिस्टेंट (SPA) और पर्सनल असिस्टेंट (PA) के पदों पर वैकेंसी निकाली है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट delhihighcourt.nic.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। यहां आवेदन की आखिरी तारीख 5 अक्टूबर 2026 है।

Image

Delhi High Court Recruitment 2026: दिल्ली हाईकोर्ट में ग्रेजुएट उम्मीदवारों के लिए नौकरी

Delhi High Court Recruitment 2026: दिल्ली हाईकोर्ट में नौकरी का सपना संजोए बैठे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। दिल्ली हाईकोर्ट ने सीनियर पर्सनल असिस्टेंट (SPA) और पर्सनल असिस्टेंट (PA) के पदों पर वैकेंसी निकाली है। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए कुल 150 पदों की रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी। इसमें सीनियर पर्सनल असिस्टेंट के 117 पद और पर्सनल असिस्टेंट के 33 पद शामिल हैं। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। यहां आवेदन के लिए 15 सितंबर से लिंक एक्टिव कर दिया जाएगा। वहीं रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख 5 अक्टूबर 2026 है। यहां आप दिल्ली हाईकोर्ट के इन पदों पर आवेदन करने के लिए क्वालिफिकेशन, एज लिमिट, आवेदन प्रक्रिया व सेलेक्शन प्रोसेस जान सकते हैं।

Delhi High Court Recruitment 2026: आवेदन के लिए महत्वपूर्ण तारीख

  • नोटिफिकेशन की तारीख - 5 सितंबर 2026
  • ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तारीख - 15 सितंबर 2026
  • रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख - 5 अक्टूबर 2026
  • आवेदन शुल्क जमा करने की आखिरी तारीक - 5 अक्टूबर 2026
  • आवेदन फॉर्म में करेक्शन की तारीख - 12 से 14 अकटूबर 2026

यहां आवेदन के लिए 15 सितंबर को सुबह 11 बजे से लिंक एक्टिव कर दिया जाएगा।

Delhi High Court Recruitment 2026 Qualification: दिल्ली हाईकोर्ट सीनियर पर्सनल असिस्टेंट के लिए क्वालिफिकेशन

दिल्ली हाईकोर्ट के सीनियर पर्सनल असिस्टेंट के पदों पर आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएट होना चाहिए। साथ ही अंग्रेजी शॉर्टहैंड में कम से कम 110 शब्द प्रति मिनट और कंप्यूटर पर अंग्रेजी टाइपिंग में कम से कम 40 शब्द प्रति मिनट की गति जरूरी है। वहीं पर्सनल असिस्टेंट के पदों पर आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक होना जरूरी है। इसके अलावा अंग्रेजी शॉर्टहैंड में कम से कम 100 शब्द प्रति मिनट और कंप्यूटर पर अंग्रेजी टाइपिंग में 40 शब्द प्रति मिनट की गति निर्धारित की गई है।

Delhi High Court Senior Perosnal Assitant, Personal Assistant Recruitment 2026 Apply Online: ऐसे करें आवेदन

  1. सबसे पहले delhihighcourt.nic.in लिंक पर क्लिक करें।
  2. होमपेज पर जाकर Delhi High Court Senior Personal Assistant, Personal Assistant Recruitment 2026 Apply Online लिंक पर क्लिक करें।
  3. यहां अपना रजिस्ट्रेशन करें, पंजीकरण संख्या व पासवर्ड आपके पंजीकृत मोबाइल पर आ जाएगा।
  4. इसके बाद एप्लीकेशन फॉर्म पूरा भरें।
  5. यहां मांगे गए सभी दस्तावेज स्कैन कर अपलोड कर लें।
  6. फिर आवेदन शुल्क का भुगतान कर सबमिट पर क्लिक करें।
  7. इसके बाद एप्लीकेशन फॉर्म की एक छायाप्रति निकाल लें।

Delhi High Court Recruitment 2026 Application Fees: आवेदन शुल्क

यहां आवेदन शुल्क की बात करें तो कैटेगिरी वाइज अलग अलग शुल्क निर्धारित किया गया है। सामान्य, ओबीसी-एनसीएल और ईडब्लूएस वर्ग के उम्मीदवारों के लिए शुल्क 1500 रुपये आवेदन शुल्क है। वहीं अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST) और पीडब्ल्यूडी (PWD) वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क 1300 रुपये निर्धारित किया गया है।

Delhi High Court Selection Process: यहां देखें सेलेक्शन प्रोसेस

हाईकोर्ट के इन पदों पर उम्मीदवारों का सेलेक्सन इंग्लिश टाइपिंग टेस्ट, इंग्लिश शॉर्टहैंड टेस्ट, मेन डिस्क्रिप्टिव परीक्षा और इंटरव्यू के जरिए किया जाएगा। यहां पहले चरण में सफल होने वाले उम्मीदवार आगे के सेलेक्शन प्रोसेस के लिए पात्र माने जाएंगे।

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article