स्पोर्ट्स

US Open: झेंग की शानदार वापसी, नाओमी ओसाका भी चौथे दौर में; युकी भांबरी और अनिरुद्ध चंद्रशेखर हारे

साल 2017 की उप-विजेता कीज ने दूसरे सेट का टाईब्रेक हारने के बाद जोरदार वापसी करते हुए 5-0 की बढ़त बना ली। झेंग ने एक गेम जीता लेकिन 5-1 पर सर्विस करते समय कीज के पास मैच प्वाइंट था। वह इसे भुना नहीं सकीं और यहीं से मुकाबले का रुख पूरी तरह बदल गया। एक समय निराशा में कीज अपना रैकेट बार-बार सिर पर मारते दिखी। अब उनका सामना 2022 की यूएस ओपन चैंपियन इगा स्वियातेक से होगा।

Image

युकी भांबरी और अनिरुद्ध की जोड़ी को मिली मात। फाइल फोटो

ओलंपिक गोल्ड मेडल विजेता झेंग चिनवेन ने शनिवार को शानदार प्रदर्शन करते हुए यूएस ओपन में वापसी की। झेंग ने लगातार आखिरी सात गेम जीतकर 22वीं वरीयता प्राप्त कीज को 1-6, 7-6 (3), 7-5 से हराकर यूएस ओपन के चौथे दौर में प्रवेश किया। इस जीत के बाद झेंग कोर्ट पर पीठ के बल लेटी थीं और उनके हाथ हवा में थे। वह ऐसी जीत का जश्न मना रही थीं, जिसकी उम्मीद शायद सिर्फ उन्हें ही थी।

साल 2017 की उप-विजेता कीज ने दूसरे सेट का टाईब्रेक हारने के बाद जोरदार वापसी करते हुए 5-0 की बढ़त बना ली। झेंग ने एक गेम जीता लेकिन 5-1 पर सर्विस करते समय कीज के पास मैच प्वाइंट था। वह इसे भुना नहीं सकीं और यहीं से मुकाबले का रुख पूरी तरह बदल गया। एक समय निराशा में कीज अपना रैकेट बार-बार सिर पर मारते दिखी। अब उनका सामना 2022 की यूएस ओपन चैंपियन इगा स्वियातेक से होगा।

नाओमी ओसाका का दमदार प्रदर्शन

वहीं, दूसरी ओर नाओमी ओसाका ने भी एलिस मर्टेंस को 6-3, 3-6, 7-5 से हराकर चौथे दौर में जगह बना ली। दो घंटे 38 मिनट चले मुकाबले के अंतिम अंक के बाद दो बार की चैंपियन ओसाका ने अपना सिर रैकेट पर रख लिया। मानो इस 13वीं वरीयता प्राप्त खिलाड़ी को खुद भी अपनी जीत पर यकीन नहीं हो रहा हो।

टेलर फ्रिट्ज को मिली जीत

मेंस में नौवीं वरीयता प्राप्त टेलर फ्रिट्ज हालांकि, उलटफेर का शिकार होने से नहीं बच पाये। फ्रिट्ज ने दो सेट की बढ़त गंवा दी और 24वीं वरीयता प्राप्त अर्जेंटीना के फ्रांसिस्को सेरुंडोलो से 3-6, 4-6, 6-3, 6-4, 6-4 से हार गए। यूएस ओपन की पूर्व उपविजेता अमांडा अनिसिमोवा भी बाहर हो गईं। 10वीं वरीयता प्राप्त अनिसिमोवा को 24वीं वरीयता प्राप्त अनास्तासिया पोटापोवा ने 6-2, 7-5 से हराया। पोटापोवा का सामना पांचवीं वरीयता प्राप्त और फ्रेंच ओपन चैंपियन मिएरा आंद्रीवा से होगा।

फ्रेंच ओपन के उपविजेता और पांचवीं वरीयता प्राप्त फ्लावियो कोबोली को 28वीं वरीयता प्राप्त अलेक्जेंडर ब्लॉक्स ने चार सेट में हराया। इसके साथ ही पुरुष एकल ड्रॉ में शीर्ष 10 में से छह वरीय खिलाड़ी बाहर हो चुके हैं। यूएस ओपन की पूर्व चैंपियन (2023) अमेरिका की कोको गॉफ ने क्रिस्टीना बुका को 6-3, 6-4 से हराकर चौथे दौर में प्रवेश किया। अगले दौर में उनका सामना हमवतन 14वीं वरीयता प्राप्त इवा जोविच से होगा।

हारी भारतीय जोड़ी

भारत के युकी भांबरी और अनिरुद्ध चंद्रशेखर को यूएस ओपन के मेंस युगल के पहले दौर में हार का सामना करना पड़ा। इस हार के साथ ही दोनों खिलाड़ियों का टूर्नामेंट में सफर समाप्त हो गया। भांबरी और उनके न्यूजीलैंड के जोड़ीदार माइकल वीनस को रयान सेगमैन और पैट्रिक ट्रहाक की अमेरिका की जोड़ी ने कड़े मुकाबले में 7-6 (4), 7-6 (3) से शिकस्त दी। यह हार भांबरी और वीनस के लिए निराशाजनक रही, क्योंकि दोनों ने पिछले साल यूएस ओपन के सेमीफाइनल तक का सफर तय किया था।

    Umesh Kumar
    उमेश कुमारauthor

    उमेश कुमार पत्रकारिता में पिछले 7 वर्षों से सक्रिय हैं। उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से करने के बाद उन्होंने डिजिटल मीडिया में बतौर स्पोर्ट्स राइटर अपनी मजबूत पहचान बनाई। उमेश ने अमर उजाला (प्रिंट), ईटीवी भारत (हैदराबाद), दैनिक भास्कर और दैनिक जागरण जैसे संस्थानों के साथ काम किया है। उमेश ने क्रिकेट की कई बायलेटरल सीरीज, आईपीएल, वर्ल्ड कप, प्रो कबड्डी लीग, फीफा वर्ल्ड कप, हॉकी वर्ल्ड कप और ओलंपिक जैसे बड़े राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। खेलों की गहरी समझ और डेटा-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग उनकी लेखनी की खासियत है।

    और पढ़ें
    End of Article