महिला एशिया कप के भारत-पाकिस्तान मैच में बने 5 बड़े रिकॉर्ड

बाएं हाथ की स्पिनर श्री चरणी और लेग स्पिनर प्रेमा रावत की घातक गेंदबाजी के सामने पाकिस्तान की बल्लेबाजी पूरी तरह बिखर गई। भारत ने पाकिस्तान को 55 रन पर आउट कर 8.4 ओवर में तीन विकेट गंवाकर टारगेट हासिल कर लिया। इस मैच में सबसे कम स्कोर लेकर कई अन्य बड़े रिकॉर्ड बने। आइए जानते हैं महिला एशिया कप के भारत और पाकिस्तान मैच में बने पांच बड़े रिकॉर्ड के बारे में।

Authored by: Umesh KumarUpdated Sep 6 2026, 09:35 IST
पाकिस्तान का शर्मनाक प्रदर्शनImage Credit : BCCI/ACC01 / 07

पाकिस्तान का शर्मनाक प्रदर्शन

भारत ने महिला एशिया कप T20 के ग्रुप-ए मुकाबले में पाकिस्तान की पारी को 18.1 ओवर में महज 55 रन पर समेट दिया। यह T20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पाकिस्तान महिला टीम का अब तक का सबसे कम स्कोर है। इससे पहले उसका न्यूनतम स्कोर 2024 में न्यूजीलैंड के खिलाफ 56 रन था। जवाब में भारत ने इस लक्ष्य को 8.4 ओवर में हासिल कर लिया। जो अपने आप में एक रिकॉर्ड रहा।

अपने 200वें टी20 मैच में हारा पाकिस्तानImage Credit : BCCI/ACC02 / 07

अपने 200वें टी20 मैच में हारा पाकिस्तान

अपने 200वें T20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। शुरुआती 4 ओवर में बिना विकेट खोए 27 रन बनाकर पाकिस्तान ने अच्छी शुरुआत की थी। मुनीबा अली को दो जीवनदान भी मिले, लेकिन वह इनका फायदा नहीं उठा सकीं और 13 रन बनाकर आउट हो गईं। शवाल ज़ुल्फिकार ने 14 रन बनाए। हालांकि, इसके बाद पाकिस्तान की पारी पूरी तरह लड़खड़ा गई। अगले बल्लेबाजों में से कोई भी दहाई का आंकड़ा नहीं छू सका और विकेट लगातार गिरते चले गए और अपने 200वें टी20 मैच को यादगार बनाने के बजाय शर्मसार कर दिया।

T20I में पाकिस्तान के सबसे छोटे स्कोर Image Credit : BCCI/ACC03 / 07

T20I में पाकिस्तान के सबसे छोटे स्कोर

55 रन पर आउट होने के साथ ही पाकिस्तान ने महिला टी20I में अपना सबसे छोटा स्कोर बनाया। इससे पहले उसने न्यूजीलैंड के खिलाफ 56 रन बनाए थे। साल 2009 में इंग्लैंड के खिलाफ 60 रन पर पाकिस्तान की पूरी सिमट गई थी। वहीं, यह भारत के खिलाफ पाकिस्तान का अब तक का सबसे छोटा स्कोर है।

भारत ने दर्ज की बड़ी जीतImage Credit : BCCI/ACC04 / 07

भारत ने दर्ज की बड़ी जीत

लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत ने 8.4 ओवर में जीत दर्ज की। महिला टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में यह भारत की सबसे बड़ी जीत (बचे हुए गेंदों के आधार पर) का अंतर है। भारत ने 68 गेंद शेष रहते पाकिस्तान को हराया। साल 2022 में थाईलैंड के खिलाफ भारत ने 84 गेंद शेष रहते मैच जीता था। वहीं, महिला एशिया कप में यह चौथी सबसे बड़ी (गेंद के लिहाज से) जीत है। भारत ने इससे पहले थाइलैंड के खिलाफ 84, श्रीलंका के खिलाफ 73, श्रीलंका के खिलाफ 69 गेंद शेष रहते मैच जीता था।

फातिमा सना ने रचा इतिहासImage Credit : BCCI/ACC05 / 07

फातिमा सना ने रचा इतिहास

इसी मैच में पाकिस्तान की कप्तान सना फातिमा ने भी इतिहास रचा। वह महिला टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच के पहले छह ओवरों में कप्तान द्वारा कम से कम तीन विकेट लेने वाली कुल 12 गेंदबाज बनीं। इनमें पांच पूर्ण सदस्य टीमों के खिलाड़ी हैं। वहीं, हेली मैथ्यूज और फातिमा सना ने दो बार और चमारी अटापट्टू एक बार ने एक बार पहले छह ओवर में बतौर कप्तान तीन विकेट चटकाने का कमाल किया है।

शेफाली ने रचा इतिहास Image Credit : BCCI/ACC06 / 07

शेफाली ने रचा इतिहास

रन चेज करते हुए शेफाली वर्मा ने पहली गेंद पर सिक्स लगाया। ऐसे में उन्होंने भी इतिहास रचा। वह महिला टी20 अंतरराष्ट्रीय पारी की पहली ही गेंद पर छक्का लगाने वाली तीसरी खिलाड़ी बनीं। इससे पहले आयरलैंड की एमी हंटर ने फातिमा सना की गेंद पर डबलिन में 2025 में यह कारनामा किया था। पीएनजी की होलन डोरिगा ने नामीबिया की साइमा तुहादेलेनी की गेंद पर काठमांडू में खेले गए मुकाबले में सिक्स लगाया था। शेफाली वर्मा ने पाकिस्तान की सादिया इकबाल की गेंद पर एडगबैटसन में 2026 में और अब दुबई में इसी गेंदबाज के खिलाफ पहली गेंद पर सिक्स लगाया। मौजूद आंकड़ों के अनुसार, वह एक ही गेंदबाज के खिलाफ पारी की पहली गेंद पर सिक्स लगाने वाली पहली बैटर हैं।

मैच में बने कुल 112 रन Image Credit : BCCI/ACC07 / 07

मैच में बने कुल 112 रन

भारत और पाकिस्तान के बीच कुल 112 रन बने। यह भारत और पाकिस्तान महिला टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के एक मैच का अब तक का सबसे कम टोटल रिकॉर्ड है। इससे पहले साल 2012 में भारत और पाकिस्तान के एक मैच में कुल 144 रन बने थे।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!