सरकारी चेतावनी:अगले 16 दिनों बाद बंद हो जाएगा आपका पैन कार्ड, आज ही करें ये काम

Aadhaar PAN Link Deadline: भारत में किसी भी वित्तीय काम जैसे बैंकिंग, निवेश, ITR या लोन के लिए PAN कार्ड सबसे अहम दस्तावेज माना जाता है। पहले पैन कार्ड को लेकर उतना हो-हल्ला नहीं था जितना अब है। अब तो बिना पैन कार्ड आपका बैंक अकाउंट भी नहीं खुल सकता, जबकि पहले ऐसा नहीं था। पहले यह सिर्फ एक कार्ड था लेकिन आज यह आपकी फाइनेंशियल पहचान है। ऐसे में इसे बचाना जरूरी है। हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं क्योंकि अगले 16 दिन बाद आपका पैन कार्ड बेकार हो जाएगा। आइए जानते हैं क्यों...

Authored by: प्रदीप पाण्डेयUpdated Dec 15 2025, 08:31 IST
​16 दिन बाद हो सकता है बेकार​01 / 08

​16 दिन बाद हो सकता है बेकार​

​आप में से भी अधिकतर लोगों के पास पैन कार्ड होगा, लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि आपकी एक गलती के कारण अगले 16 दिन बाद आपका पैन कार्ड बेकार हो जाएगा और उसके बाद हो सकता है कि आपको अपने पैन कार्ड के लिए मोटे पैसे खर्च करने पड़ें।

​आधार पैन लिंक अनिवार्य ​​Image Credit : INCOMETAXSITE02 / 08

​आधार पैन लिंक अनिवार्य ​​

​​आपको बता दें कि आधार कार्ड से पैन कार्ड को लेकर करने के लिए सरकार द्वारा निर्धारित अंतिम तिथि 31 दिसंबर 2025 है यानी सिर्फ 16 दिन बचे हैं। यदि आपका पैन कार्ड, आधार कार्ड से लिंक नहीं है तो आपको इन 16 दिनों में यह काम करा लेना चाहिए।​

​31 दिसंबर है आखिरी तारीख​Image Credit : INCOMETAXSITE03 / 08

​31 दिसंबर है आखिरी तारीख​

​​अगर इस तारीख तक आपका PAN आधार से लिंक नहीं हुआ, तो 1 जनवरी 2026 से PAN कार्ड निष्क्रिय यानी बंद माना जाएगा।​

​कौन से लोगों को लिंकिंग जरूरी है?​​Image Credit : INCOMETAXSITE04 / 08

​कौन से लोगों को लिंकिंग जरूरी है?​​

​​वित्त मंत्रालय की 3 अप्रैल 2025 की अधिसूचना के अनुसार, जिन व्यक्तियों को 1 अक्टूबर 2024 से पहले Aadhaar Enrolment ID के आधार पर PAN जारी हुआ है, उन्हें अनिवार्य रूप से 31 दिसंबर 2025 तक Aadhaar नंबर उपलब्ध कराना होगा।​​

​​कैसे करें Aadhaar–PAN लिंक?​​Image Credit : INCOMETAXSITE05 / 08

​​कैसे करें Aadhaar–PAN लिंक?​​

​​PAN को Aadhaar से जोड़ना बेहद सरल है। Income Tax e-Filing Portal खोलें। Quick Links या लॉगिन के बाद प्रोफाइल सेक्शन में जाएं।​​

​दो मिनट लगेंगे​Image Credit : INCOMETAXSITE06 / 08

​दो मिनट लगेंगे​

​"Link Aadhaar" विकल्प चुनें। PAN और Aadhaar नंबर दर्ज करें। 1000 फीस e-Pay Tax के माध्यम से भुगतान करें। आवेदन सबमिट करें। कुछ ही मिनटों में आपका Aadhaar–PAN लिंक हो जाएगा।​

​किसे लिंक करने की आवश्यकता नहीं है?​​07 / 08

​किसे लिंक करने की आवश्यकता नहीं है?​​

​कुछ श्रेणियों को इस नियम से छूट दी गई है जैसे 80 वर्ष से ऊपर के नागरिक (Super Senior Citizens), NRI (गैर-निवासी भारतीय), जम्मू-कश्मीर, असम और मेघालय के निवासी, विदेशी नागरिक। इन लोगों को PAN–Aadhaar लिंकिंग करवाने की जरूरत नहीं होगी।​

अगर PAN बंद हो गया तो क्या होगा?​08 / 08

अगर PAN बंद हो गया तो क्या होगा?​

​​यदि आपका पैन कार्ड बंद हो जाता है तो आप ITR फाइल नहीं कर पाएंगे। टैक्स रिफंड अटक सकता है। बैंक या म्यूचुअल फंड से जुड़े लेनदेन फेल हो सकते हैं। ट्रांजैक्शन में अधिक TDS या TCS कट सकता है। PAN निष्क्रिय मानने पर कई जगह यह माना जाएगा कि आपने PAN उपलब्ध ही नहीं कराया।​​

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!