बिहार के किसानों को अब 2,000 रुपये की जगह प्रत्येक किस्त में 3,000 रुपये मिलेंगे। बिहार के किसानों के लिए जननायक कर्पूरी ठाकुर किसान सम्मान निधि योजना की औपचारिक घोषणा कर दी है। अब बिहार सरकार प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के अलावा राज्य सरकार भी किसानों को सालाना 3,000 रुपये अतिरिक्त देगी।
वैसे आप बिहार के किसान हैं या किसी अन्य राज्य के, यदि आपने फार्मर आईडी नहीं बनवाई तो आपके पीएम किसान की 22वीं किस्त अटक सकती है। सरकार ने पीएम किसान का लाभ लेने वाले किसानों के लिए फार्मर आईडी को अनिवार्य कर दिया है।
बिहार और उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में फार्मर आईडी बनवाने के लिए कैंप लगाए जा रहे हैं। तो यदि आपका नाम पीएम किसान योजना में हैं और आप पीएम किसान योजना का लाभ ले रहे हैं तो आपको हर हाल में अपनी फार्मर आईडी बनवा लेनी चाहिए नहीं तो आप पीएम किसान की 22वीं किस्त से वंचित रह सकते हैं।
फार्मर आईडी, किसी भी किसान की पहचान होती है। सीधे शब्दों में कहें तो यह किसान का पहचान पत्र है। पीएम किसान के अलावा इस आईडी का फायदा खाद-बीच खरीद में भी मिलेगा।
सबसे पहले अपने राज्य की Agristack वेबसाइट पर जाकर अपना अकाउंट बनाएं। उसके बाद अपनी पूरी जानकारी दें और केवाईसी पूरा करें। उसके बाद अपने जमीन की पूरी जानकारी दें। साथ ही यह भी बताएं कि आपकी जमीन जमाबंदी लिस्ट में है या नहीं।
उसके बाद सबमिट करने के बाद Verify All Land पर क्लिक करें। इसके बाद e sign करें। आप किसी सीएससी सेंटर पर जाकर भी फार्मर आईडी बनवा सकते हैं।
वैसे तो देश के करीब 9 करोड़ किसान पीएम किसान की 22वीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन सरकार की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई, हालांकि उम्मीद की जा रही है कि इसी महीने यानी फरवरी में होली से पहले किसानों के खाते में पैसे आ जाएंगे।