क्यों पसंद आता है सबको Work From Home और Hybrid मॉडल! कंपनी और कर्मचारियों को होते हैं ये 7 फायदे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पेट्रोल-डीजल बचाने और वर्क फ्रॉम होम की अपील के बाद दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने एक बड़ा फैसला लिया है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने ईंधन की खपत कम करने के उद्देश्य से सरकारी कर्मचारियों के लिए हफ्ते में दो दिन वर्क फ्रॉम होम रखने का एलान किया है। इसी तरह, प्राइवेट सेक्टर के लिए भी 2 दिन वर्कफ्रॉम होम की एडवाइजरी जारी की जाएगी। Work From Home या Hybrid Work Culture कंपनियों और कर्मचारियों के लिए किस तरह फायदेमंद होता है आइए समझते हैं-

Authored by: शिवानी कोटनालाUpdated May 14 2026, 16:55 IST
Hybrid मॉडल में कर्मचारी कुछ दिन ऑफिस और कुछ दिन घर से काम करते हैं, जबकि Work From Home में पूरा काम घर से किया जाता है। इस व्यवस्था से कंपनी और कर्मचारियों दोनों को कई फायदे मिलते हैं, जिससे काम करने का तरीका पहले से ज्यादा आसान, किफायती और संतुलित बन रहा है।Image Credit : IStock01 / 08

Hybrid मॉडल में कर्मचारी कुछ दिन ऑफिस और कुछ दिन घर से काम करते हैं, जबकि Work From Home में पूरा काम घर से किया जाता है। इस व्यवस्था से कंपनी और कर्मचारियों दोनों को कई फायदे मिलते हैं, जिससे काम करने का तरीका पहले से ज्यादा आसान, किफायती और संतुलित बन रहा है।

हर दिन ऑफिस आने-जाने में कर्मचारियों का काफी समय और पैसा खर्च होता है। Work From Home और Hybrid मॉडल से यह खर्च कम हो जाता है। इससे कर्मचारी अपना समय बेहतर तरीके से इस्तेमाल कर पाते हैं और मानसिक तनाव भी कम होता है।Image Credit : IStock02 / 08

हर दिन ऑफिस आने-जाने में कर्मचारियों का काफी समय और पैसा खर्च होता है। Work From Home और Hybrid मॉडल से यह खर्च कम हो जाता है। इससे कर्मचारी अपना समय बेहतर तरीके से इस्तेमाल कर पाते हैं और मानसिक तनाव भी कम होता है।

घर के शांत वातावरण में कई कर्मचारी ज्यादा ध्यान से काम कर पाते हैं। लंबे ट्रैफिक और थकान से बचने के कारण उनकी ऊर्जा बनी रहती है, जिससे काम की गुणवत्ता और प्रोडक्टिविटी बढ़ती है।Image Credit : IStock03 / 08

घर के शांत वातावरण में कई कर्मचारी ज्यादा ध्यान से काम कर पाते हैं। लंबे ट्रैफिक और थकान से बचने के कारण उनकी ऊर्जा बनी रहती है, जिससे काम की गुणवत्ता और प्रोडक्टिविटी बढ़ती है।

जब सभी कर्मचारियों को रोज ऑफिस बुलाने की जरूरत नहीं होती तो कंपनी का बिजली, इंटरनेट, ऑफिस स्पेस और अन्य सुविधाओं पर होने वाला खर्च कम हो जाता है। इससे कंपनी अपने संसाधनों का बेहतर इस्तेमाल कर सकती है।Image Credit : IStock04 / 08

जब सभी कर्मचारियों को रोज ऑफिस बुलाने की जरूरत नहीं होती तो कंपनी का बिजली, इंटरनेट, ऑफिस स्पेस और अन्य सुविधाओं पर होने वाला खर्च कम हो जाता है। इससे कंपनी अपने संसाधनों का बेहतर इस्तेमाल कर सकती है।

Hybrid और Work From Home से कर्मचारियों को परिवार और काम के बीच संतुलन बनाने में आसानी होती है। वे अपने स्वास्थ्य, परिवार और व्यक्तिगत जीवन के लिए भी समय निकाल पाते हैं, जिससे उनकी संतुष्टि बढ़ती है।Image Credit : IStock05 / 08

Hybrid और Work From Home से कर्मचारियों को परिवार और काम के बीच संतुलन बनाने में आसानी होती है। वे अपने स्वास्थ्य, परिवार और व्यक्तिगत जीवन के लिए भी समय निकाल पाते हैं, जिससे उनकी संतुष्टि बढ़ती है।

Remote Work की सुविधा होने पर कंपनियां किसी एक शहर तक सीमित नहीं रहतीं। वे दूसरे शहरों या राज्यों से भी योग्य कर्मचारियों को नौकरी पर रख सकती हैं। इससे कंपनी को बेहतर Talent मिलता है।Image Credit : IStock06 / 08

Remote Work की सुविधा होने पर कंपनियां किसी एक शहर तक सीमित नहीं रहतीं। वे दूसरे शहरों या राज्यों से भी योग्य कर्मचारियों को नौकरी पर रख सकती हैं। इससे कंपनी को बेहतर Talent मिलता है।

Flexible Work Culture मिलने पर कर्मचारी खुद को ज्यादा मूल्यवान महसूस करते हैं। इससे उनकी नौकरी छोड़ने की संभावना कम होती है और कंपनी में लंबे समय तक बने रहने की इच्छा बढ़ती है।Image Credit : IStock07 / 08

Flexible Work Culture मिलने पर कर्मचारी खुद को ज्यादा मूल्यवान महसूस करते हैं। इससे उनकी नौकरी छोड़ने की संभावना कम होती है और कंपनी में लंबे समय तक बने रहने की इच्छा बढ़ती है।

कम यात्रा होने से सड़कों पर वाहनों की संख्या घटती है, जिससे प्रदूषण और ईंधन की खपत कम होती है। इस तरह Work From Home और Hybrid मॉडल पर्यावरण संरक्षण में भी मदद करते हैं।Image Credit : IStock08 / 08

कम यात्रा होने से सड़कों पर वाहनों की संख्या घटती है, जिससे प्रदूषण और ईंधन की खपत कम होती है। इस तरह Work From Home और Hybrid मॉडल पर्यावरण संरक्षण में भी मदद करते हैं।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!