आखिर तत्काल टिकट मिनटों में क्यों हो जाते हैं खत्म? आपको क्यों नहीं मिलता Ticket

Tatkal Ticket: भारत में हर रोज हजारों ट्रेन चलती हैं और करोड़ों लोग सफर करते हैं। भारत में ट्रेन का सफर आज भी कई देशों के मुकाबले सस्ता है। ट्रेन में सफर के लिए टिकट की जरूरत है। भारत में यात्रा से 60 दिन पहले एडवांस में टिकट बुक किया जा सकता है। इसके अलावा उनलोगों के लिए तत्काल टिकट की भी व्यवस्था है जिन्हें अचानक से यात्रा करनी पड़ती है।

Authored by: प्रदीप पाण्डेयUpdated May 17 2026, 08:26 IST
भारतीय रेलवे में यात्रा करने वाले करोड़ों यात्रियों के लिए तत्काल टिकट किसी लाइफलाइन से कम नहीं है। अचानक यात्रा की जरूरत पड़ने पर लोग तत्काल टिकट बुकिंग का सहारा लेते हैं, लेकिन अक्सर देखा जाता है कि टिकट बुकिंग शुरू होने के कुछ ही मिनटों में “तत्काल खत्म” का मैसेज दिखाई देने लगता है। इसके अलावा सर्वर एरर, टाइम आउट जैसी दिक्कतें आने लगती हैं। ऐसे में लोगों के मन में सवाल उठता है कि आखिर कुछ ही मिनटों में सारी सीटें कैसे भर जाती हैं।Image Credit : Canva01 / 07

भारतीय रेलवे में यात्रा करने वाले करोड़ों यात्रियों के लिए तत्काल टिकट किसी लाइफलाइन से कम नहीं है। अचानक यात्रा की जरूरत पड़ने पर लोग तत्काल टिकट बुकिंग का सहारा लेते हैं, लेकिन अक्सर देखा जाता है कि टिकट बुकिंग शुरू होने के कुछ ही मिनटों में “तत्काल खत्म” का मैसेज दिखाई देने लगता है। इसके अलावा सर्वर एरर, टाइम आउट जैसी दिक्कतें आने लगती हैं। ऐसे में लोगों के मन में सवाल उठता है कि आखिर कुछ ही मिनटों में सारी सीटें कैसे भर जाती हैं।

सीमित सीटें और भारी डिमांडImage Credit : Canva02 / 07

सीमित सीटें और भारी डिमांड

दरअसल, रेलवे हर ट्रेन में तत्काल कोटा के तहत सीमित सीटें ही उपलब्ध कराता है। अलग-अलग कोच के हिसाब से सीटों की संख्या तय होती है। उदाहरण के तौर पर 3AC में करीब 16 बर्थ, 2AC में लगभग 10 बर्थ और स्लीपर क्लास में करीब 20 सीटें तत्काल कोटे में रखी जाती हैं। ऐसे में जब लाखों यात्री एक साथ टिकट बुक करने की कोशिश करते हैं तो सीटें तेजी से भर जाती हैं।

बुकिंग खुलते ही बढ़ जाता है सर्वर पर दबावImage Credit : Canva03 / 07

बुकिंग खुलते ही बढ़ जाता है सर्वर पर दबाव

तत्काल टिकट बुकिंग का समय भी इसकी सबसे बड़ी वजह माना जाता है। AC क्लास की बुकिंग सुबह 10 बजे और स्लीपर क्लास की बुकिंग सुबह 11 बजे शुरू होती है।

सर्वर बिजीImage Credit : Canva04 / 07

सर्वर बिजी

जैसे ही बुकिंग विंडो खुलती है, लाखों लोग एक साथ IRCTC प्लेटफॉर्म पर लॉगिन कर टिकट बुक करने लगते हैं। इससे सर्वर पर अचानक भारी दबाव पड़ता है और कई बार यूजर्स को “Server Busy” या “Payment Failed” जैसी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।

त्योहारों और व्यस्त रूट्स पर सबसे ज्यादा मारामारीImage Credit : Canva05 / 07

त्योहारों और व्यस्त रूट्स पर सबसे ज्यादा मारामारी

दिल्ली, मुंबई, बिहार, यूपी और बंगाल जैसे राज्यों के रूट्स पर तत्काल टिकट की मांग सबसे ज्यादा रहती है। खासकर त्योहारों और छुट्टियों के मौसम में स्थिति और भी चुनौतीपूर्ण हो जाती है। यात्रियों की संख्या बढ़ने के कारण टिकट कुछ ही सेकंड में वेटिंग तक पहुंच जाते हैं।

कन्फर्म टिकट पाने के लिए क्या करें?Image Credit : Canva06 / 07

कन्फर्म टिकट पाने के लिए क्या करें?

रेलवे के अनुसार तत्काल टिकट बुकिंग के दौरान पहले से तैयारी करना बेहद जरूरी है। यात्रियों को बुकिंग शुरू होने से पहले IRCTC अकाउंट में लॉगिन कर लेना चाहिए। इसके अलावा मास्टर लिस्ट बनाकर यात्री विवरण पहले से सेव रखना और फास्ट पेमेंट विकल्प तैयार रखना टिकट जल्दी बुक करने में मदद कर सकता है।

रेलवे ने सिस्टम को बनाया और तेजImage Credit : Canva07 / 07

रेलवे ने सिस्टम को बनाया और तेज

भारतीय रेलवे लगातार अपने रिजर्वेशन सिस्टम को अपग्रेड कर रहा है। रेलवे का दावा है कि नए फास्ट सर्वर, बेहतर पेमेंट सिस्टम और सिक्योरिटी टेक्नोलॉजी की मदद से टिकट बुकिंग प्रक्रिया पहले के मुकाबले ज्यादा तेज और सुरक्षित हुई है। हालांकि बढ़ती डिमांड के सामने सीमित सीटें आज भी यात्रियों की सबसे बड़ी परेशानी बनी हुई हैं।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!