Plastic Bottle Water Safety: प्लास्टिक की बोतल वाला पानी कितने दिन में एक्सपायर होता है?

Bottled water expiry date: प्लास्किट की बोतल में बिकने वाला पानी आजकल हर जगह इस्तेमाल होता है। क्या आपने कभी सोचा है कि प्लास्टिक की बोतल वाला पानी कितने दिन में एक्सपायर होता है। आइए आपको इसकी जानकारी देते हैं।

Authored by: गौरव तिवारीUpdated Mar 13 2026, 15:03 IST
आज के समय में हर पैकेज्ड मिनरल वॉटर आसानी से मिल जाता है। चाहे आप बस ट्रेन में सफर कर रहे हैं या फिर ऑफिस, होटल, रेस्टोरेंट कहीं भी हों। खासतौर पर सफर के दौरान बोतल में मिलने वाले पानी की डिमांड काफी ज्यादा रहती है।Image Credit : IStock01 / 09

आज के समय में हर पैकेज्ड मिनरल वॉटर आसानी से मिल जाता है। चाहे आप बस ट्रेन में सफर कर रहे हैं या फिर ऑफिस, होटल, रेस्टोरेंट कहीं भी हों। खासतौर पर सफर के दौरान बोतल में मिलने वाले पानी की डिमांड काफी ज्यादा रहती है।

आप सभी ने  भी कभी न कभी बोतल वाला पानी जरूर इस्तेमाल किया होगा। अब तो शादी जैसे फंक्शन में भी पैकेज्ड बॉटल वॉटर का जलन शुरू हो गया है। क्या आपने कभी यह सोचा है कि आखिर बोतल में मिलने वाले पानी की एक्सपायरी डेट क्या होती है?Image Credit : IStock02 / 09

आप सभी ने भी कभी न कभी बोतल वाला पानी जरूर इस्तेमाल किया होगा। अब तो शादी जैसे फंक्शन में भी पैकेज्ड बॉटल वॉटर का जलन शुरू हो गया है। क्या आपने कभी यह सोचा है कि आखिर बोतल में मिलने वाले पानी की एक्सपायरी डेट क्या होती है?

हम लोग बाजार से जितनी भी पैकेज्ड चीजें खरीदते हैं उनकी एक फिक्स एक्सपायरी डेट होती है। मतलब एक तय समय के बाद वह पैकेज्ड चीज का इस्तेमाल करना हानिकारक होता है।Image Credit : IStock03 / 09

हम लोग बाजार से जितनी भी पैकेज्ड चीजें खरीदते हैं उनकी एक फिक्स एक्सपायरी डेट होती है। मतलब एक तय समय के बाद वह पैकेज्ड चीज का इस्तेमाल करना हानिकारक होता है।

सफर के दौरान या फिर होटल में हम लोग फटाफट बोतल वाला पानी खरीद लेते हैं और उसे इस्तेमाल भी कर लेते हैं। शायद ही कोई इस बात पर ध्यान देता होगा कि आखिर जो पानी बोतल में बिक रहा है वह हेल्थ के लिए सेफ या नहीं?Image Credit : IStock04 / 09

सफर के दौरान या फिर होटल में हम लोग फटाफट बोतल वाला पानी खरीद लेते हैं और उसे इस्तेमाल भी कर लेते हैं। शायद ही कोई इस बात पर ध्यान देता होगा कि आखिर जो पानी बोतल में बिक रहा है वह हेल्थ के लिए सेफ या नहीं?

90% लोग यह समझकर बोतल वाला पानी खरीदतें कि वह साफ और पूरी तरह से सुरक्षित है। लेकिन अगर वह बोतल बंद पानी एक्सपायर हो चुका है तो यह आपकी हेल्थ के लिए काफी खतरनाक हो सकता है। ऐसे में बोतल वाले पानी की एक्सपायरी डेट जानना बेहद जरूरी होता है।Image Credit : IStock05 / 09

90% लोग यह समझकर बोतल वाला पानी खरीदतें कि वह साफ और पूरी तरह से सुरक्षित है। लेकिन अगर वह बोतल बंद पानी एक्सपायर हो चुका है तो यह आपकी हेल्थ के लिए काफी खतरनाक हो सकता है। ऐसे में बोतल वाले पानी की एक्सपायरी डेट जानना बेहद जरूरी होता है।

आपको बता दें कि पैकेज्ड पानी को PET या अन्य खाद्य-ग्रेड प्लास्टिक की बोतल में रखा जाता है। समय बीतने के साथ प्लास्टिक कमजोर भी होने लगती है। अगर बोतल लगातार धूप या फिर गर्म जगह पर रखी है तो प्लास्टिक के कुछ तत्व पानी में मिल सकते हैं। अगर ऐसा होता है तो लगातार ऐसे पानी के इस्तेमाल से स्वास्थ्य खराब हो सकता है।Image Credit : IStock06 / 09

आपको बता दें कि पैकेज्ड पानी को PET या अन्य खाद्य-ग्रेड प्लास्टिक की बोतल में रखा जाता है। समय बीतने के साथ प्लास्टिक कमजोर भी होने लगती है। अगर बोतल लगातार धूप या फिर गर्म जगह पर रखी है तो प्लास्टिक के कुछ तत्व पानी में मिल सकते हैं। अगर ऐसा होता है तो लगातार ऐसे पानी के इस्तेमाल से स्वास्थ्य खराब हो सकता है।

अगर पानी की बोतल कई दिनों से तेज धूप में रखी है तो इससे पानी की शुद्धता और स्वाद दोनों ही प्रभावित हो सकता है। तेज गर्मी की वजह से प्रकाश से बैक्टीरिया या algae का खतरा बढ़ सकता है। इसी वजह से कंपनियां पानी बोतल की स्टोरेज की सही शर्तों के साथ एक्सपायरी डेट बताते हैं।Image Credit : IStock07 / 09

अगर पानी की बोतल कई दिनों से तेज धूप में रखी है तो इससे पानी की शुद्धता और स्वाद दोनों ही प्रभावित हो सकता है। तेज गर्मी की वजह से प्रकाश से बैक्टीरिया या algae का खतरा बढ़ सकता है। इसी वजह से कंपनियां पानी बोतल की स्टोरेज की सही शर्तों के साथ एक्सपायरी डेट बताते हैं।

अगर आप पानी की बोतल खरीदते हैं और उसे ओपन कर देते हैं तो इससे पैकेज्ड पानी बाहरी हवा और प्रदूषण के संपर्क में आ जाता है। सील खुलने के बाद पानी में 1-2 दिन में बैक्टीरिया बढ़ने का खतरा बढ़ जाता है। यही वजह कि खुली हुई बोतल को या तो तुरंत खत्म कर दिया जाए या फिर उसे फ्रिज में स्टोर करें।Image Credit : IStock08 / 09

अगर आप पानी की बोतल खरीदते हैं और उसे ओपन कर देते हैं तो इससे पैकेज्ड पानी बाहरी हवा और प्रदूषण के संपर्क में आ जाता है। सील खुलने के बाद पानी में 1-2 दिन में बैक्टीरिया बढ़ने का खतरा बढ़ जाता है। यही वजह कि खुली हुई बोतल को या तो तुरंत खत्म कर दिया जाए या फिर उसे फ्रिज में स्टोर करें।

अगर एक्सपायरी डेट की बात करें तो सील पैक बॉटल को आप कई दिनों तक सुरक्षित रख सकते हैं। करीब डेढ़ से दो साल तक पानी रखा जा सकता है, लेकिन अगर बॉटल ओपन कर दी गई है तो उसका पानी जितनी जल्दी हो खत्म कर लेना चाहिए। पानी खरीदते समय पैकेज पर दी गई तारीख को जरूर देखें।Image Credit : IStock09 / 09

अगर एक्सपायरी डेट की बात करें तो सील पैक बॉटल को आप कई दिनों तक सुरक्षित रख सकते हैं। करीब डेढ़ से दो साल तक पानी रखा जा सकता है, लेकिन अगर बॉटल ओपन कर दी गई है तो उसका पानी जितनी जल्दी हो खत्म कर लेना चाहिए। पानी खरीदते समय पैकेज पर दी गई तारीख को जरूर देखें।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!