PM Kisan New Rule: नए साल में पीएम किसान योजना में हुआ बड़ा बदलाव, किसानों के लिए जानना है बहुत जरूरी

PM Kisan Yojana: यह नया साल कई सारे बदलावों के साथ आया है। साल की शुरुआत से ही कई सारे ऐसे बदलाव हुए हैं जो आम आदमी को सीधे तौर पर प्रभावित करेंगे। एक ओर जहां आधार और पैन कार्ड के लिंक करने की डेडलाइन खत्म हुई है, वहीं दूसरी तरफ एलपीजी गैस के दाम बढ़े हैं। नए साल में पीएम किसान सम्मान निधि योजना (Pradhan Mantri Kisan Samman Nidhi) में भी एक बड़ा बदलाव किया गया है जिसके बारे में जानना उन सभी किसानों के लिए बहुत जरूरी है जो पीएम किसान योजना का लाभ ले रहे हैं।

Authored by: प्रदीप पाण्डेयUpdated Jan 1 2026, 10:57 IST
यूनिक किसान आईडीImage Credit : Insta/chouhanshivrajsingh01 / 08

यूनिक किसान आईडी

पीएम किसान सम्मान निधि योजना में जो बड़ा बदलाव हुआ है उसमें यूनिक किसान आईडी है। अब देश के सभी किसानों के लिए यूनिक किसान आईडी को अनिवार्य कर दिया गया है। कहने का मतलब है कि यदि आपके पास यूनिक किसान आईडी नहीं है तो आपको पीएम किसान योजना का लाभ नहीं मिलेगा।

फार्मर आईडी क्या है और इसका फायदा क्या हैImage Credit : Insta/chouhanshivrajsingh02 / 08

फार्मर आईडी क्या है और इसका फायदा क्या है

फार्मर आईडी किसानों की एक डिजिटल पहचान होती है। इसमें किसान की जमीन, फसल, खाद का इस्तेमाल, पशुपालन और आय से जुड़ी जानकारी दर्ज रहती है। इस आईडी के जरिए पीएम किसान योजना का लाभ मिलता है।

​खाद और सब्सिडी सही मात्रा में मिलती है और फसल बीमा में पारदर्शिता आती है। साथ ही फर्जी किसान रजिस्ट्रेशन पर भी रोक लगती है।​Image Credit : Insta/chouhanshivrajsingh03 / 08

​खाद और सब्सिडी सही मात्रा में मिलती है और फसल बीमा में पारदर्शिता आती है। साथ ही फर्जी किसान रजिस्ट्रेशन पर भी रोक लगती है।​

फार्मर आईडी बनवाने के लिए जरूरी दस्तावेजImage Credit : Insta/chouhanshivrajsingh04 / 08

फार्मर आईडी बनवाने के लिए जरूरी दस्तावेज

फार्मर आईडी बनवाने के लिए कुछ जरूरी कागजात देने होते हैं। इनमें आधार कार्ड, आधार से लिंक मोबाइल नंबर, जमीन से जुड़े दस्तावेज और फैमिली आईडी या राशन कार्ड शामिल हैं। सरकार के निर्देश पर पंचायत स्तर पर शिविर भी लगाए जा रहे हैं, जहां किसान आसानी से फार्मर आईडी बनवा सकते हैं।

ऑनलाइन फार्मर आईडी के लिए यूजर आईडी कैसे बनाएंImage Credit : Insta/chouhanshivrajsingh05 / 08

ऑनलाइन फार्मर आईडी के लिए यूजर आईडी कैसे बनाएं

सबसे पहले अपने राज्य के AgriStack Portal पर जाएं। वहां Create New User के विकल्प पर क्लिक करें। अब आधार नंबर डालकर KYC प्रक्रिया पूरी करें। शर्तों को पढ़कर सहमति दें और फॉर्म सबमिट करें।

​आधार से जुड़े मोबाइल नंबर पर आए OTP से वेरिफिकेशन करें। इसके बाद मोबाइल नंबर दोबारा डालकर OTP से पुष्टि करें। अब नया पासवर्ड बनाएं और सेव कर लें। इस तरह आपकी यूजर आईडी और पासवर्ड तैयार हो जाएगा।​Image Credit : Insta/chouhanshivrajsingh06 / 08

​आधार से जुड़े मोबाइल नंबर पर आए OTP से वेरिफिकेशन करें। इसके बाद मोबाइल नंबर दोबारा डालकर OTP से पुष्टि करें। अब नया पासवर्ड बनाएं और सेव कर लें। इस तरह आपकी यूजर आईडी और पासवर्ड तैयार हो जाएगा।​

फार्मर आईडी के लिए रजिस्ट्रेशन कैसे करें07 / 08

फार्मर आईडी के लिए रजिस्ट्रेशन कैसे करें

यूजर आईडी और पासवर्ड से पोर्टल पर लॉगिन करें, चाहें तो OTP से भी लॉगिन कर सकते हैं। लॉगिन के बाद अपनी अकाउंट डिटेल्स भरें। Farmer Type में Owner चुनें। इसके बाद Fetch Land Detail पर क्लिक करें। खसरा नंबर और जमीन से जुड़ी पूरी जानकारी भरें। /photo-Insta/chouhanshivrajsingh

पूरी जानकारी दें08 / 08

पूरी जानकारी दें

अगर आपके पास एक से ज्यादा खेत हैं, तो सभी की जानकारी दर्ज करें। वेरिफिकेशन के बाद Social Registry Tab खोलें। यहां फैमिली आईडी या राशन कार्ड का विवरण भरें। अब Department Approval में Revenue Department चुनें। अंत में Consent पर टिक करें और डिजिटल साइन कर दें।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!