PM मोदी ने की पूरे देश में वर्क फ्रॉम होम की अपील, महंगा होने से पहले खरीद लें ये 7 जरूरी प्रोडक्ट

Work From Home PM Modi: मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव और वैश्विक सप्लाई चेन पर पड़ रहे असर के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से पेट्रोल-डीजल की बचत करने और जिम्मेदार नागरिक की तरह व्यवहार करने की अपील की है। हैदराबाद में संबोधन के दौरान पीएम मोदी ने कहा कि लोग जहां संभव हो वहां मेट्रो और पब्लिक ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल करें, कार-पूलिंग अपनाएं और जरूरत पड़ने पर कोविड काल की तरह वर्क फ्रॉम होम, ऑनलाइन मीटिंग और वर्चुअल कॉन्फ्रेंस को फिर से प्राथमिकता दें।

Authored by: प्रदीप पाण्डेयUpdated May 11 2026, 07:51 IST
प्रधानमंत्री के इस बयान के बाद अब यह चर्चा तेज हो गई है कि आने वाले महीनों में कई कंपनियां दोबारा हाइब्रिड या वर्क फ्रॉम होम मॉडल अपना सकती हैं। ऐसे में घर से काम करने के लिए जरूरी इलेक्ट्रॉनिक और ऑफिस प्रोडक्ट्स की मांग अचानक बढ़ सकती है। एक्सपर्ट्स मान रहे हैं कि बढ़ती डिमांड और सप्लाई चेन दबाव के कारण इन प्रोडक्ट्स की कीमतें बढ़ सकती हैं या फिर कई चीजें आउट ऑफ स्टॉक भी हो सकती हैं।Image Credit : CANVA01 / 09

प्रधानमंत्री के इस बयान के बाद अब यह चर्चा तेज हो गई है कि आने वाले महीनों में कई कंपनियां दोबारा हाइब्रिड या वर्क फ्रॉम होम मॉडल अपना सकती हैं। ऐसे में घर से काम करने के लिए जरूरी इलेक्ट्रॉनिक और ऑफिस प्रोडक्ट्स की मांग अचानक बढ़ सकती है। एक्सपर्ट्स मान रहे हैं कि बढ़ती डिमांड और सप्लाई चेन दबाव के कारण इन प्रोडक्ट्स की कीमतें बढ़ सकती हैं या फिर कई चीजें आउट ऑफ स्टॉक भी हो सकती हैं।

लैपटॉप और मॉनिटर की मांग बढ़ सकती हैImage Credit : CANVA02 / 09

लैपटॉप और मॉनिटर की मांग बढ़ सकती है

वर्क फ्रॉम होम शुरू होते ही सबसे ज्यादा जरूरत लैपटॉप और बड़े डिस्प्ले मॉनिटर की पड़ती है। कोविड काल में भी कई कंपनियों और कर्मचारियों को लैपटॉप की कमी का सामना करना पड़ा था। इस बार भी आईटी और कॉर्पोरेट सेक्टर में मांग बढ़ने पर अच्छे कॉन्फिगरेशन वाले लैपटॉप महंगे हो सकते हैं।

हाई-स्पीड Wi-Fi राउटरImage Credit : CANVA03 / 09

हाई-स्पीड Wi-Fi राउटर

घर से लगातार वीडियो कॉल और ऑनलाइन मीटिंग के लिए मजबूत इंटरनेट जरूरी होता है। ऐसे में ड्यूल-बैंड और Wi-Fi 6 राउटर की डिमांड तेजी से बढ़ सकती है। अगर सप्लाई प्रभावित हुई तो इनकी कीमतों में इजाफा देखने को मिल सकता है।

नॉइज कैंसिलेशन हेडफोनImage Credit : CANVA04 / 09

नॉइज कैंसिलेशन हेडफोन

वर्क फ्रॉम होम के दौरान शांत माहौल हर किसी को नहीं मिल पाता। इसी वजह से नॉइज कैंसिलेशन हेडफोन और वायरलेस ईयरबड्स की मांग तेजी से बढ़ती है। ऑफिस मीटिंग और ऑनलाइन कॉल के लिए ये अब जरूरी गैजेट बन चुके हैं।

एर्गोनॉमिक चेयर और टेबलImage Credit : CANVA05 / 09

एर्गोनॉमिक चेयर और टेबल

लंबे समय तक घर से काम करने पर कमर और गर्दन दर्द की समस्या बढ़ जाती है। इसी कारण एर्गोनॉमिक चेयर और एडजस्टेबल टेबल की बिक्री में उछाल आ सकता है। कोविड के दौरान ये प्रोडक्ट कई शहरों में आउट ऑफ स्टॉक हो गए थे।

इन्वर्टर और पावर बैकअपImage Credit : CANVA06 / 09

इन्वर्टर और पावर बैकअप

ऑनलाइन मीटिंग के बीच बिजली कटने की समस्या सबसे बड़ी परेशानी बन सकती है। इसलिए इन्वर्टर, यूपीएस और पावर बैकअप डिवाइस की मांग बढ़ने की संभावना है। गर्मियों में पहले से बढ़ी मांग के कारण इनके दाम और ऊपर जा सकते हैं।

वेबकैम और माइक्रोफोनImage Credit : CANVA07 / 09

वेबकैम और माइक्रोफोन

हालांकि आजकल कई लैपटॉप में कैमरा मिलता है, लेकिन प्रोफेशनल वीडियो कॉल के लिए अलग वेबकैम और माइक्रोफोन की जरूरत पड़ती है। कंटेंट क्रिएटर्स और कॉर्पोरेट कर्मचारियों के बीच इनकी डिमांड तेजी से बढ़ सकती है।

इलेक्ट्रिक स्कूटर और ई-बाइकImage Credit : CANVA08 / 09

इलेक्ट्रिक स्कूटर और ई-बाइक

प्रधानमंत्री ने इलेक्ट्रिक व्हीकल्स को अपनाने की भी अपील की है। ऐसे में ऑफिस आने-जाने वाले लोग पेट्रोल खर्च कम करने के लिए इलेक्ट्रिक स्कूटर और ई-बाइक की तरफ रुख कर सकते हैं। बढ़ती मांग के चलते आने वाले समय में इनके वेटिंग पीरियड और कीमत दोनों बढ़ सकते हैं।

कंपनियां अपना सकती हैं नया मॉडलImage Credit : CANVA09 / 09

कंपनियां अपना सकती हैं नया मॉडल

विशेषज्ञों का मानना है कि अगर वैश्विक हालात लंबे समय तक तनावपूर्ण बने रहते हैं, तो कई कंपनियां खर्च कम करने और ईंधन बचाने के लिए कर्मचारियों को फिर से घर से काम करने का विकल्प दे सकती हैं। यही वजह है कि अभी से जरूरी गैजेट्स और ऑफिस सेटअप तैयार रखना समझदारी भरा फैसला साबित हो सकता है।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!