पीएम किसान योजना का दायरा काफी बड़ा है और देश के करोड़ों किसान इसका लाभ उठा रहे हैं। शुरुआती चरण से लेकर अब तक 21 किस्तें जारी की जा चुकी हैं। हर किस्त में किसानों को 2,000 रुपये मिलते हैं। यह पैसा डीबीटी (Direct Benefit Transfer) के जरिए सीधे लाभार्थी किसानों के बैंक खाते में भेजा जाता है, जिससे किसी भी तरह की गड़बड़ी की संभावना नहीं रहती।
पीएम किसान योजना का लाभ सिर्फ उन्हीं किसानों को मिलता है जो सरकार द्वारा तय की गई पात्रता शर्तों को पूरा करते हैं। इसमें शामिल हैं, किसान के पास खेती योग्य भूमि होना, नाम जमीन के रिकॉर्ड में दर्ज होना, किसान किसी सरकारी नौकरी में न हो, इनकम टैक्सपेयस न हो, अगर किसान इन शर्तों को पूरा करते हैं, तभी वे योजना की किस्त पाने के हकदार होते हैं।
अक्सर कुछ लोग गलत जानकारी या फर्जी दस्तावेज के आधार पर योजना का लाभ लेने की कोशिश करते हैं। लेकिन विभाग समय-समय पर इन आवेदनों की जांच करता रहता है। अगर किसी किसान के दस्तावेज गलत पाए जाते हैं या उसने गलत सूचना देकर आवेदन किया है, तो उसका आवेदन तुरंत रद्द कर दिया जाता है। इसके बाद उस किसान को कोई किस्त नहीं मिलती। सरकार इस तरह की निगरानी लगातार करती है ताकि लाभ सिर्फ वास्तविक पात्र किसानों तक पहुंचे।
पीएम किसान योजना का एक अहम हिस्सा है भू-सत्यापन (Land Verification)। इसमें किसानों की खेती योग्य जमीन की जांच की जाती है और रिकॉर्ड को अपडेट किया जाता है। कई राज्यों में यह प्रक्रिया जिला या तहसील स्तर पर की जाती है। अगर किसान यह काम समय पर पूरा नहीं करवाते, तो उनका नाम लाभार्थी सूची से हट सकता है और किस्त आने में रुकावट आ सकती है।
ई-केवाईसी योजना की सबसे जरूरी शर्तों में से एक है। यह प्रक्रिया किसान की पहचान की पुष्टि करती है और यह सुनिश्चित करती है कि पैसा सही व्यक्ति तक पहुंचे। किसान ई-केवाईसी दो तरीकों से कर सकते हैं, नजदीकी CSC केंद्र में जाकर, पीएम किसान की आधिकारिक वेबसाइट या मोबाइल ऐप के जरिए। अगर किसान ने ई-केवाईसी पूरी नहीं की है, तो उसकी अगली किस्त रोक दी जाती है। इसलिए सभी किसानों के लिए इसे समय पर पूरा करना बेहद जरूरी है।
सरकार हर चार महीने के अंतराल पर किस्त जारी करती है। 21वीं किस्त पहले ही जारी हो चुकी है, इसलिए उम्मीद की जा रही है कि 22वीं किस्त फरवरी 2025 में जारी हो सकती है। हालांकि सरकार की ओर से अभी तक आधिकारिक तारीख की घोषणा नहीं की गई है। किसान जल्द ही पीएम किसान पोर्टल पर किस्त की पुष्टि देख सकेंगे।
अगर किसान भविष्य में किस्त में किसी भी तरह की देरी या रुकावट से बचना चाहते हैं, तो उन्हें कुछ आवश्यक नियमों का ध्यान रखना चाहिए। ई-केवाईसी समय पर पूरा करें, भू-सत्यापन करवाएं, दस्तावेज अपडेट रखें, आधार और बैंक खाता लिंक होना चाहिए, मोबाइल नंबर एक्टिव रखें ताकि मैसेज मिलते रहें, इन सरल नियमों का पालन करने से किसान बिना किसी परेशानी के योजना की हर किस्त प्राप्त कर सकते हैं।