पीएम किसान वेबसाइट पर जाएं। होमपेज पर दिख रहे लाभार्थी के विकल्प पर क्लिक करें। अब अपना आधार नंबर या खाता संख्या दर्ज करें। इसके बाद डेटा प्राप्त करें के विकल्प पर क्लिक करें। अब लाभार्थी स्थिति देखें और अंत में भुगतान स्थिति देखें।
सरकार ने फेस-ऑथेंटिकेशन फीचर में इस बार बड़ा बदलाव किया है। अब किसान घर बैठे ही e-KYC पूरी कर सकेंगे, जिससे उन्हें कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। इसके लिए फोन में आधार फेस आईडी ऐप डाउनलोड करना होगा।