केंद्र सरकार ने पिछले महीने ही हिमाचल प्रदेश, पंजाब और उत्तराखंड के किसानों के लिए 21वीं किस्त जारी की थी जिसके बाद उनके खाते में 2,000 रुपये भेजे गए। इसके बाद 7 अक्टूबर 2025 को जम्मू-कश्मीर के किसानों के लिए भी पीएम किसान की किस्त जारी कर दी गई। दरअसल बाढ़ और भूस्खलन के कारण इन राज्यों के किसानों के लिए किस्त पहले जारी की गई।
आधिकारिक तौर पर सरकार की ओर से पीएम किसान की 21वीं किस्त को लेकर कोई बयान तो नहीं आया है लेकिन उम्मीद की जा रही है कि इस महीने यानी अक्टूबर के अंत तक किस्त जारी कर दी जाएगी, क्योंकि नवंबर में बिहार में विधानसभा का चुनाव है। ऐसे में सरकार चुनाव से पहले किस्त जारी कर सकती है।
यदि आप जानना चाहते हैं कि आपकी किस्त का भुगतान हुआ या नहीं, तो आप अपना स्टेटस ऑनलाइन चेक कर सकते हैं। इसके लिए आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाएं। “Farmers Corner” सेक्शन में “Beneficiary Status” पर क्लिक करें। अपना आधार नंबर या अकाउंट नंबर दर्ज करें। अब आप अपनी पेमेंट हिस्ट्री और पात्रता स्थिति देख पाएंगे।
यदि आपने अभी तक मोबाइल नंबर लिंक नहीं किया है, तो इसे जोड़ना बेहद आसान है। pmkisan.gov.in पर जाएं। “Farmers Corner” में “Update Mobile Number” विकल्प चुनें। अपना आधार नंबर दर्ज करें और OTP वेरिफिकेशन पूरा करें।
किसानों को सलाह दी जाती है कि वे केवल आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर ही अपनी जानकारी अपडेट करें या स्टेटस चेक करें। किसी भी अनधिकृत वेबसाइट से बचें। इसके साथ ही ध्यान दें कि e-KYC करवाना अनिवार्य है। यदि आपने e-KYC नहीं करवाई है, तो आपकी अगली किस्त रोक दी जा सकती है।