देशभर के लाखों किसान इस योजना की 21वीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं। ताजा रिपोर्ट्स के अनुसार, कुछ राज्यों में किस्त की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है, जबकि अन्य राज्यों के लोगों को इसका बेसब्री से इंतजार है। आइए जानते हैं कि 21वीं किस्त कब आएगी...
इस योजना के तहत किसानों को हर चार महीने में ₹2,000 की सहायता दी जाती है। कुल वार्षिक राशि ₹6,000 होती है। रिपोर्ट्स के अनुसार, कुछ राज्यों में 21वीं किस्त की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है, जबकि बाकी राज्यों में दिवाली 2025 (अक्टूबर) से पहले भुगतान की उम्मीद है। पिछली यानी 20वीं किस्त 2 अगस्त 2025 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाराणसी से जारी की थी।
पीएम किसान योजना का लाभ केवल उन्हीं किसानों को दिया जाता है जो पात्रता मानदंडों को पूरा करते हैं। इसमें भूमि स्वामी किसान परिवार शामिल हैं, जिनमें पति, पत्नी और नाबालिग बच्चे आते हैं। इसके अलावा, किसानों के पास 2 हेक्टेयर या उससे कम कृषि योग्य भूमि होनी चाहिए। राज्य या केंद्र शासित प्रदेशों द्वारा सत्यापित किसानों को ही इस योजना का लाभ मिलता है।
इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए कुछ जरूरी दस्तावेजों की आवश्यकता होती है जिनमें आधार कार्ड, बैंक अकाउंट विवरण, जमीन से संबंधित दस्तावेज, रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर आदि शामिल हैं।
यदि आप जानना चाहते हैं कि आपकी किस्त का भुगतान हुआ या नहीं, तो आप अपना स्टेटस ऑनलाइन चेक कर सकते हैं। इसके लिए आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाएं। “Farmers Corner” सेक्शन में “Beneficiary Status” पर क्लिक करें। अपना आधार नंबर या अकाउंट नंबर दर्ज करें। अब आप अपनी पेमेंट हिस्ट्री और पात्रता स्थिति देख पाएंगे।
यदि आपने अभी तक मोबाइल नंबर लिंक नहीं किया है, तो इसे जोड़ना बेहद आसान है। pmkisan.gov.in पर जाएं। “Farmers Corner” में “Update Mobile Number” विकल्प चुनें। अपना आधार नंबर दर्ज करें और OTP वेरिफिकेशन पूरा करें।
किसानों को सलाह दी जाती है कि वे केवल आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर ही अपनी जानकारी अपडेट करें या स्टेटस चेक करें। किसी भी अनधिकृत वेबसाइट से बचें। इसके साथ ही ध्यान दें कि e-KYC करवाना अनिवार्य है। यदि आपने e-KYC नहीं करवाई है, तो आपकी अगली किस्त रोक दी जा सकती है।