पीएम किसान या किसी भी सरकारी योजना के लिए ई-केवाईसी बहुत जरूरी है, लेकिन जानकारी के अभाव में कई किसान समय पर अपना ई-केवाईसी नहीं कराते हैं। यदि आपने भी अभी तक पीएम किसान योजना के लिए ई-केवाईसी नहीं कराया है तो आपको पीएम किसान की 21वीं किस्त नहीं मिलेगी।
आपको बता दें कि इससे पहले ई-केवाईसी ना होने के कारण कुछ किसानों को पीएम किसान की 20वीं किस्त नहीं मिली थी, हालांकि उन्होंने अब ई-केवाईसी करा लिया है तो इस बार उन्हें 4,000 रुपये मिलेंगे जिनमें इस बार के 2,000 और पिछली बार के 2,000 रुपये शामिल होंगे।
पीएम किसान योजना की ई-केवाईसी कराने के लिए आपको https://pmkisan.gov.in/ पर जाना होगा। यह काम आप अपने फोन या लैपटॉप से भी कर सकते हैं। वेबसाइट पर जाने के बाद Farmers Corner में आपको पहला विकल्प ई-केवाईसी का ही मिलेगा। उस पर क्लिक करके आधार नंबर या रजिस्ट्रेशन नंबर डालना होगा। उसके बाद ई-केवाईसी हो जाएगा।
पीएम किसान की वेबसाइट पर दी गई जानकारी के मुताबिक इस बार 19 नवंबर को देश के करीब 9 करोड़ किसानों के खाते में पीएम किसान की 21वीं किस्त के पैसे भेजे जाएंगे। पीएम मोदी दोपहर 2 बजे किसानों के बैंक अकाउंट में पैसे ट्रांसफर करेंगे।
19 नवंबर से पहले आपको दो काम जरूर करने होंगे। पहला ई-केवाईसी और दूसरा स्टेटस चेक। पीएम किसान की वेबसाइट पर जाकर ये दोनों काम आप कर सकते हैं। Know Your Status के जरिए आप जान सकते हैं कि लिस्ट में आपका नाम है या नहीं और आपको पैसे मिलेंगे या नहीं।