PM Kisan 21st Installment: पीएम किसान योजना की 21वीं किस्त का इंतजार अब खत्म हो गया है। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में एनडीए की बहुमत के बाद सरकार ने पीएम किसान की 21वीं किस्त की तारीख जारी कर दी है, लेकिन कुछ किसानों को पैसे नहीं मिलेंगी। आइए जानते हैं क्यों..
सरकार की ओर से जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक 19 नवंबर 2025 को पीएम किसान की 21वीं किस्त जारी की जाएगी। इससे पहले अगस्त में 20वीं किस्त जारी की गई थी। उसके बाद अगस्त में जम्मू-कश्मीर और बाढ़ से प्रभावित इलाकों के किसानों के खाते में 21वीं किस्त भेजी गई।
बता दें कि पीएम किसान सम्मान निधि योजना वर्ष 2019 में शुरू हुई थी। इस स्कीम के तहत अब तक 11 करोड़ से अधिक किसानों के बैंक खातों में 20 किस्तों के जरिए ₹3.70 लाख करोड़ से ज्यादा की राशि सीधे ट्रांसफर की जा चुकी है। इस योजना के तहत योग्य किसान परिवारों को हर साल 6,000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है।
आपको बता दें कि पीएम किसान की 21वीं किस्त के लिए eKYC का होना बहुत ही जरूरी है। इससे पहले भी eKYC ना होने के कारण ही कुछ किसानों को 20वीं किस्त के पैसे नहीं मिले थे। आप पीएम किसान की वेबसाइट से ही मोबाइल से महज 2 मिनट में eKYC कर सकते हैं।
इस बार कुछ किसानों को 4,000 रुपये मिलेंगे। दरअसल अगस्त में जब 20वीं किस्त जारी की गई थी तो कुछ किसानों ने अपना eKYC नहीं कराया था जिसकी वजह से उन्हें पैसे नहीं मिलेगा। इस बार 20वीं और 21वीं किस्त एक साथ ही आएगी। ऐसे में 4,000 रुपये मिलेंगे।
21वीं किस्त जारी होने से पहले सरकार ने PM-KISAN पोर्टल (pmkisan.gov.in) पर ‘Know Your Status’ नाम का नया विकल्प जोड़ा है। इस फीचर की मदद से लाभार्थी आसानी से यह पता लगा सकेंगे कि उनकी किस्त स्वीकृत हुई है या नहीं।