काउंटर से तत्काल टिकट बुकिंग का नियम रातों-रात बदला, अब बिना ये किए सीट नहीं मिलेगी

​Tatkal Ticket: तमाम इंतजाम के बावजूद आम आदमी को तत्काल टिकट नहीं मिल पा रहा है। कुछ महीने पहले ही तत्काल टिकट के लिए मोबाइल नंबर ओटीपी को अनिवार्य किया था जो कि सिर्फ IRCTC के अकाउंट यानी ऑनलाइन रेल टिकट के लिए था और अब काउंटर टिकट पर भी ओटीपी की जरूरत होगी।​

Authored by: प्रदीप पाण्डेयUpdated Dec 7 2025, 10:50 IST
​रेलवे स्टेशन पर स्थित रिजर्वेशन काउंटर से अब तत्काल टिकट बुक करने के लिए यात्रियों को अपने मोबाइल नंबर पर आए OTP को दर्ज करना अनिवार्य होगा। अधिकारियों के अनुसार, यह कदम तत्काल टिकट प्रणाली के दुरुपयोग को रोकने और असली यात्रियों को उचित अवसर देने के लिए उठाया गया है। Photo-PTI​Image Credit : Canva01 / 09

​रेलवे स्टेशन पर स्थित रिजर्वेशन काउंटर से अब तत्काल टिकट बुक करने के लिए यात्रियों को अपने मोबाइल नंबर पर आए OTP को दर्ज करना अनिवार्य होगा। अधिकारियों के अनुसार, यह कदम तत्काल टिकट प्रणाली के दुरुपयोग को रोकने और असली यात्रियों को उचित अवसर देने के लिए उठाया गया है। Photo-PTI​

​PTI/भाषा के मुताबिक रेलवे मंत्रालय ने 17 नवंबर से इस OTP-आधारित प्रणाली को पायलट प्रोजेक्ट के रूप में लागू किया था। शुरुआती चरण में यह सुविधा कुछ ट्रेनों पर लागू हुई थी, जिसे बाद में बढ़ाकर 52 ट्रेनों तक किया गया। मंत्रालय ने बताया कि आने वाले दिनों में यह सिस्टम सभी ट्रेनों के लिए लागू कर दिया जाएगा।​Image Credit : Canva02 / 09

​PTI/भाषा के मुताबिक रेलवे मंत्रालय ने 17 नवंबर से इस OTP-आधारित प्रणाली को पायलट प्रोजेक्ट के रूप में लागू किया था। शुरुआती चरण में यह सुविधा कुछ ट्रेनों पर लागू हुई थी, जिसे बाद में बढ़ाकर 52 ट्रेनों तक किया गया। मंत्रालय ने बताया कि आने वाले दिनों में यह सिस्टम सभी ट्रेनों के लिए लागू कर दिया जाएगा।​

मंत्रालय के अनुसार, इस नई व्यवस्था का उद्देश्य तत्काल टिकट बुकिंग को पारदर्शी और सुविधाजनक बनाना है। Image Credit : Canva03 / 09

मंत्रालय के अनुसार, इस नई व्यवस्था का उद्देश्य तत्काल टिकट बुकिंग को पारदर्शी और सुविधाजनक बनाना है।

​नई प्रक्रिया के तहत जब यात्री काउंटर से तत्काल टिकट बुक करेंगे, तो उन्हें फॉर्म में दर्ज मोबाइल नंबर पर एक OTP भेजा जाएगा। OTP सफलतापूर्वक दर्ज होने के बाद ही टिकट बुकिंग पूरी होगी।​Image Credit : Canva04 / 09

​नई प्रक्रिया के तहत जब यात्री काउंटर से तत्काल टिकट बुक करेंगे, तो उन्हें फॉर्म में दर्ज मोबाइल नंबर पर एक OTP भेजा जाएगा। OTP सफलतापूर्वक दर्ज होने के बाद ही टिकट बुकिंग पूरी होगी।​

​रेलवे अधिकारियों का कहना है कि इस पहल से दलालों और एजेंटों द्वारा तत्काल टिकटों की अवैध बुकिंग पर अंकुश लगेगा और वास्तविक यात्रियों को टिकट मिलने की अधिक संभावना होगी।​Image Credit : Canva05 / 09

​रेलवे अधिकारियों का कहना है कि इस पहल से दलालों और एजेंटों द्वारा तत्काल टिकटों की अवैध बुकिंग पर अंकुश लगेगा और वास्तविक यात्रियों को टिकट मिलने की अधिक संभावना होगी।​

यह कदम यात्री सुरक्षा, सुविधा और टिकटिंग सिस्टम की पारदर्शिता के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।​Image Credit : Canva06 / 09

यह कदम यात्री सुरक्षा, सुविधा और टिकटिंग सिस्टम की पारदर्शिता के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।​

​पिछले कुछ महीनों में रेलवे मंत्रालय ने टिकट बुकिंग में पारदर्शिता बढ़ाने के लिए कई कदम उठाए हैं। जुलाई में रेलवे ने ऑनलाइन तत्काल टिकट बुक करने के लिए आधार ओटीपी सत्यापन को अनिवार्य किया था।​Image Credit : Canva07 / 09

​पिछले कुछ महीनों में रेलवे मंत्रालय ने टिकट बुकिंग में पारदर्शिता बढ़ाने के लिए कई कदम उठाए हैं। जुलाई में रेलवे ने ऑनलाइन तत्काल टिकट बुक करने के लिए आधार ओटीपी सत्यापन को अनिवार्य किया था।​

​वहीं, 1 अक्टूबर से IRCTC ऐप और वेबसाइट पर टिकट बुकिंग की शुरुआत के पहले 15 मिनट में केवल आधार प्रमाणित उपयोगकर्ताओं को रिजर्व सीट बुक करने की अनुमति दी गई है।08 / 09

​वहीं, 1 अक्टूबर से IRCTC ऐप और वेबसाइट पर टिकट बुकिंग की शुरुआत के पहले 15 मिनट में केवल आधार प्रमाणित उपयोगकर्ताओं को रिजर्व सीट बुक करने की अनुमति दी गई है।

​यह नई व्यवस्था यात्रियों को बेहतर सुविधा देने और अवैध टिकट कारोबार को रोकने की दिशा में एक बड़ा कदम मानी जा रही है।​09 / 09

​यह नई व्यवस्था यात्रियों को बेहतर सुविधा देने और अवैध टिकट कारोबार को रोकने की दिशा में एक बड़ा कदम मानी जा रही है।​

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!