PAN Card New Rule: 1 अप्रैल से सिर्फ आधार कार्ड से नहीं बनेगा PAN Card, देने होंगे ये डॉक्यूमेंट्स

यदि आपके पास भी अभी तक पैन कार्ड (PAN Card) नहीं है और अगले महीने यानी अप्रैल में इसे बनवाने की सोच रहे हैं तो यह खबर आपके लिए बहुत जरूरी है। इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के तहत काम करने वाले कॉमन सर्विस सेंटर्स (CSC) ने PAN कार्ड आवेदन प्रक्रिया में बड़े बदलावों की घोषणा की है। ये नए नियम 1 अप्रैल 2026 से लागू होंगे, जिनका उद्देश्य वेरिफिकेशन प्रक्रिया को मजबूत करना और Aadhaar से डेटा का बेहतर मिलान सुनिश्चित करना है।

Authored by: प्रदीप पाण्डेयUpdated Mar 31 2026, 09:32 IST
Aadhaar से ही आवेदन की सुविधा खत्मImage Credit : Canva01 / 06

Aadhaar से ही आवेदन की सुविधा खत्म

अभी तक PAN कार्ड के लिए केवल आधार कार्ड के जरिए आवेदन करना संभव था, जो पहचान, पता और जन्मतिथि का प्रमाण माना जाता था, लेकिन 31 मार्च 2026 के बाद यह सुविधा बंद कर दी जाएगी। ऐसे में जिन लोगों ने अभी तक PAN नहीं बनवाया है, उनके लिए समय रहते आवेदन करना फायदेमंद हो सकता है यानी आपके पास आज भर का मौका है।

अब देने होंगे दूसरे डॉक्यूमेंटImage Credit : Canva02 / 06

अब देने होंगे दूसरे डॉक्यूमेंट

1 अप्रैल 2026 से PAN कार्ड के लिए आवेदन करते समय आधार कार्ड के साथ अन्य दस्तावेज भी जमा करने होंगे। इनमें जन्म प्रमाण पत्र, वोटर आईडी, 10वीं का सर्टिफिकेट, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस या मजिस्ट्रेट के सामने दिया गया शपथ पत्र शामिल हैं। इससे आवेदन प्रक्रिया थोड़ी सख्त हो जाएगी और पहले से तैयारी करना जरूरी होगा।

आधार कार्ड से नाम मैच होना अनिवार्यImage Credit : Canva03 / 06

आधार कार्ड से नाम मैच होना अनिवार्य

नए नियमों के तहत PAN कार्ड पर वही नाम प्रिंट होगा जो आधार में दर्ज है। यदि आधार में नाम की स्पेलिंग गलत है या पुराना नाम दर्ज है, तो आवेदन में परेशानी आ सकती है। इसलिए आवेदन से पहले आधार की जानकारी अपडेट कर लेना जरूरी होगा।

नया आवेदन फॉर्म होगा लागूImage Credit : Canva04 / 06

नया आवेदन फॉर्म होगा लागू

1 अप्रैल 2026 से PAN कार्ड के लिए नया आवेदन फॉर्म लागू किया जाएगा। इनटैक्स विभाग अब केवल इसी नए फॉर्म को स्वीकार करेगा। पुराने फॉर्म से किए गए आवेदन को प्रोसेस नहीं किया जाएगा, इसलिए सभी आवेदकों और संस्थाओं को नए फॉर्म का इस्तेमाल करना होगा।

टैक्स नियमों से जुड़े बदलावImage Credit : Canva05 / 06

टैक्स नियमों से जुड़े बदलाव

नए इनकम टैक्स ड्राफ्ट नियमों के तहत PAN से जुड़े कुछ लेन-देन नियमों में भी बदलाव प्रस्तावित हैं। प्रॉपर्टी खरीद में PAN की अनिवार्यता सीमा 10 लाख से बढ़ाकर 20 लाख रुपये की जा सकती है। वहीं, वाहन खरीद में PAN केवल 5 लाख रुपये से ऊपर के लेन-देन पर जरूरी होगा। होटल भुगतान के मामले में भी बड़े ट्रांजैक्शन पर ही PAN की आवश्यकता बनी रहेगी।

आवेदन से पहले ध्यान रखने वाली बातेंImage Credit : Canva06 / 06

आवेदन से पहले ध्यान रखने वाली बातें

PAN कार्ड के लिए आवेदन करने से पहले Aadhaar की डिटेल्स जरूर जांच लें और जरूरी दस्तावेज पहले से तैयार रखें। 1 अप्रैल 2026 के बाद केवल नए फॉर्म का ही उपयोग करें। यदि आप सिर्फ Aadhaar के आधार पर आवेदन करना चाहते हैं, तो 31 मार्च 2026 से पहले आवेदन करना बेहतर रहेगा, ताकि किसी भी देरी या परेशानी से बचा जा सके।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!