कूलर से भी मिलेगी AC जैसी शानदार कूलिंग, बस फॉलो कर ले ये आसान देसी जुगाड़
एयर कंडीशनर महंगे होने की वह से अधिकांश लोग कूलर का इस्तेमाल करते हैं। आएइ आपको एक ऐसा शानदार तरीका बताते हैं जिससे आप कूलर से भी AC जैसी ठंडी हवा पा सकते हैं।
Authored by: गौरव तिवारीUpdated Apr 16 2026, 17:27 IST
Image Credit : IStock01 / 07
अप्रैल का आधा महीना खत्म हो चुका है और अब तापमान भी बढ़ने लगा है। गर्मी बढ़ने के साथ ही अब कूलर और एसी की जरूरत महसूस होने लगी है। भीषण गर्मी के दिनों में एयर कंडीशनर ही हमें राहद देते हैं।
Image Credit : IStock02 / 07
हालांकि एयर कंडीशनर इतने महंगे होते हैं कि जिसकी वजह से हर कोई इन्हें नहीं खरीद पाता। ऐसे में ज्यादातर घरों में गर्मी से बचने के लिए कूलर का इस्तेमाल किया जाता है। अगर आपके घर में भी कूलर है तो आपके लिए काम की खबर है।
Image Credit : IStock03 / 07
नॉर्मल गर्मी के दिनों में तो कूलर ठीक ठाक ठंडी हवा देते हैं लेकिन जैसे-जैसे तापमान बढ़ता है कूलर की कूलिंग कम होने लगती है। हम आपको एक ऐसा शानदार तरीका बताते हैं जिससे आप पूरे गर्मी के सीजन में ठंडी हवा पा सकेंगे।
Image Credit : IStock04 / 07
कूलर से ठंडी हवा पाने के लिए लोग तरह तरह के जुगाड़ लगाते हैं। कुछ लोग उसे छांव में रखेंगे तो कुछ लोग उसमें अलग-अलग तरह की घास इस्तेमाल करते हैं लेकिन इन सबसे बहुत ज्यादा असर नहीं पड़ता। एक आसान देसी जुगाड़ फॉलो करके कूलर से भी एसी जैसी ठंडी हवा पा सकते हैं।
Image Credit : IStock05 / 07
अगर आप अपने कूलर से ठंडी हवा पाना चाहते हैं तो आप इसके वॉटर टैंक में बर्फ डाल सकते हैं जिससे पानी ठंडा रहेगा। बर्फ देर तर न पिघले इसके लिए आपको अपने किचन पर रखे एक चीज को इस्तेमाल करना होगा।
Image Credit : IStock06 / 07
कूलर के वाटर टैंक में बर्फ डालने के बाद आपको उसमें 3 से 4 मुट्ठी नमक मिला दें। आपको बता दें कि नमक बर्फ के पिघलने की रफ्तार को बहुत कम कर देता है। बर्फ जितनी देर से पिघलेगी पानी उतना ज्यादा ठंडा रहेगा और कूलर आपको ठंडी हवा देता रहेगा।
Image Credit : IStock07 / 07
इसके साथ ही आप कूलर पर लगे पैड में भी एक आसान तरीका अपना सकते हैं जो कूलर की लूलिंग को तुरंत बढ़ाएगा। आप कूलर के घास वाले पैड पर एक हल्का सूती कपड़ा लगा सकते हैं जिससे पानी देर तक घास पर रहेगा और ठंडी हवा मिलती रहेगी।