PM-KISAN योजना के लिए कुछ शर्तें भी हैं। जैसे आवेदक भारतीय नागरिक होना चाहिए। किसान के पास सरकारी रिकॉर्ड के अनुसार खेती योग्य जमीन हो। आवेदक का आधार कार्ड बैंक अकाउंट से लिंक होना चाहिए।
किसान PM-KISAN योजना के लिए राजस्व अधिकारियों, गांव के पटवारियों या अन्य नामित एजेंसियों की मदद से आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा आप PM-Kisan पोर्टल पर जाकर खुद ही अपने फोन से अप्लाई कर सकते हैं या नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) पर जाकर पंजीकरण करा सकते हैं।
PM-Kisan पोर्टल पर जाएं। 'Farmers Corner' में 'New Farmer Registration' चुनें। ‘New Farmer Registration Form’ खुल जाएगा। यह जांच करेगा कि किसान पहले से पंजीकृत है या नहीं। ‘Rural Farmer Registration’ या ‘Urban Farmer Registration’ चुनें, आधार नंबर दर्ज करें, राज्य चुनें और कैप्चा डालें। फिर 'Search' पर क्लिक करें। अगर विवरण नहीं मिलता है, तो पेज पूछेगा कि क्या आप खुद को पंजीकृत करना चाहते हैं। 'Yes' चुनें।