दिवाली पर मिलेगा फ्री LPG गैस सिलेंडर, चाह‍िए तो फौरन करें ये काम

Free LPG Gas Cylinder Scheme: उत्तर प्रदेश की महिलाओं के लिए इस बार की दिवाली और भी खास हो गई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार ने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (Ujjwala Yojana) से जुड़ी महिलाओं को त्योहार के मौके पर मुफ्त गैस सिलेंडर देने की घोषणा की है। यह सुविधा 'यूपी फ्री गैस सिलेंडर योजना' के तहत दी जा रही है।

Authored by: रामानुज सिंहUpdated Oct 13 2025, 06:27 IST
​कब-कब मिलता है मुफ्त सिलेंडर​Image Credit : Istock01 / 07

​कब-कब मिलता है मुफ्त सिलेंडर​

यूपी फ्री गैस सिलेंडर योजना के तहत उज्ज्वला योजना (Ujjwala Yojana) की लाभार्थी महिलाओं को दिवाली और होली, दोनों त्योहारों पर एक-एक भरा हुआ एलपीजी सिलेंडर मुफ्त में दिया जाता है। इस बार दिवाली के लिए सिलेंडर वितरण की प्रक्रिया अक्टूबर से ही शुरू हो चुकी है।

​योजना का उद्देश्य और लाभ​Image Credit : Istock02 / 07

​योजना का उद्देश्य और लाभ​

यूपी फ्री गैस सिलेंडर योजना का मुख्य उद्देश्य त्योहारों पर गरीब परिवारों की महिलाओं को राहत देना है। इसके तहत लाभार्थियों को सिलेंडर की कीमत पहले एजेंसी को चुकानी होती है, जिसके बाद यह राशि सब्सिडी के रूप में सीधे बैंक खाते में वापस भेज दी जाती है।

​क्यों जरूरी है e-KYC कराना​Image Credit : Istock03 / 07

​क्यों जरूरी है e-KYC कराना​

योजना का लाभ लेने के लिए उपभोक्ता का e-KYC पूरा होना जरूरी है। बिना e-KYC के सब्सिडी मिलने में देरी हो सकती है। महिलाएं खुद ऑनलाइन उज्ज्वला योजना की वेबसाइट पर जाकर या नजदीकी गैस एजेंसी में जाकर e-KYC करा सकती हैं।

​कैसे करें e-KYC​Image Credit : Istock04 / 07

​कैसे करें e-KYC​

उज्ज्वला योजना की वेबसाइट पर जाकर अपनी गैस कंपनी (इंडेन, एचपी, भारत गैस) का चयन करें। OTP या आधार नंबर से पहचान सत्यापित करें। सफलतापूर्वक सबमिट करने पर e-KYC पूरी हो जाती है। एजेंसी के माध्यम से भी यह प्रक्रिया की जा सकती है।

​कौन महिलाएं कर सकती हैं आवेदन​Image Credit : Istock05 / 07

​कौन महिलाएं कर सकती हैं आवेदन​

वे महिलाएं भी जो अभी तक प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना से नहीं जुड़ी हैं, वे इस योजना में नई आवेदनकर्ता के रूप में जुड़ सकती हैं। योजना के तहत उन्हें मुफ्त गैस कनेक्शन, रेगुलेटर, पाइप और पहला भरा हुआ सिलेंडर भी मुफ्त मिलेगा।

​कौन-कौन हैं पात्र महिलाएं​Image Credit : Istock06 / 07

​कौन-कौन हैं पात्र महिलाएं​

इस योजना का लाभ 18 वर्ष या उससे अधिक उम्र की वे महिलाएं ले सकती हैं जो इन श्रेणियों में आती हों। SC, ST या BPL कार्डधारक, अत्यंत पिछड़ा वर्ग (EBC), प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) की लाभार्थी, अंत्योदय अन्न योजना की लाभार्थी, गरीबी निर्धारण के 14 बिंदुओं में शामिल परिवारों की महिलाएं।

​साल में मिलते हैं 9 सिलेंडरों पर लाभ​07 / 07

​साल में मिलते हैं 9 सिलेंडरों पर लाभ​

इस योजना के तहत जुड़ी महिलाओं को साल में अधिकतम 9 सिलेंडरों पर प्रति सिलेंडर ₹300 तक की सब्सिडी भी दी जाती है। यानी त्योहारों के अलावा भी उन्हें बड़ी राहत मिलती है।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!