UMANG App (Unified Mobile Application for New-age Governance) डाउनलोड करें। अपने EPFO से रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से लॉगिन करें। EPFO सेक्शन में जाएं, उसके बाद Employee Centric Services पर जाएं View Passbook। UAN (Universal Account Number) डालें और मोबाइल पर आए OTP से वेरिफाई करें। स्क्रीन पर आपका PF बैलेंस और हर महीने का योगदान दिखाई देगा।
EPFO की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं: EPFO वेबसाइट पर Our Services → For Employees → Member Passbook पर क्लिक करें। सीधे लिंक से भी लॉगिन किया जा सकता है: Member Passbook Login, UAN और पासवर्ड डालकर लॉगिन करें। Member ID पर क्लिक करें और पूरी पासबुक देखें। इसमें हर महीने की डिटेल, ब्याज और कुल बैलेंस शामिल होगा। नोट: पासबुक तभी दिखेगी जब आपका UAN एक्टिव हो और नियोक्ता ने ECR फाइल किया हो।
अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से 9966044425 पर मिस्ड कॉल दें। कुछ ही सेकंड में SMS आएगा जिसमें आपके PF बैलेंस और आखिरी योगदान की जानकारी होगी। शर्त: यह सुविधा तभी काम करेगी जब आपका UAN बैंक अकाउंट, PAN और आधार से लिंक हो।
SMS भेजें: EPFOHO UAN ENG, आपको बैलेंस और लेन-देन की डिटेल वाला मैसेज मिलेगा। अपनी भाषा के अनुसार कोड बदल सकते हैं। ENG (English), HIN (Hindi), TAM (Tamil), PUN (Punjabi), GUJ (Gujarati), MAR (Marathi), KAN (Kannada), TEL (Telugu), MAL (Malayalam)।
EPFO ने EPFO 3.0 सिस्टम के तहत आंशिक निकासी (Partial Withdrawal) के नए नियम लागू किए हैं। इससे सदस्यों के लिए पैसे निकालना और आसान और तेज होगा।
नई व्यवस्था के तहत सदस्य जल्द ही अपने PF का पैसा सीधे एटीएम से निकाल पाएंगे। यह कदम EPFO की सेंट्रल बोर्ड ऑफ ट्रस्टीज (CBT) की बैठक में लिया गया।
श्रम मंत्री मनसुख मांडविया की अध्यक्षता में 13 अक्टूबर को बैठक हुई। बैठक में PF निकासी और डिजिटल सुविधाओं को और सरल बनाने पर जोर दिया गया।
EPF न केवल भविष्य के लिए सुरक्षा प्रदान करता है, बल्कि आर्थिक स्थिरता और आपातकालीन जरूरतों के लिए भी सहायक है। नियमित चेक और सही जानकारी से आप अपने भविष्य को सुरक्षित और योजनाबद्ध बना सकते हैं।