​Failed Fashion - मिनी वेलवेट ड्रेस में ट्रोल हुईं मन्नारा, फैशन क्वीन बनने के चक्कर में यहां कर गई गलती​

मन्नारा चोपड़ा का ब्लैक वेलवेट लुक पहली नजर में ग्लैमरस जरूर लगता है। लेकिन ड्रेस, स्टॉकिंग्स और हील्स का मेल थोड़ा हैवी और मिसमैच नजर लगा। जानिए इस आउटफिट में कौन-सी छोटी स्टाइलिंग डिटेल्स लुक को और बेहतर बना सकती थीं।

Authored by: Avni BagrolaUpdated Aug 30 2026, 10:55 IST
मन्नारा चोपड़ा का लेटेस्ट लुकImage Credit : Instagram01 / 07

मन्नारा चोपड़ा का लेटेस्ट लुक

हाल ही में मन्नारा चोपड़ा काले रंग की वेलवेट स्टाइल स्कर्ट और ब्लेजर लुक ड्रेस में नजर आईं थीं। हालांकि कई लोगों को ये लुक खास पसंद नहीं आया। देखें इस लुक में फैशन की कौनसी गलतियां हुईं, जो आप रिपीट न करें।

स्टाइलिंग ने बिगाड़ा लुकImage Credit : Instagram02 / 07

स्टाइलिंग ने बिगाड़ा लुक

ब्लैक वेलवेट मिनी ड्रेस अपने आप में काफी अट्रैक्टिव है। गोल्डन बटन और बॉर्डर इसे रॉयल टच देते हैं। परेशानी ड्रेस में कम और इसे बाकी चीजों के साथ पहनने के तरीके में ज्यादा नजर आई।

वेलवेट और गोल्डन डिटेलिंग पहले ही काफी बोल्ड हैImage Credit : Instagram03 / 07

वेलवेट और गोल्डन डिटेलिंग पहले ही काफी बोल्ड है

ड्रेस पर लगे बड़े गोल्डन बटन और कढ़ाई जैसी बॉर्डर आंखों का ध्यान खींचती है। ऐसे में बाकी स्टाइलिंग थोड़ी सादगी वाली होती तो आउटफिट ज्यादा बैलेंस्ड दिख सकता था।

स्टॉकिंग्स ने लुक को थोड़ा भारी बना दियाImage Credit : Instagram04 / 07

स्टॉकिंग्स ने लुक को थोड़ा भारी बना दिया

मन्नारा के लुक में सबसे ज्यादा ध्यान स्टॉकिंग्स पर जाता है। मिनी ड्रेस के साथ पैरों का लुक पहले ही सेंटर ऑफ अटेंशन है। लेकिन इस तरह की स्टॉकिंग्स मॉडर्न के बजाय टैकी लुक दे रही है।

हेयरस्टाइल और मेकअप अच्छे हैंImage Credit : Instagram05 / 07

हेयरस्टाइल और मेकअप अच्छे हैं

हालांकि, मन्नारा के खुले, वेवी बाल और रेड लिप्स उनके चेहरे पर काफी अच्छे लग रहे हैं। मेकअप भी लुक के ग्लैमरस मूड के साथ जाता है। यानी ब्यूटी लुक में कोई बड़ी कमी नहीं दिखती।

हील्स भी ड्रेस के साथ पूरी तरह मेल नहीं खा रहींImage Credit : Instagram06 / 07

हील्स भी ड्रेस के साथ पूरी तरह मेल नहीं खा रहीं

गोल्डन स्ट्रैपी हील्स अपने आप में खूबसूरत हैं, लेकिन इस आउटफिट में ड्रेस की गोल्डन डिटेलिंग के साथ मिलकर थोड़ा ज्यादा चमकदार प्रभाव दे रही हैं। एक साफ-सुथरी, सिंपल हील शायद ज्यादा बेहतर विकल्प होती।

ज्वेलरीImage Credit : Instagram07 / 07

ज्वेलरी

गले में लेयर्ड गोल्डन ज्वेलरी और ड्रेस की गोल्डन डिटेलिंग साथ में काफी कुछ कह रही हैं। अगर गले में कम ज्वेलरी होती तो ड्रेस की खूबसूरती ज्यादा उभरकर सामने आती। हालांकि उनकी हैंड ज्वेलरी अच्छी थी।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!