Entertainment News Today: कोरियन एक्टर Lee Yong-Joo का हुआ निधन, नेपाल बाढ़ पर अमिताभ बच्चन हुए भावुक

Entertainment News Today: मनोरंजन जगत की आज कई बड़ी खबरें चर्चा में रही। एक्टर अमिताभ बच्चन ने नेपाल में आई बाढ़ पर पोस्ट किया, तो वहीं कार्तिक आर्यन की फिल्म को लेकर नया अपडेट सामने आया। तो चलिए जानते हैं कौन-कौन सी खबरों ने आज लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींचा।

Authored by: AbhayUpdated Aug 29 2026, 20:49 IST
आज की बड़ी खबरेंImage Credit : IMDb/ Pinterest01 / 11

आज की बड़ी खबरें

Entertainment News Today: एंटरटेनमेंट की दुनिया में आज कई बड़ी और अलग-अलग खबरों ने ध्यान खींचा है। साउथ और कोरियन सिनेमा से लेकर बॉलीवुड तक सितारों से जुड़ी कई अहम अपडेट सामने आई हैं। कहीं अभिनेता के निधन की खबर ने फैंस को दुखी किया, तो कहीं ‘टॉक्सिक’ (Toxic) से जुड़े सितारों की बातें चर्चा में हैं। तारा सुतारिया ने अपनी एक खास परेशानी के बारे में खुलकर बात की है। वहीं विशाल मिश्रा ने बाढ़ प्रभावित लोगों की मदद के लिए बड़ा कदम उठाने का ऐलान किया है। इसके अलावा अक्षय खन्ना, अमिताभ बच्चन, करीना कपूर खान और कार्तिक आर्यन से जुड़ी खबरें भी सुर्खियों में हैं।

​टॉक्सिक’ में संजीदा शेख का रोलImage Credit : IMDb/ Pinterest02 / 11

​टॉक्सिक’ में संजीदा शेख का रोल

संजीदा शेख ने यश की फिल्म टॉक्सिक में अपने रोल को लेकर दिल की बात कही है। उन्होंने बताया कि ये किरदार उनके लिए काफी हैरान करने वाला और चुनौतीपूर्ण था। संजीदा ने फैंस के रिस्पॉन्स पर भी खुशी जाहिर की और कहा कि कलाकार के लिए ऐसे किरदार करना जरूरी है, जो उसे चुनौती दें या दर्शकों को चौंका दें।

तारा सुतारिया को है डिस्कैलकुलियाImage Credit : IMDb/ Pinterest03 / 11

तारा सुतारिया को है डिस्कैलकुलिया

तारा सुतारिया ने ने बताया है कि उन्हें डिस्कैलकुलिया नाम की लर्निंग डिसेबिलिटी है, जिसकी वजह से उन्हें नंबर और मैथ्स से जुड़े काम समझने में परेशानी होती है। उन्होंने कहा कि वो अपनी वित्तीय चीजों को समझने की कोशिश करती हैं, लेकिन उनके पिता और अकाउंट्स टीम उनकी मदद करते हैं। तारा ने महिलाओं के लिए फाइनेंशियल जानकारी को समझना भी जरूरी बताया।

​विशाल मिश्रा करेंगे मददImage Credit : IMDb/ Pinterest04 / 11

​विशाल मिश्रा करेंगे मदद

‘टॉक्सिक’ के सिंगर विशाल मिश्रा ने नेपाल और असम में कॉन्सर्ट करने का ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि इन कॉन्सर्ट से मिलने वाला एक-एक पैसा बाढ़ राहत और प्रभावित लोगों की मदद के लिए दिया जाएगा। विशाल ने सोशल मीडिया पर इस फैसले की जानकारी देते हुए कहा कि वह जल्द ही कॉन्सर्ट से जुड़ी आधिकारिक घोषणा करेंगे।

राशा थडानी को मिला एक और गानाImage Credit : IMDb/ Pinterest05 / 11

राशा थडानी को मिला एक और गाना

‘उई अम्मा’ (Uyi Amma) की सफलता के बाद राशा थडानी को लेकर ‘लाइकी लाइका’ के मेकर्स खास प्लान बना रहे हैं। फिल्म में उनके लिए एक स्पेशल डांस नंबर तैयार करने की योजना है। राशा ‘लाइकी लाइका’ में अभय वर्मा के साथ नजर आएंगी।

​यश को मिला नया नामImage Credit : IMDb/ Pinterest06 / 11

​यश को मिला नया नाम

‘टॉक्सिक’ देखने के बाद यो यो हनी सिंह ने यश की जमकर तारीफ की। उन्होंने सोशल मीडिया स्टोरी में यश को ‘इंडियन हीथ लेजर’ कहा। हनी सिंह ने फिल्म को लेकर भी अपनी रिएक्शन दिया और यश के बिना दाढ़ी वाले लुक को अपने पुराने ‘यो यो सैटन’ लुक से जोड़ा।

​‘दिल चाहता है’ रीयूनियन में क्यों नहीं पहुंचे अक्षय खन्ना?Image Credit : IMDb/ Pinterest07 / 11

​‘दिल चाहता है’ रीयूनियन में क्यों नहीं पहुंचे अक्षय खन्ना?

‘दिल चाहता है’ के 25 साल पूरे होने पर हुए रीयूनियन में आमिर खान, सैफ अली खान, डिंपल कपाड़िया और सोनाली कुलकर्णी नजर आए। अक्षय खन्ना इस कार्यक्रम में नहीं पहुंचे। आयोजक निखिल तनेजा ने बताया कि अक्षय की तबीयत खराब हो गई थी, इसलिए वह नहीं आ सके।

​नेपाल बाढ़ पर अमिताभ बच्चन भावुकImage Credit : IMDb/ Pinterest08 / 11

​नेपाल बाढ़ पर अमिताभ बच्चन भावुक

अमिताभ बच्चन ने नेपाल में आई भयंकर बाढ़ को लेकर चिंता जताई है। अपने ब्लॉग में उन्होंने नेपाल से सामने आ रहे तबाही के विजुअल्स को देखने में बेहद तकलीफ होने की बात कही। एक्टर ने प्रभावित लोगों के लिए प्रार्थना भी की। उन्होंने प्रकृति के इस कहर को लेकर अपनी भावनाएं साझा करते हुए कहा कि प्रकृति की ताकत से लड़ना संभव नहीं है।

करीना कपूर की फिल्म वाली खबर गलतImage Credit : IMDb/ Pinterest09 / 11

करीना कपूर की फिल्म वाली खबर गलत

करीना कपूर खान के निर्देशक आरती कदव की फिल्म में काम करने की खबरों को गलत बताया गया है। फिल्म के निर्माता हरमन बावेजा हैं। रिपोर्ट में एक सूत्र ने साफ किया कि करीना इस प्रोजेक्ट से जुड़ी नहीं हैं और उनकी भागीदारी की कोई पुष्टि नहीं हुई है। करीना अब मेघना गुलजार की ‘दायरा’ में नजर आएंगी।

​कार्तिक की ‘कैप्टन इंडिया’ की शूटिंग को लेकर आया अपडेटImage Credit : IMDb/ Pinterest10 / 11

​कार्तिक की ‘कैप्टन इंडिया’ की शूटिंग को लेकर आया अपडेट

कार्तिक आर्यन की ‘कैप्टन इंडिया’ की शूटिंग 1 सितंबर से लंदन में शुरू होने वाली है। फिल्म का निर्देशन शिमित अमीन कर रहे हैं और इसे भूषण कुमार की टी-सीरीज और बावेजा स्टूडियोज समेत अन्य प्रोडक्शन कंपनियां बना रही हैं।

​ली योंग-जू का निधनImage Credit : IMDb/ Pinterest11 / 11

​ली योंग-जू का निधन

कोरियन एक्टर ली योंग-जू (Lee Yong-joo) का 44 साल की उम्र में निधन हो गया। रिपोर्ट के मुताबिक, अभिनेता की मौत अचानक कार्डियक अरेस्ट के बाद हुई। ली योंग-जू को ‘न्यू रिक्रूट’ (New Recruit) और ‘ब्लू टावर’ (Blue Tower) जैसे प्रोजेक्ट्स के लिए जाना जाता था।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!