IRCTC TRAIN TICKET SCAM: भारत में सबसे ज्यादा लोग रेलवे से सफर करते हैं और इसके लिए लोग IRCTC से ट्रेन टिकट की बुकिंग करते हैं, लेकिन लाख इंतजाम के बाद भी रेलवे टिकट पर दलालों का ही कब्जा रहता है। आम आदमी टिकट बुक ही नहीं कर पाता है, खासतौर पर जब तत्काल टिकट का मामला हो। जब लॉन्ग-डिस्टेंस ट्रेनों के लिए ऑनलाइन टिकट बुकिंग की विंडो सुबह 8 बजे खुलती है, तो कुछ अनधिकृत सॉफ्टवेयर जैसे कि Brahmos, Tesla, Avengers और Dr Doom, सिर्फ 15 सेकंड में सभी जरूरी विवरण भरकर टिकट बुक कर लेते हैं।
एक अधिकारी ने बताया कि बुकिंग से एक दिन पहले, टिकट पाने वाला यात्री अपना नाम और उम्र टिकट तस्कर को देता है, जो इन सुपर सेलर्स के नेटवर्क में शामिल होता है। सुबह 8 बजे ये सॉफ्टवेयर सिस्टम सक्रिय हो जाते हैं। यह समानांतर (parallel) प्रोसेसिंग करता है, जबकि सामान्य व्यक्ति टिकट बुक करते समय क्रमिक (linear) प्रक्रिया अपनाता है।
Tesla: पिछले छह महीनों से सक्रिय है और इसकी कीमत 3,000 रुपये है, वहीं Brahmos: पिछले महीने लॉन्च हुआ है और इसे प्रति PNR 99 रुपये में खरीदा जा सकता है। Avengers, Dr Doom, SpaceX की कीमतें भी साइट पर दी गई हैं। सुपर सेलर्स इन सॉफ्टवेयर सिस्टम को ₹1,500-₹2,500 प्रति माह में बेचते हैं, जिसमें टिकट की कोई लिमिट नहीं होती।
रेलवे ने इस समस्या से निपटने के लिए कई कदम उठाए हैं। भुगतान केवल 8:00:35 बजे से शुरू होना। टिकट बुकिंग के लिए आधार-verified IDs अनिवार्य करना। आधार वेरिफिकेशन के बाद ब्लैक मार्केट में IDs की कीमत ₹30 से बढ़कर ₹500 हो गई है। RPF की IT सेल ने इस साल 10 मामले और पिछले साल 25-30 मामले दर्ज किए। अब तक लगभग 50 लोग गिरफ्तार हो चुके हैं, जिनमें सुपर सेलर्स, तस्कर और डेवलपर्स शामिल हैं।