दिवाली के लिए कर रहे हैं तत्काल टिकट, दिक्कत से बचने के लिए रखें इन 5 बातों का ध्यान

IRCTC Tatkal Train Ticket Booking: यदि आप दिवाली पर घर जाने की तैयारी कर रहे हैं और तत्काल टिकट के भरोसे बैठे हैं तो यह खबर आपके लिए है। तत्काल टिकट बुक करते समय वेटिंग की समस्या से बचने के लिए इन 5 बातों का ध्यान रखना जरूरी है।

Authored by: Vishal MathelUpdated Oct 16 2024, 13:04 IST
क्या है बुकिंग का समय01 / 06

क्या है बुकिंग का समय

AC क्लास के टिकट सुबह 10 बजे से और स्लीपर क्लास के टिकट 11 बजे से बुक होते हैं। बता दें कि तत्काल विंडो ट्रेन चलने की तारीख से एक दिन पहले ओपन होती है। यानी यदि आप 31 अक्टूबर को यात्रा करना है तो आपको 29 या 30 अक्टूबर को टिकट बुक करनी होगी। ऐसे में आपको सही समय की जानकारी होना बहुत जरूरी है। ताकि आप घर की दिवाली मिस न कर सकें।

समय पर लॉगिन करें02 / 06

समय पर लॉगिन करें

तत्काल टिकट बुकिंग के लिए आईआरसीटीसी वेबसाइट पर लॉगिन करें। बुकिंग समय से पहले लॉगिन करना जरूरी है ताकि आप जल्दी से बुकिंग शुरू कर सकें। इसके लिए लॉगिन 2 से 5 मिनट पहले ही कर लेना चाहिए।

फास्ट इंटरनेट कनेक्शन03 / 06

फास्ट इंटरनेट कनेक्शन

तत्काल टिकट जल्दी बुक करने के लिए फास्ट और स्टेबल इंटरनेट कनेक्शन होना बहुत जरूरी है। धीमे इंटरनेट से टिकट कन्फर्म होने में देरी हो सकती है। यदि आपके एरिया में 5G अच्छे से काम करता है तो ही इसका इस्तेमाल करें नहीं तो 4G पर नेटवर्क स्विच करें।

पैसेंजर डिटेल्स पहले से सेव करें04 / 06

पैसेंजर डिटेल्स पहले से सेव करें

तत्काल बुकिंग में सेकेंड में खेल होता है। ऐसे में आप जितना समय बचा सकते हैं बचाने की कोशिश करें। ट्रेन का नाम और नंबर पहले से लिख लें। साथ ही बुकिंग प्रोसेस को तेजी से पूरा करने के लिए IRCTC अकाउंट में पैसेंजर डिटेल्स पहले से सेव कर लें। इससे समय बर्बाद नहीं होगा और आप टिकट जल्दी बुक कर पाएंगे।

पेमेंट मोड पहले से चुनें05 / 06

पेमेंट मोड पहले से चुनें

पेमेंट के लिए जो भी मोड (UPI, कार्ड, नेट बैंकिंग) आप उपयोग करना चाहते हैं, उसकी जानकारी पहले से तैयार रखें। इससे पेमेंट जल्दी हो जाएगा और टिकट वेटिंग लिस्ट में जाने का खतरा कम रहेगा। आप UPI या वॉलेट का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

ट्रेन और सीट विकल्प पहले तय करें06 / 06

ट्रेन और सीट विकल्प पहले तय करें

किस ट्रेन और क्लास में यात्रा करनी है, इसका निर्णय पहले ही कर लें। तत्काल टिकट के लिए उपलब्ध ट्रेनों और उनके विकल्पों की जानकारी पहले से देखकर आप बुकिंग समय पर निर्णय जल्दी ले सकेंगे। फिर फटाफट ट्रेन और यात्री की जानकारी दर्ज करें और पेमेंट करें। इन टिप्स को फॉलो करके आप तत्काल टिकट बुकिंग में सफल हो सकते हैं और वेटिंग लिस्ट की समस्या से बच सकते हैं।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!