These TV Actresses Got Cheated By Boyfriend: प्यार एक खूबसूरत एहसास होता है। लेकिन हमारी टीवी की कई एक्ट्रेस ऐसी हैं जिनके लिए ये खूबसूरत एहसास तब दर्दनाक बन गया जब उन्हें प्यार में धोखा मिला। इस लिस्ट में टीवी की नागिन यानी अदा खान से लेकर दिव्या अग्रवाल तक का नाम शामिल है। वहीं अब इस लिस्ट में कथित तौर पर ईशा सिंह का नाम भी जुड़ रहा है। तो चलिए एक नजर डालते हैं उन एक्ट्रेसेस पर-
टीवी एक्ट्रेस अदा खान को अंकित गेरा ने प्यार में धोखा दिया था। अदा खान ने खुद ये बात राजीव खंडेलवाल के चैट शो में कबूली थी। उनका कहना था कि अंकित ने उन्हें 6 साल के रिलेशनशिप में करीब 3 बार धोखा दिया।
टीवी एक्ट्रेस रुबीना दिलैक को भी प्यार में धोखा मिला था। रुबीना दिलैक ने 'छोटी बहू' के दौरान अविनाश मिश्रा को डेट किया था। लेकिन एक्टर ने उन्हें प्यार में धोखा दिया। 2013 में दोनों का ब्रेकअप हो गया था।
जेनिफर विंगेट को एक्टर करण सिंह ग्रोवर ने धोखा दिया था। खबरों की मानें तो जेनिफर विंगेट ने करण सिंह ग्रोवर के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर की पोल खुलने के बाद सेट पर उन्हें तमाचा मारा था। दरअसल, शादीशुदा होने के बाद भी करण सिंह ग्रोवर की नजदीकियां बिपाशा बसु से बढ़ने लगी थीं।
टीवी एक्ट्रेस बरखा बिष्ट को शादी के बाद पति इंद्रनील सेनगुप्ता से धोखा मिला था। इंद्रनील सेनगुप्ता का नाम बंगाली एक्ट्रेस ईशा साहा के साथ जुड़ा था। खुद बरखा बिष्ट ने बताया था कि उन्होंने पति का धोखा सामने आने के बाद करीब 2 साल तक अपनी शादी बचाने की कोशिश की।
दिव्या अग्रवाल को प्रियांक शर्मा से प्यार में धोखा मिला था। दिव्या अग्रवाल संग रिलेशनशिप में रहते हुए प्रियांक शर्मा की 'बिग बॉस 11' में बेनाफशा सूनावाला संग नजदीकियां बढ़ने लगी थीं। ऐसे में दिव्या ने नेशनल टीवी पर अपना ब्रेकअप किया।
टीवी एक्ट्रेस अनीता हसनंदानी ने एजाज खान को डेट किया था। लेकिन प्यार में उस वक्त अनीता हसनंदानी की किस्मत भी खराब निकली। खबरों की मानें तो उन्हें एजाज खान से धोखा मिला था। दोनों ने साल 2010 में अपने रास्ते अलग कर लिये थे।
ईशा सिंह को लेकर खबर आ रही है कि अविनाश मिश्रा ने उनके साथ धोखा किया है। बता दें कि ईशा सिंह ने अविनाश मिश्रा को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया है। यहां तक कि एक्ट्रेस की क्रिप्टिक पोस्ट भी वायरल हो रही है, जिसे देख अनुमान लग रहा है कि ईशा ने अविनाश संग नाता तोड़ लिया है।