अगर आज फिल्ममेकर करण जौहर अपनी सुपरहिट फिल्म Kabhi Khushi Kabhie Gham का दूसरा पार्ट बनाने का फैसला करते हैं, तो सबसे बड़ा सवाल होगा कि इस बार रायचंद परिवार में कौन-कौन नजर आएगा? क्या नई पीढ़ी के सितारे राहुल, अंजलि और पू जैसे यादगार किरदारों को अपने अंदाज में निभा पाएंगे? हमने सोचा कि अगर इस फिल्म की नई कास्ट चुनी जाए तो कौन-से सितारे इन किरदारों पर सबसे ज्यादा जंचेंगे। इस हाइपोथेटिकल कास्टिंग में कुछ ऐसे नाम हैं, जिन्हें देखकर आप खुश हो जाएंगे। आइए विस्तार से जानते हैं इस बारे में...
कभी खुशी कभी गम में शाहरुख खान और काजोल ने शानदार एक्टिंग की थी। वैसे तो इन दोनों की जोड़ी को रिप्लेस कोई नहीं कर सकता लेकिन आज के समय पर फिल्म का सीक्वल बनता है तो शाहरुख और काजोल की जगह कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा को मेकर्स कास्ट कर सकते हैं।
फिल्म कभी खुशी कभी गम में करीना कपूर खान ने पू का रोल निभाया था। आज भी लोग करीना का वो अंदाज भूल नहीं पाए हैं। अगर आज करण जौहर फिल्म कभी खुशी कभी गम 2 बनाते हैं तो जाह्नवी कपूर पू का रोल निभा सकती हैं।
एक्टर अहान पांडे इन दिनों छाए हुए है। अहान ने फिल्म सैयारा में मस्त एक्टिंग की। अहान पांडे के पास अभी एक से एक फिल्में भी है। K3G 2 में अहान पांडे, ऋतिक रोशन वाला रोल निभा सकते हैं।
सुपरहिट फिल्म Kabhi Khushi Kabhie Gham में अमिताभ बच्चन और जया बच्चन नजर आए थे। अगर सीक्वल बनता है कि अमिताभ और जया को ही इसके लिए कास्ट करना चाहिए।