6 से 201 करोड़ तक का सफर... धोनी ने आईपीएल से लगाया पैसों का अंबार

MS Dhoni IPL Salary: आईपीएल के सबसे सफल कप्तानों में से एक महेंद्र सिंह धोनी ने आईपीएल से संन्यास ले लिया है। अब वो आईपीएल 2027 यानी अपने 20वें इंडियन प्रीमियर लीग सीजन में बतौर सीएसके टीम के मेंटर मैदान पर दिखाई देंगे। जब करियर शुरू किया था तब किसी को अंदाजा भी नहीं था कि एक दिन ये खिलाड़ी कितनी शोहरत कमाने वाला है। पिछले 19 सालों में धोनी ने आईपीएल से अच्छी खासी कमाई भी की है। हम यहां आपको चेन्नई सुपर किंग्स के साथ उनकी कमाई और उनकी पहली और आखिरी आईपीएल सैलरी के बारे में बताएंगे।

Authored by: Umesh KumarUpdated Nov 17 2026, 18:01 IST
​​धोनी की सैलरी​Image Credit : BCCI/IPL01 / 07

​​धोनी की सैलरी​

महेंद्र सिंह धोनी ने आईपीएल से करोड़ों की कमाई की। हालांकि, संन्यास के बाद वह बतौर खिलाड़ी मैदान पर नहीं दिखाई देंगे। साल 2008 में सीएसके ने उन्हें 6 करोड़ रुपये में साइन किया था। वहीं, साल 2025 में उनकी सैलरी 4 करोड़ रह गई। वह पिछले दो सीजन अनकैप्ड खिलाड़ी के रुप में चेन्नई सुपर किंग्स में शामिल हुए। 2026 में वह पूरे सीजन नहीं खेले। आइए जानते हैं कि धोनी की पहली इंडियन प्रीमियर लीग सैलरी और कुल आईपीएल कमाई कितनी है।

​​माही और आईपीएल​Image Credit : BCCI/IPL02 / 07

​​माही और आईपीएल​

माही के नाम से मशहूर रांची से निकले इस महान क्रिकेटर का आईपीएल से नाता उतना ही पुराना है जितना पुराना ये टूर्नामेंट। वो साल 2008 के पहले संस्करण में इससे जुड़े थे और अब 43 साल की उम्र तक बतौर खिलाड़ी आईपीएल से जुड़े रहे। उन्होंने 19 सीजन खेले। अब वह 20वें सीजन में बतौर मेंटर की भूमिका में नजर आएंगे।

​​दो टीमों के लिए खेले धोनी​Image Credit : BCCI/IPL03 / 07

​​दो टीमों के लिए खेले धोनी​

वैसे तो धोनी का पूरा आईपीएल सफर चेन्नई सुपर किंग्स के साथ ही रहा जिसको उन्होंने संयुक्त रूप से सर्वाधिक 5 आईपीएल खिताब भी जिताए, लेकिन जब बीच में दो साल के लिए चेन्नई सुपर किंग्स पर दो साल का प्रतिबंध लगा था तब वो राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स टीम का हिस्सा रहे थे। दो साल बाद दोबारा चेन्नई में लौट आए थे।

​​धोनी की पहली IPL सैलरी​Image Credit : BCCI/IPL04 / 07

​​धोनी की पहली IPL सैलरी​

आईपीएल 2008 में जब इस लीग के लिए खिलाड़ियों की पहली नीलामी का आयोजन हुआ था। तब धोनी उस सीजन के सबसे महंगे खिलाड़ी बने थे। माही को चेन्नई सुपर किंग्स ने 6 करोड़ रुपये में अपनी टीम में शामिल किया था। चेन्नई ने मुंबई से ऑक्शन में बाजी मारी थी।

​अब तक कितनी कमाईImage Credit : BCCI/IPL05 / 07

​अब तक कितनी कमाई

तब से लेकर 2026 तक धोनी की सैलरी में कई बड़े उतार-चढ़ाव आए और उन्होंने इस लीग से कुल मिलाकर लगभग 201.06 करोड़ रुपये की कमाई की। इसमें पुणे टीम के साथ दो साल तक उन्हें 12 करोड़ 50 लाख रुपये सैलरी मिली थी। उस कीमत को निकाल दें तो बाकी सारी कमाई उन्होंने CSK की सैलरी से की।

​​हर सीजन सैलरी​Image Credit : BCCI/IPL06 / 07

​​हर सीजन सैलरी​

हर सीजन सैलरी की बात करें तो- 2008 में 6 करोड़, 2009 में 6 करोड़, 2010 में 6 करोड़, 2011 से 2013 तक 8.28 करोड़, 2014 से 2017 तक 12.50 करोड़ (दो साल राइजिंग पुणे सुपरजायंट), 2018 से 2021 तक 15 करोड़, 2022 से 2024 तक 12 करोड़, साल 2025 में 4 करोड़ (अनकैप्ड खिलाड़ी के रूप में रिटेंशन)। 2026 में सैलरी 4 करोड़ ही रही लेकिन एक भी मैच नहीं खेला।

100 पारियों में रहे नाबादImage Credit : BCCI/IPL07 / 07

100 पारियों में रहे नाबाद

धोनी आईपीएल 2026 में नहीं खेल पाए थे। सीएसके के फैंस के बीच 'थाला' के नाम से मशहूर धोनी ने आईपीएल 2025 में गुजरात टाइटंस के खिलाफ अपना आखिरी मुकाबला खेला था। धोनी ने चेन्नई सुपर किंग्स को पांच आईपीएल खिताब (2010, 2011, 2018, 2021 और 2023) दिलाए। इस उपलब्धि के साथ वह आईपीएल इतिहास के सबसे सफल कप्तानों में शामिल हैं। धोनी की आईपीएल पहचान पांच खिताब जिताने और बल्लेबाजी तक सीमित नहीं है। विकेट के पीछे भी उन्होंने अपनी छाप छोड़ी है। आईपीएल करियर में उन्होंने 158 कैच लपके और 47 बल्लेबाजों को स्टंप्स आउट किया। वह 100 पारियों में नाबाद लौटे।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!