70 साल के बुजुर्गों का बनता है ये स्पेशल आयुष्मान कार्ड, घर बैठे फोन से ऐसे करें अप्लाई

Ayushman Vay Vandana Cards: ​भारत सरकार की आयुष्मान कार्ड योजना तो पुरानी है लेकिन 70 साल और उससे ऊपर के बुजुर्गों के लिए स्पेशल आयुष्मान कार्ड की योजना नई है। इस कार्ड को आयुष्‍मान वय वंदना कार्ड नाम दिया गया है। इस कार्ड के जरिए आयुष्मान भारत योजना के तहत बुजुर्गों को मुफ्त स्वास्थ्य सेवाएं मिलती हैं। इसमें हॉस्पिटल में भर्ती, ऑपरेशन, डायग्नोस्टिक टेस्ट और दवाइयां शामिल हैं। 70 साल के बुजुर्ग इस कार्ड के माध्यम से देशभर के सरकारी और कुछ निजी अस्पतालों में इलाज करा सकते हैं। ​

Authored by: प्रदीप पाण्डेयUpdated Sep 18 2025, 14:14 IST
​गंभीर बीमारियों का भी इलाज​Image Credit : Nha.gov.in01 / 05

​गंभीर बीमारियों का भी इलाज​

​इस कार्ड से जुड़ी स्वास्थ्य सेवाओं में दूसरी बीमारियों से लेकर गंभीर ऑपरेशन और क्रिटिकल केयर की सुविधा भी उपलब्ध है। कार्ड धारक बुजुर्ग किसी भी बीमारी का इलाज करा सकते हैं, चाहे वह उम्र बढ़ने के कारण हो या अन्य कारणों से।​

​पारिवारिक सदस्य भी लाभ उठा सकते हैं​Image Credit : Nha.gov.in02 / 05

​पारिवारिक सदस्य भी लाभ उठा सकते हैं​

​बुजुर्गों के साथ परिवार के अन्य सदस्य भी इस योजना का लाभ उठा सकते हैं। इसे फैमिली फ्लोटर पॉलिसी भी कहा जाता है, जिससे एक ही कार्ड से परिवार के कई सदस्य कवर हो सकते हैं। आयुष्मान भारत योजना के तहत सरकार ने देशभर के सरकारी अस्पतालों में बुजुर्गों के इलाज की सुविधा दी है। इसके अलावा, कई प्राइवेट अस्पताल भी योजना के अंतर्गत आ चुके हैं।​

​विशेष चिकित्सा सहायता​Image Credit : Nha.gov.in03 / 05

​विशेष चिकित्सा सहायता​

​आयुष्मान कार्ड धारकों को स्वास्थ्य देखभाल में किसी भी प्रकार की अतिरिक्त खर्च की चिंता नहीं करनी होती है। बुजुर्गों को लंबे समय से चल रहे इलाज, जैसे कि हृदय रोग, कैंसर, डायबिटीज जैसी गंभीर बीमारियों का इलाज करने में कोई समस्या नहीं होगी। बुजुर्गों को आयुष्मान कार्ड के माध्यम से कैशलेस इलाज की सुविधा मिलती है। इलाज के दौरान किसी भी प्रकार की भुगतान की समस्या नहीं होती, क्योंकि अस्पताल में इलाज पूरी तरह से मुफ्त होता है।​

​आयुष्मान कार्ड बनाने का तरीका​Image Credit : Nha.gov.in04 / 05

​आयुष्मान कार्ड बनाने का तरीका​

​सबसे पहले beneficiary.nha.gov.in वेबसाइट पर जाएं। दाईं ओर दिए गए Login विकल्प में Beneficiary चुनें और मोबाइल नंबर डालकर लॉगिन करें। मोबाइल पर आए OTP और कैप्चा भरकर आगे बढ़ें। लॉगिन करने के बाद आपको Click here for Enrollment of 70 years or more का विकल्प दिखेगा। अब Scheme में PMJY चुनें, राज्य और जिला सेलेक्ट करें। सर्च ऑप्शन में आधार नंबर डालें और एंटर करें। आपके सामने एक लिस्ट खुलेगी। उसमें से अपना नाम चुनकर वेरिफिकेशन पूरा करें। ​

ऐप से भी हो जाएगा कामImage Credit : Nha.gov.in05 / 05

ऐप से भी हो जाएगा काम

​​इसके बाद मोबाइल से या लैपटॉप से अपनी फोटो अपलोड करें और जरूरी डिटेल जैसे OTP, पिन कोड आदि भरें। सबमिट करने के बाद 24 घंटे बाद फिर लॉगिन कर चेक करें। ​यदि कार्ड बन चुका है तो डाउनलोड करने का विकल्प दिख जाएगा। यही प्रक्रिया आप Ayushman App के जरिए भी पूरी कर सकते हैं। लॉगिन करने के बाद सारी जानकारी भरकर आसानी से कार्ड बनवाया जा सकता है। ​

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!