​ATM से पैसे निकालने के बाद कैंसिल बटन दबाते हैं, क्या फायदा? सच्चाई जान होंगे हैरान​

ATM Cancel Button Reality: आज के समय में UPI और डिजिटल पेमेंट ने हमारी जिंदगी को काफी आसान बना दिया है। मोबाइल से कुछ ही सेकंड में पैसे ट्रांसफर हो जाते हैं। लेकिन इसके बावजूद कई ऐसी जगहें हैं, खासकर गांवों और छोटे शहरों में जहां आज भी कैश की जरुरत पड़ती है, बहुत सारे लोग आज भी डिजिटल पेमेंट के बदले कैश पेमेंट पर ही भरोसा करते हैं। सब्जी मंडी, छोटे दुकानदार, बस या ऑटो जैसे कई कामों में अधिकतर कैश ही चलता है। ऐसे में ATM से पैसे निकालना आज भी जरूरी होता है। लेकिन एटीएम से पैसा निकालने में कई लोग अपने PIN को सुरक्षित के रखने के लिए कैंसिल बटन दबाते हैं और यह मान लेते हैं अब उनका पिन सुरक्षित हो गया है। इसमें कितनी सच्चाई है आइए जानते हैं।

Authored by: रामानुज सिंहUpdated Dec 20 2025, 12:28 IST
​ATM को लेकर फैलते मिथ​Image Credit : Istock01 / 07

​ATM को लेकर फैलते मिथ​

ATM से जुड़ी कई तरह की बातें सोशल मीडिया पर तेजी से फैलती रहती हैं। कभी कहा जाता है कि ATM में लगा कैमरा पिन चुरा लेता है, तो कभी यह दावा किया जाता है कि पैसे निकालने के बाद ‘कैंसिल’ बटन दबाने से पिन सुरक्षित रहता है। लोग बिना सच्चाई जाने इन बातों पर भरोसा कर लेते हैं और वही करने लगते हैं। लेकिन हर वायरल दावा सच हो, ऐसा जरूरी नहीं है।

​क्या है कैंसिल बटन ट्रिक​Image Credit : Istock02 / 07

​क्या है कैंसिल बटन ट्रिक​

कई लोगों का मानना है कि ATM से पैसे निकालने के बाद अगर दो या तीन बार कैंसिल बटन दबा दिया जाए, तो मशीन सेफ मोड में चली जाती है। लोगों को लगता है कि इससे स्किमिंग डिवाइस या हैकिंग का खतरा खत्म हो जाता है। इसी सोच के कारण बहुत से लोग पैसे निकालने के बाद बार-बार कैंसिल बटन दबाते हैं।

​PIB ने बताया सच​Image Credit : Istock03 / 07

​PIB ने बताया सच​

इस दावे की सच्चाई सामने तब आई जब प्रेस इंफॉर्मेशन ब्यूरो (PIB) ने इसका फैक्ट चेक किया। PIB ने साफ तौर पर कहा कि ATM में कैंसिल बटन दो बार दबाने से न तो पिन सुरक्षित होता है और न ही कार्ड चोरी से बचता है। न तो रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) और न ही किसी बैंक ने ऐसी कोई सलाह दी है। यानी यह पूरी तरह एक मिथ है।

​कैंसिल बटन का असली काम​Image Credit : Istock04 / 07

​कैंसिल बटन का असली काम​

असल में ATM मशीन में दिया गया कैंसिल बटन सिर्फ सुविधा के लिए होता है। अगर कोई ग्राहक गलती से गलत ऑप्शन चुन ले, गलत अमाउंट डाल दे या ट्रांजेक्शन को बीच में रोकना चाहे, तो वह कैंसिल बटन दबा सकता है। इसका पिन की सुरक्षा, हैकिंग या स्किमिंग से कोई सीधा संबंध नहीं होता है।

​कैंसिल बटन दबाने से क्या नहीं होता​Image Credit : Istock05 / 07

​कैंसिल बटन दबाने से क्या नहीं होता​

सिर्फ कैंसिल बटन दबाने से न तो ATM मशीन ज्यादा सुरक्षित हो जाती है और न ही कोई हैकर पकड़ा जाता है। इससे न तो पिन बदलता है और न ही कोई एक्स्ट्रा सिक्योरिटी एक्टिव होती है। इसलिए पैसे निकालने के बाद बार-बार कैंसिल बटन दबाने का कोई फायदा नहीं है।

​ATM इस्तेमाल करते समय कैसे रहें सतर्क​Image Credit : Istock06 / 07

​ATM इस्तेमाल करते समय कैसे रहें सतर्क​

ATM में सबसे बड़ी सुरक्षा आपकी सतर्कता है। जब भी ATM जाएं, सबसे पहले कार्ड स्लॉट और कीपैड को ध्यान से देखें। अगर कोई ढीला हिस्सा, अतिरिक्त डिवाइस या अजीब सी बनावट दिखे, तो उस ATM का इस्तेमाल न करें। जरूरत हो तो किसी दूसरे ATM पर जाएं और बैंक को इसकी जानकारी जरूर दें।

​ATM पिन को ऐसे रखें सुरक्षित​Image Credit : Istock07 / 07

​ATM पिन को ऐसे रखें सुरक्षित​

अपने बैंक खाते के लिए SMS और ईमेल अलर्ट हमेशा चालू रखें ताकि हर ट्रांजेक्शन की जानकारी तुरंत मिले। ATM पिन को समय-समय पर बदलते रहना चाहिए और किसी के साथ शेयर नहीं करना चाहिए। अगर कार्ड खो जाए या चोरी हो जाए, तो तुरंत बैंक की हेल्पलाइन पर कॉल करके कार्ड ब्लॉक कराएं। याद रखें, सुरक्षा कैंसिल बटन में नहीं, बल्कि आपकी समझदारी में है। (डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल सिर्फ जानकारी के लिए है, अगर एटीएम के बारे में विशेष जानना हो तो संबंधित बैंक से संपर्क करें)

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!