टीवी मसाला

Elvish Yadav को डेट कर रही हैं Jannat Zubair !! एक्ट्रेस ने बताई सच्चाई

Jannat Zubair on dating rumours with Elvish Yadav: हाल ही में दिए एक इंटरव्यू के दौरान जन्नत जुबैर ने एल्विश यादव को डेट करने की अफवाहों पर खुलकर बात की। एक्ट्रेस ने इन खबरों को खारिज कर दिया है।

Image

एल्विश यादव को डेट करने की जन्नत जुबैर ने बताई सच्चाई

Jannat Zubair on dating rumours with Elvish Yadav: टीवी इंडस्ट्री के जन्नत जुबैर (Jannat Zubair) और एल्विश यादव ने 'लाफ्टर शेफ्स' में अपनी शानदार ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री से दर्शकों का दिल जीता। शो का तीसरा सीजन जुलाई में खत्म हुआ, जिसमें जन्नत ने अली गोनी के साथ मिलकर ट्रॉफी अपने नाम की। जन्नत जुबैर हमेशा अपनी निजी जिंदगी और रिलेशनशिप को लेकर अक्सर चुप ही रहती हैं। शो में एल्विश यादव के साथ उनकी नजदीकियों को देखकर कई लोगों ने दोनों के डेट करने की अटकलें लगाई थीं। हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में जन्नत ने इन अफवाहों को पूरी तरह खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि उनका और एल्विश का रिश्ता सिर्फ अच्छे दोस्तों और को-स्टार्स का है। जन्नत ने यहां तक कहा कि को-स्टार्स को अक्सर एक-दूसरे के साथ जोड़ना "थोड़ा ज्यादा" हो जाता है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: Spider Man Brand New Day Box office: महज 6 दिन में $1 बिलियन की कमाई, 'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' ने रचा इतिहास)

एल्विश यादव को डेट करने पर बोलीं जन्नर जुबैर

न्यूज एजेंसी से बात करते हुए जन्नत जुबैर ने कहा कि एल्विश यादव के साथ उनका रिश्ता केवल प्रोफेशनल है। उन्होंने कहा, 'जब लोग किसी की दोस्ती या बॉन्ड पसंद करते हैं तो उन्हें जोड़ना शुरू कर देते हैं। लेकिन मुझे नहीं लगता कि ऐसा करना सही है। हर बार दोस्ती को रिलेशनशिप का नाम देखना सही नहीं होता है।' जन्नत ने यह भी कहा कि उन्हें और एल्विश को लेकर फैंस जो प्यारे इंस्टाग्राम रील्स, पोस्ट और फैन पेज बनाते हैं, वह उन्हें अच्छे लगते हैं।

Jannat Zubair-Elvish Yadav

Jannat Zubair-Elvish Yadav

उन्होंने कहा, 'अगर लोगों को हमारी दोस्ती पसंद है, तो वे हमें सपोर्ट करें, फैन पेज बनाएं या हमारे लिए प्यार दिखाएं, इसमें कोई दिक्कत नहीं है। लेकिन हमें एक-दूसरे के साथ जोड़ना सही नहीं है। अगर लिंक-अप वाली बात छोड़ दें, तो बाकी सब ठीक है।' (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: ब्लड कैंसर से जूझ रहे Pradeep Rawat का निधन, फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर)

वर्कफ्रंट की बात करें तो जन्नत आखिरी बार नेटफ्लिक्स की सीरीज 'ग्लोरी' में नजर आई थीं। इस सीरीज में उन्होंने सुविंदर विक्की की बेटी गुडिया का किरदार निभाया था। कहानी में गुडिया की मौत का बदला उसके बड़े भाई देव और रवि लेते हैं। जन्नत करण जौहर के रिएलिटी शो 'द ट्रेटर्स इंडिया' के पहले सीजन का भी हिस्सा थीं।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article