चार्ट बनने के बाद किसी ट्रेन में कौन-सी सीट है खाली, फोन से ऐसे चेक करें और जाकर बैठ जाएं

​Train Ticket Vacant: भारत में हजारों ट्रेन चलती हैं और देश के कोने-कोने तक ट्रेन की पहुंच है लेकिन समय पर किसी को शायद ही टिकट मिल पाता है। खासतौर पर त्योहारों के मौके पर तो ट्रेन से सफर करना एक मुश्किल काम हो जाता है, लेकिन यदि आप अक्सर ट्रेन में सफर करते हैं तो यह खबर आपके लिए बहुत ही काम की है।​

Authored by: प्रदीप पाण्डेयUpdated Nov 30 2025, 07:56 IST
​आज हम आपको ​एक तरीका बताएंगे जिसकी मदद से आप चार्ट बनने के बाद भी किस ट्रेन में कौन-सी सीट खाली है, इसका पता लगा सकते हैं और टीटीई से उस सीट को खरीद सकते हैं। ​01 / 08

​आज हम आपको ​एक तरीका बताएंगे जिसकी मदद से आप चार्ट बनने के बाद भी किस ट्रेन में कौन-सी सीट खाली है, इसका पता लगा सकते हैं और टीटीई से उस सीट को खरीद सकते हैं। ​

​सबसे अच्छी बात यह है कि आपको IRCTC अकाउंट की जरूरत भी नहीं है यानी आप बिना लॉगिन किए ट्रेन में खाली सीट देख सकते हैं। आइए तरीका जानते हैं...​​Image Credit : Canva02 / 08

​सबसे अच्छी बात यह है कि आपको IRCTC अकाउंट की जरूरत भी नहीं है यानी आप बिना लॉगिन किए ट्रेन में खाली सीट देख सकते हैं। आइए तरीका जानते हैं...​​

सबसे पहले IRCTC ऐप को ओपन करें। फोन में है तो अच्छी बात है, नहीं है तो गूगल प्ले-स्टोर या ऐप्पल के ऐप स्टोर से डाउनलोड करें। अब Train वाले विकल्प पर क्लिक करें। ​Image Credit : Canva03 / 08

सबसे पहले IRCTC ऐप को ओपन करें। फोन में है तो अच्छी बात है, नहीं है तो गूगल प्ले-स्टोर या ऐप्पल के ऐप स्टोर से डाउनलोड करें। अब Train वाले विकल्प पर क्लिक करें। ​

​इसके बाद कई सारे विकल्प आपको दिखेंगे, उनमें से Chart Vacancy के विकल्प पर क्लिक करें।​​​Image Credit : Canva04 / 08

​इसके बाद कई सारे विकल्प आपको दिखेंगे, उनमें से Chart Vacancy के विकल्प पर क्लिक करें।​​​

​अब आपके सामने एक नई वेबसाइट खुलेगी जिसे पर Reservation Chart दिखेगा। उसमें ट्रेन नंबर डालें और उस स्टेशन का नाम डालें, जहां से आपको यात्रा करनी है। ​Image Credit : Canva05 / 08

​अब आपके सामने एक नई वेबसाइट खुलेगी जिसे पर Reservation Chart दिखेगा। उसमें ट्रेन नंबर डालें और उस स्टेशन का नाम डालें, जहां से आपको यात्रा करनी है। ​

​अब आपके सामने एक नया पेज खुलेगा जिसमें क्लास यानी एसी, स्लीपर की जानकारी होगी।Image Credit : Canva06 / 08

​अब आपके सामने एक नया पेज खुलेगा जिसमें क्लास यानी एसी, स्लीपर की जानकारी होगी।

अब क्लास चुनें कि किसमें आपको सीट चाहिए। क्लास चुनने के बाद आपको राइट साइड में सीट नंबर दिख जाएगा जो खाली हैं। उनमें से किसी भी सीट पर जाकर बैठ जाएं और टीटीई से बात करके सीट को बुक कर लें​​यह तरीका हमेशा के लिए कारगर है। Image Credit : Canva07 / 08

अब क्लास चुनें कि किसमें आपको सीट चाहिए। क्लास चुनने के बाद आपको राइट साइड में सीट नंबर दिख जाएगा जो खाली हैं। उनमें से किसी भी सीट पर जाकर बैठ जाएं और टीटीई से बात करके सीट को बुक कर लें​​यह तरीका हमेशा के लिए कारगर है।

किसी भी सीजन में इस तरीके से चलती हुई ट्रेन में चार्ट बनने के बाद खाली सीट की लिस्ट देख सकते हैं और आराम से यात्रा कर सकते हैं। इसमें आपको यह भी पता चल जाएगा कि कोई सीट कहां से कहां तक खाली है।​Image Credit : Canva08 / 08

किसी भी सीजन में इस तरीके से चलती हुई ट्रेन में चार्ट बनने के बाद खाली सीट की लिस्ट देख सकते हैं और आराम से यात्रा कर सकते हैं। इसमें आपको यह भी पता चल जाएगा कि कोई सीट कहां से कहां तक खाली है।​

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!