अक्सर आप एंटीलिया के बारे में सुनते या पढ़ते होंगे जहां दुनिया के सबसे अमीर व्यक्तियों में से एक रिलायंस के प्रमुख मुकेश अंबानी रहते हैं। बहरहाल, आज हम आपको बड़ौदा के उस शाही घर के बारे में बताएंगे जो बकिंघम पैलेस से चार गुना बड़ा है।
हम बात कर रहे हैं बड़ौदा में स्थित लक्ष्मी विला पैलेस की जो वहां के महाराजा का आधिकारिक निवास है। 1889 में बने इस शानदार महल में आज भी शाही परिवार निवास करता है।
इस महल का दीदार करने के लिए पर्यटक यहां जा सकते हैं। महल का एक हिस्सा आगंतुकों के लिए दिन में 10 बजे से शाम 5 बजे तक खुला रहता है। सोमवार साप्ताहिक अवकाश का दिन होता है।
इस महल की खूबसूरती देखकर आपकी आंखें चखा चौंध हो जाएंगी। 20 हजार करोड़ की लागत से बना ये महल आधुनिक सुख-सुविधाओं से लैस है। 700 एकड़ में फैले इस महल में बेहद आकर्षक 170 कमरें हैं।
अगर आप इस महल की यात्रा करने का प्लान कर रहे हैं तो बता दें कि टिकट की कीमत 200 रु है। इसमें अंग्रेजी, हिंदी और मराठी में एक ऑडियो टूर गाइड शामिल होगा। यात्रा के दौरान आपको महल के अंदर तस्वीरें खींचने की अनुमति नहीं है।
इस महल की यात्रा करने में ओवरऑल आपको 1 घंटे का समय लग सकता है। आगंतुकों के लिए पानी और अन्य ठंडे पेय शुल्क उपलब्ध रहते हैं। बाहर से आप इस पैलेस की तस्वीर ले सकते हैं।