भीड़भाड़ से दूर शांति, प्रकृति और पुराने अंग्रेजी हिल स्टेशन का अनुभव करने के लिए पर्यटक लैंडोर की यात्रा करते हैं। मसूरी से करीब 3-4 किलोमीटर ऊपर बसा लैंडोर विश्वप्रसिद्ध भारतीय लेखक रस्किन बॉन्ड का घर है।
लैंडोर में स्थित रस्किन बॉन्ड के घर को आइवी कॉटेज के नाम से जाना जाता है। आइवी कॉटेज 1980 से रस्किन बॉन्ड का निवास स्थान रहा है। रस्किन अपने दत्तक परिवार के साथ इसी घर में रहते हैं।
लैंडोर में रस्किन बॉन्ड का घर एक पहाड़ी के किनारे स्थित है। यह घर उनके लेखन के लिए एक महत्वपूर्ण प्रेरणा है, क्योंकि उन्होंने अपने कई कार्यों में लैंडोर के आकर्षण का वर्णन किया है।
रस्किन बॉन्ड बहुत ही शांत और निजी जीवन पसंद करते हैं लेकिन मसूरी के मॉल रोड पर हफ्ते में एक दिन (अक्सर शनिवार) को वह फैंस से मिलने के लिए आते हैं। अगर आप लकी होंगे तो आपको लैंडौर में वो वॉक करते हुए मिल सकते हैं।
लैंडौर ने रस्किन बॉन्ड को दुनिया देखने का नया आयाम दिया है। रस्किन बॉन्ड की पुस्तकों में कई कहानियों में आपको लैंडौर की झलक बार-बार देखने को मिलेगी।
इस बार लैंडौर की यात्रा के दौरान आप आईवी कॉटेज के आसपास जरूर टहलें। कैम्ब्रिज बुक डिपो (मॉल रोड) पर उनसे मुलाकात हो सकती है।