युमथांग वैली सिर्फ एक जगह नहीं, बल्कि एहसास है जो आपकी ट्रैवल बकेटलिस्ट में शामिल हो सकती है। अगर आप नॉर्थईस्ट इंडिया में कुछ अलग और खूबसूरत देखना चाहते हैं, तो यहां जरूर जाएं।
वैली ऑफ फ्लावर्स के नाम से भी इसे जाना जाता है जो सिक्किम में स्थित है। पहाड़ों पर ऐसा लगता है जैसे किसी ने रंगों की चादर बिछा दी हो।
अप्रैल के आखिर से लेकर मई तक का समय यहां घूमने के लिए सबसे परफेक्ट माना जाता है। इस दौरान पूरी घाटी रंग-बिरंगे फूलों से ढक जाती है और नजारा एकदम पोस्टकार्ड जैसा लगता है।
इस समय यहां रोडोडेंड्रोन के फूल पूरी घाटी को लाल, गुलाबी, सफेद और बैंगनी रंगों में रंग देते हैं। करीब 12,000 फीट की ऊंचाई पर बसी ये जगह आपको एकदम अलग अनुभव देती है।
ठंडी हवा, शांत माहौल और चारों तरफ हरियाली सब कुछ बहुत सुकून भरा लगता है। यहां सिर्फ फूल ही नहीं, बल्कि तमाम चीजें भी आपको एक्साइट करती हैं जैसे- जमीन से निकलते गरम पानी के झरने (हॉट स्प्रिंग्स) और खुले मैदानों में घूमते याक।
युमथांग वैली इंडो-तिब्बत बॉर्डर के पास है, इसलिए यहां जाने के लिए आपको गंगटोक से स्पेशल परमिट लेना पड़ता है। बिना परमिट एंट्री नहीं मिलती।