अगर आप अमेठी घूमने गए हो या फिर अमेठी घूमने का प्लान कर रहे हो तो इस बार आप घूमने के साथ-साथ स्वाद का भी लुत्फ उठा सकते हैं। हम आपको 44 साल पुरानी पुरानी दुकान के बारे में डिटेल में जानकारी देने जा रहे हैं।
हम जिस दुकान की बात आपसे कर रहे हैं वो अमेठी के मुसाफिरखाना में स्थित है। गुलाब जामुन के दीवानागी यहां लोगों के सिर चढ़कर बोलती है यही वजह है कि रोजाना कम से कम यहां 500 से अधिक पीस गुलाब जामुन के बिक जाते हैं।
यहां गुलाब जामुन की बिक्री 44 सालों से हो रही है। 1980 से मुसाफिरखाना का मशहूर कालाजाम के नाम से यहां बिक्री हो रही है। अमेठी घूमने वाले यहां का गुलाब जामुन खाना बिल्कुल भी नहीं भूलते हैं।
आपको इस दुकान पर गुलाब जामुन कुल्हड़ में दिए जाते हैं जो इसके स्वाद को दोगुना कर देते हैं। शुद्ध तरीके से खुद से खोया तैयार कर गुलाब जामुन को बनाया जाता है।
गुलाब जामुन खाने के लिए आपको ज्यादा खर्चा करने की भी जरूरत नहीं है। सिर्फ 20 रुपए खर्च करके खाने के लिए आपको एक पीस गुलाब जामुन का मिल जाएगा।
गुलाब जामुन का स्वाद इतना खास है कि उसे खाने के लिए लखनऊ के अलावा सुल्तानपुर, फैजाबाद ,आजमगढ़ और अन्य शहरों से भी लोग आते हैं। इस दुकान का जायका दिल्ली तक फेमस है।