अगर आप वडोदरा घूमने का प्लान कर रहे हैं तो हम आपको बताएंगे ऐसे पैलेसे के बारे में जिसकी कीमत हजारों करोड़ में है। ये आलीशान पैलेस ऐसा है जिसके आगे अंबानी का एंटीलिया भी फीका लगने लगे।
हम बात कर रहे हैं लक्ष्मी विलास पैलेस की जिसे भारत के सबसे महंगे घर के नाम से जाना जाता है। इस पैलेस की कीमत तकरीबन 20 हजार करोड़ रुपए है जिसमें यूरोपियन घर जैसी झलक मिलती है।
ये आलीशान पैलेस गुजरात के गायकवाड़ राजपरिवार का घर है। गौर करने वाली बात ये है कि बकिंघम पैलेस की तुलना में लक्ष्मी विलास पैलेस का आकार चार गुना बड़ा है।
700 एकड़ में फैले इस महल में कुल 170 कमरें हैं जो इसकी विलासिता को प्रदर्शित करते हैं। गोल्फ कोर्स, LVP बैंक्वेट, मोती बाग पैलेस और महाराजा फतेह सिंह म्यूजियम बिल्डिंग आपको इस पैलेस में मिल जाएंगे।
20 हजार करोड़ का ये पैलेस आधुनिक सुख-सुविधाओं से लैस है। 18वीं सदी में इसका निर्माण करवाया गया था। महंगे मार्बल, लैविश और आलिशान इंटीरियर्स के साथ ही स्टोन सेगोल्डन स्टोन से महल के बाहरी हिस्से को सजाया गया है।
आम लोग भी इस घर को देख सकते हैं। अगर आप महल देखने का प्लान कर रहे हैं तो कभी भी यहां पर जा सकते हैं। 150 रुपए का टिकट प्राइस देकर आप पैलेस का टूर कर सकते हैं। वहीं म्यूजियम देखने के लिए आपको 60 रुपए टिकट प्राइस देना होगा।