10 साल के बेटे को लेकर कहां घूमने पहुंचीं श्वेता तिवारी, उगते सूरज की धरती पर बिताए यादगार पल

टीवी एक्ट्रेस श्वेता तिवारी इन दिनों अपने बेटे रेयांश के साथ बहुत ही खूबसूरत सी जगह की सैर कर रही हैं। मां-बेटे की ट्रिप की फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। आप भी बच्चों को इस जगह पर ले जा सकते हैं।

Authored by: अवनी बागरोलाUpdated Jun 2 2026, 12:15 IST
उगते सूरज की धरती पर मां-बेटे की खास छुट्टियांImage Credit : Instagram01 / 07

उगते सूरज की धरती पर मां-बेटे की खास छुट्टियां

श्वेता तिवारी बेटे रेयांश के साथ जापान पहुंचीं और टोक्यो की कई खूबसूरत टूरिस्ट डेस्टिनेशन्स को एक्सप्लोर किया। आप भी अपने बच्चों को यहां पर ले जा सकते हैं। श्वेता बेटे को बहुत ही दिलचस्प जगह पर भी लेकर गईं थीं।

कहां की हैं फोटोजImage Credit : Instagram02 / 07

कहां की हैं फोटोज

श्वेता ने जो तस्वीरें शेयर की हैं। वे टोक्यो के टीमलैब प्लैनेट्स की हैं। जहां रोशनी, पानी और डिजिटल आर्ट का अनोखा मेल देखने को मिलता है।

क्या है टीमलैब प्लैनेट्स टोक्यो?Image Credit : Instagram03 / 07

क्या है टीमलैब प्लैनेट्स टोक्यो?

TeamLab Planets TOKYO एक इमर्सिव डिजिटल आर्ट म्यूजियम है, जहां विजिटर्स पानी के बीच चलकर, लाइट इंस्टॉलेशन और इंटरैक्टिव आर्टवर्क का अनुभव करते हैं। यह टोक्यो की सबसे ज्यादा विजिट की जाने वाली जगहों में शामिल है।

कैसे पहुंचेImage Credit : Instagram04 / 07

कैसे पहुंचे

दिल्ली, मुंबई और बेंगलुरु से टोक्यो के लिए डायरेक्ट और वन-स्टॉप फ्लाइट्स उपलब्ध हैं। यात्रा आमतौर पर 8 से 12 घंटे की होती है, जो एयरलाइन और रूट पर निर्भर करती है। टोक्यो पहुंचने के बाद मेट्रो और ट्रेन नेटवर्क से आसानी से शहर घूम सकते हैं।

फ्लाइट का कितना खर्च आता है?Image Credit : Instagram05 / 07

फ्लाइट का कितना खर्च आता है?

ऑफ-सीजन में भारत से टोक्यो की राउंड ट्रिप फ्लाइट लगभग ₹40,000 से ₹70,000 प्रति व्यक्ति तक मिल सकती है। पीक सीजन, चेरी ब्लॉसम या छुट्टियों के दौरान यह खर्च ₹80,000 से ₹1.2 लाख तक पहुंच सकता है।

टीमलैब प्लैनेट्स टिकट की कीमतImage Credit : Instagram06 / 07

टीमलैब प्लैनेट्स टिकट की कीमत

आधिकारिक टिकट की कीमत वयस्कों के लिए लगभग 3,600–3,800 जापानी येन (करीब ₹2,100–₹2,300) से शुरू होती है। बच्चों के लिए टिकट सस्ती होती है और छोटे बच्चों के लिए एंट्री फ्री भी हो सकती है।

जाने से पहले ये बात जरूर जान लेंImage Credit : Instagram07 / 07

जाने से पहले ये बात जरूर जान लें

य हां एंट्री टाइम-स्लॉट के आधार पर होती है और टिकट अक्सर पहले ही बिक जाते हैं। कई ट्रैवलर्स सलाह देते हैं कि कम से कम 2–3 हफ्ते पहले ऑनलाइन बुकिंग कर लें।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!