भारत में कुछ शानदार हिल स्टेशन हैं जो अभी तक बहुत ज्यादा मशहूर नहीं हैं इसलिए वहां पर्यटकों की भीड़ कम होती है। यहां 5 सबसे कम भीड़भाड़ वाले हिल स्टेशनों के बारे में डिटेल में बताया गया है।
हिमाचल प्रदेश में स्थित शोजा हिल स्टेशन इस लिस्ट में नंबर 1 पर शामिल है। ग्रेट हिमालयन नेशनल पार्क के पास स्थित ये हिल स्टेशन ट्रैकिंग, शांत वातावरण और घने जंगल के लिए पर्यटकों का ध्यान खींचता है।
अरुणाचल प्रदेश में स्थित तवांग बौद्ध संस्कृति, मोनेस्ट्री और तवांग झील के लिए पर्यटकों को लुभाता है। भारत के सबसे शांत और सुंदर हिल स्टेशनों में प्राकृतिक सुंदरता से भरपूर तवांग की गिनती होती है।
साउथ इंडिया का कश्मीर के नाम से फेमस लंबासिंगी, आंध्र प्रदेश इस लिस्ट में नंबर 3 पर शामिल है। अब भी भीड़ से दूर इस हिल स्टेशन में आप शहर की चिल्लम-चिल्ली से दूर 2 पल शांति से बिताने के लिए जा सकते हैं।
कैंपिंग और शांतिपूर्ण अनुभव की अगर आप तलाश में हैं तो फिर ज़ुको वैली, नागालैंड-मणिपुर सीमा का रुख कर सकते हैं। फूलों से ढकी घाटियां इस जगह की खासियत हो जो इसे ट्रैकिंग का स्वर्ग बनाती है।
किन्नौर जिले में स्थित कलपथरु, हिमाचल प्रदेश की यात्रा आपकी ट्रैवल बकेटलिस्ट में शामिल हो सकती है। किन्नर कैलाश पर्वत श्रृंखला के दृश्य यहां से देखना बेहद मनोरम लगता है।